Saturday, March 12, 2011

550 साल पहले ही बता दिया था जापान पर बरसेगी 'मौत' !


जापान में आए विनाशकारी भूकंप की भविष्यवाणी आज से 550 साल पहले ही कर दी गई थी। जी हां, इतिहास के महान भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी पर नज़र डालें तो पता चलता है कि 16 वीं सदी के ख्यात भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने विश्व में आने वाली आपदाओं की बेहद सटीक भविष्यवाणी सदियों पहले ही कर दी थी।

नास्त्रेदमस ने कहा था कि पहली 21वीं सदी के 11वें साल में आसमान से आग बरसेगी और उसके बाद भीषण भूकंप आएगा। विश्लेषकों का मानना है कि नास्त्रेदमस ने जो कहा था वह शब्दश: सही साबित हुआ। सूर्य की धरातल पर 9 मार्च को आए तूफान की आग का रूख पृथ्वी की ओर ही था,जो नास्त्रेदमस के पृथ्वी पर आग बरसने से जुड़ता है। साथ ही जापान में भूकंप आना भी उसी भविष्यवाणी का हिस्सा है। 10 मार्च को हमारी पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र से टकराकर व्यापक प्रकाश दक्षिणी अमेरिका से देखा गया जो भविष्यवाणी के दूसरे हिस्से से जुड़ता है। इसके बादजापान में यह भूकंप आया और जिसके बाद सुनामी आई। इससे जापान में भारी तबाही मची है। परमाणु संयंत्र बंद करने पड़े हैं। अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने जापान का परमाणु विकिरण रोकने में मदद देने की पेशकश भी की है।
कौन थे नास्त्रेदमस-नास्त्रेदमस फ्रांस के एक 16वीं (1503-1566) सदी के भविष्यवक्ता थे। नास्त्रेदमस केवल भविष्यवक्ता ही नही, डॉक्टर और शिक्षक भी थे। ये प्लेग जैसी बिमारियों का इलाज करते थे। इन्होने ने अपनी कविताओ के द्वारा भविष्य मे होने वाली घटनाओ का वर्णन किया था।

0 comments:

Post a Comment