Tuesday, December 21, 2010

ऊंचाई की ओर शंघाई होटेल


शंघाई।। चीन के शंघाई शहर का एक होटेल ऊंचाई के मामले में रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। 121 मंजिला गगनचुंबी इमारत में यह होटेल जल्द ही 84वीं से 110वीं मंजिल पर अपना कारोबार फैलाएगा। शंघाई जिन जियांग इंटरनैशनल होटेल्स ग्रुप का शंघाई टावर जे होटेल 2014 तक बनकर तैयार हो जाएगा। चाइना डेली के मुताबिक यह शंघाई टावर का हिस्सा होगा, जिसे 632 मीटर और ऊंचा किया जाना है। होटेल में 258 लग्जरी कमरे होंगे।जिन जियांग होटेल सूत्रों के अनुसार यह दुनिया का सबसे ऊंचा लग्जरी होटेल होगा। यह गौरव फिलहाल पार्क हयात शंघाई होटेल को हासिल है।पार्क हयात शंघाई की सबसे ऊंची इमारत वर्ल्ड फाइनैंशल सेंटर की 79वीं से 93वीं मंजिल पर है। हालांकि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत दुबई का बुर्ज खलीफा है, जिसकी ऊंचाई 828 मीटर है।

0 comments:

Post a Comment