Monday, December 20, 2010

14 साल के बच्चे बने सबसे युवा माता-पिता


लंदन। खेलने कूदने की उम्र में बच्चे माता-पिता बन रहे हैं। ब्रिटेन में 14 वर्षीय स्कूली बच्चे यहां के सबसे युवा अभिभावक बन गए हैं। अप्रैल वेबस्टर ने करीब चार सप्ताह पहले अपनेपुत्र जेमी को जन्म दिया। उसे कम उम्र में मां बनने पर गर्व है। गर्भवती होने के दौरान वेबस्टर और बच्चे के पिता नाथन फिशबोर्ने की उम्र सिर्फ 13 साल थी। साऊथवेल्स में कयरफिली निवासी वेबस्टर अपने बेटे के साथ फिलहाल अपने माता-पिता के साथ रह रही है। उसके घर से कुछ मीलों की दूरी पर रहने वाला नाथन अपने बच्चे से सप्ताहांत मिलने आता है। इस जोड़े का प्यार पिछले साल सितंबर में स्कूल में परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों के बीच यौन संबंध भी बने। वेबस्टर ने डर के मारे अपने माता-पिता से गर्भवती होने की बात छुपाए रखी। जेमी का जन्म 15 नवंबर को हुआ, उस समय उसके भोजन नली में कुछ समस्या थी। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने उसे घर ले जाने की अनुमति दे दी। वेबस्टर और नाथन दोनों के माता-पिता को जब उसके गर्भवती होने का पता चला तो उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। मगर अब दोनों परिवार बच्चे की परवरिश में सहयोग दे रहे हैं। गर्भपात के सवाल पर वेबस्टर की मां ने कहा, उसके गभर्वती होने का पता चलने पर हम भौंचक्के रह गए थे लेकिन बच्चे के जन्म का फैसला हमने बेटी पर ही छोड़ा। मैं नानी बनकर बहुत खुश हूं। जेमी की परवरिश में वेबस्टर की 17 वर्षीय बहन रॉबिन भी उसकी मदद कर रही है।

0 comments:

Post a Comment