Tuesday, December 21, 2010

विश्व का सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री


पिछले दिनों हजारों की संख्‍या में ब्राजील के लोग रियो डी जनेरियो में दुनिया का सबसे बड़ा फ्लोटिंग क्रिसमस ट्री को रोशन करने के लिए एकत्र हुए। इस वृक्ष को लगभग 3300000 बल्‍ब से रोशन किया गया।धातु से बना यह विशाल वृक्ष 85 मीटर लंबा है। इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज किया गया है। लेकिन इस साल यह वृक्ष पहले की तुलना में 10 मीटर ज्‍यादा लंबा बनाया गया है। इस वृक्ष को 15 वर्गों में विभाजित किया गया है। ताकि इसे ठीक से प्रकाशित किया जा सके।
इन दिनों यह दुनिया के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यही नहीं यहां पर्यटकों के मनोरंजन के लिए संगीत और आतिशबाजी शो की व्‍यवस्‍था भी की गई है। यह वृक्ष 6 जनवरी तक रोशन र‍हेगा। इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत समुद्र तट के निकट बनाया गया है।

0 comments:

Post a Comment