Monday, December 20, 2010

भारी हिमपात से यूरोप में विमान सेवाएं प्रभावित


बर्लिन। यूरोप में भारी हिमपात के कारण विमान सेवाएं लगभग ठप हैं और हर जगह बर्फ की मोटी चादर बिछी होने के कारण क्रिसमस के इस व्यस्त मौसम में सैकड़ों यात्री हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं।भारी बर्फबारी के कारण जर्मनी के फ्रेंकफ्रर्ट हवाई अड्डे पर रविवार शाम भी 700 से अधिक विमान उड़ान नहीं भर सके। आधिकारियों का कहना है कि रात भर जारी बर्फबारी के कारण आज भी स्थिति में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। मौसम विभाग द्वारा कुछ जगहों पर 20 सेंटीमीटर की बर्फबारी के कारण समस्याओं के बढ़ने की आशंका के बाद हवाई अड्डे पर यात्रियों के और समय तक रूकने की तैयारी की जा रही है।हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि बर्फ साफ करने के दल द्वारा रनवे और वायुयान से बर्फ हटाने की कोशिशों के बावजूद अन्य यूरोपीय हवाई अड्डों पर उड़ानों में देरी और उन्हें रद्द करने के कारण इसका असर फ्रेंकफर्ट के पर भी पड़ रहा है। शुक्रवार से विमान सेवाएं बाधित होने के कारण लगभग 3000 से अधिक यात्री फ्रेक फर्ट हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं। उनमें कई होटलों में रुके हुए हैं। यूरोप के व्यस्ततम हवाई अड्डे लंदन हीथ्रो पर आगामी क्रिसमस के मद्देनजर कई यात्रियों के ठहरने के कारण रविवार विमानों को आने से मना कर दिया गया था। इसी तरह लंदन के गाटविक हवाई अड्डे पर भी उड़ानों में देरी और उनके रद्दे होने से कई यात्रियों को हवाई अड्डे पर रात बिताने के लिए मजबूर होना पड़ा।पेरिस के चार्लेस द गाले और ओरले हवाई अड्डो पर 40 प्रतिशत से अधिक उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।अधिकारियों का कहना है कि यदि मंगलवार तक हवाई अड्डे पर स्थिति सामान्य हो भी जाती है तो भी पिछले कुछ दिनों में इकट्ठा हुए यात्रियों को जाने में कई दिन लगेंगे। जर्मन एयरलांइस लुफ्तांसा ने घरेलू और यूरोपीय उड़ानों की आकस्मिक योजना शुरू की है। बर्फबारी के कारण यूरोप की तेज गति से चलने वाली रेल सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ा है।
यूरोस्टार रेलवे सेवाओं की ब्रिटेन और फ्रांस के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों के रद्द होने की घोषणा की गई है और कुछ की गति पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जर्मन रेलवे के अनुसार लंबी दूरी की ट्रेन सेवाएं जारी हैं लेकिन उनमें से कुछ में देरी हो रही है।

0 comments:

Post a Comment