Sunday, December 19, 2010

50 करोड़ का क्रिसमस ट्री!


अबूधाबी। संयुक्त अरब अमीरात की छवि भले ही रूढि़वादी समाज की हो लेकिन दुनिया के दमदार अरबपति वहीं बसते हैं। अपनी शानोशौकत का प्रदर्शन करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ते। अपनी रईसी के प्रदर्शन के लिए इस बार उन्होंने क्रिसमस ट्री को जरिया बनाया है। अबूधाबी में 70 लाख पौंड (करीब 50 करोड़ रुपये) कीमत का क्रिसमस ट्री लगाया गया है। इसे सोने और हीरे जडि़त सामानों से सजाया गया है।यहां के इमाइरेट्स पैलेस होटल में लगे इस 40 फीट ऊंचे क्रिसमस ट्री को अब तक दुनिया का सबसे महंगा क्रिसमस ट्री माना जा रहा है। खास बात यह है कि इसे महिलाओं के हार, कानों के झुमके और अन्य गहनों से सजाया गया है। इसमें करीब 181 हीरे, मोती, पन्ने, नीलम और अन्य कीमती रत्‍‌न लगे हैं। होटल के जनरल मैनेजर हेंस ओलबर्ज ने बताया, इसमें क्रिसमस ट्री की ही कीमत 10 हजार डॉलर (करीब साढ़े चार लाख रुपये) है। इसे करीब एक करोड़ डॉलर (करीब 49 करोड़ रुपये) के गहनों से सजाया गया है। उन्होंने कहा कि होटल इस ट्री को गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स में शामिल करने के लिए आवेदन करेगा।मुस्लिम बाहुल्य देश में क्रिसमस के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च करने से मुस्लिमों की भावनाएं आहत नहीं होंगी? यह पूछने पर उन्होंने कहा, हमारा देश बहुत ही उदार है यहां सभी धर्मो का ख्याल रखा जाता है।

0 comments:

Post a Comment