Tuesday, December 21, 2010

बाजारमें युवती के साथ गैंग रेप


यहां सरे बाजार एक युवती के साथ गैंग रेप की घटना सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, एक युवती पार्टी से घर लौट रही थी। तभी कुछ लोगों ने उसे कार में खींच लिया। इसके बाद अकेली लड़की के साथ रेप करते रहे। इस घटना से पूरे शहर में दहशत फैल गई है।पाकिस्तान के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल जियो द्वारा खबर दिखाए जाने के बाद राज्यपाल इशरत-उल-इबाद ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। यह घटना रविवार की रात शहर के क्लिफ्टन बाजार इलाके में हुई। दुराचारियों ने लड़की को उठाने के छह घंटे बाद उसे समुद्र किनारे छोड़ दिया।गौरतलब है कि दिल दहला देने वाली यह घटना पिछले साल भी हुई थी। इस केस में रेपिस्ट का क्या हुआ, इसकी सटिक जानकारी नहीं मिल पाई थी।पीड़ित युवती के मुताबिक, वह पार्टी से लौट रही थी। तभी एक गाड़ी उसके आगे आकर रुकी। उसके बाद उसे गाड़ी में से बाहर खींच कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। युवती ने पुलिस को गाड़ी का नंबर भी बता दिया है।

0 comments:

Post a Comment