Friday, December 24, 2010

लड़की से नहीं क्रिसमस ट्री से करेंगे शादी!


लंदन। प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन (क्रिसमस) यूं तो साल में एक बार मनाया जाता है, लेकिन ब्रिटेन में एक व्यक्ति प्रतिदिन इस त्योहार को मनाता है। यही नहीं उसे अपने क्रिसमस ट्री से इतना प्यार है कि वो उससे शादी करने की तैयारी में है।ब्रिटिश अखबार, द सन के मुताबिक, विटशायर के रहने वाले 47 वर्षीय एंडी पार्क पिछले 17 साल से हर दिन क्रिसमस मना रहे हैं। वो प्रतिदिन क्रिसमस के शानदार व्यंजनों का लुत्फ उठाते हैं।अपनी पत्नी से तलाक ले चुके और मिस्टर क्रिसमस के नाम से मशहूर एंडी अब सबसे ज्यादा प्यार अपने क्रिसमस ट्री से करते हैं। इस वजह से उनके दोस्त भी उनको सिरफिरा मानने लगे हैं। इन बातों से बेफिक्र एंडी क्रिसमस ट्री को अपनी गर्लफ्रेंड की तरह मानते हैं। उन्होंने कहा, मैं अपने क्रिसमस ट्री को सबसे ज्यादा प्यार करता हूं तो क्यों न मैं इससे शादी कर डालूं? उन्होंने इसे पहनाने के लिए एक अंगूठी भी खरीदी है, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि इसे ट्री की किस शाखा को पहनाएं? अब उन्हें बस एक पादरी की दरकार है, जो इस ट्री के साथ उनकी शादी करा सके। एंडी ने 1993 से हर दिन क्रिसमस मनाना शुरू किया है। तब से अब तक वो छह हजार से ज्यादा बार क्रिसमस मना चुके हैं। जब भी वो उदास होते हैं तो घर पर क्रिसमस की सजावट शुरू कर देते हैं।

0 comments:

Post a Comment