Friday, December 24, 2010

गिनीज बुक में 72 किलो चांदी की अंगूठी!


इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक सुनार ने 71.68 किलोग्राम की चांदी की अंगूठी बनाई है, जिसे गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज कर लिया गया है। देश के प्रमुख अखबार डॉन ने यह जानकारी दी।लाहौर निवासी मुहम्मद अमीन सलीम ने 85 सेंटीमीटर के व्यास वाली इस अंगूठी को इस साल अगस्त में ही बना लिया था। यह 97.83 फीसदी शुद्ध चांदी से बनी है। गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स ने इस बाबत शुक्रवार को सलीम को प्रमाणपत्र दिया। सलीम ने बताया कि उन्होंने 10 लोगों के साथ 70 दिनों में इसे बनाया है।उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी 210 देशों के झंडे वाली 74.6 किलोग्राम की अंगूठी तैयार की थी, लेकिन इसे गिनीज में शामिल नहीं किया गया था। तब मैंने गिनीज की अपेक्षाओं को पूरा करने वाली एक दूसरी अंगूठी बनाने का फैसला किया, जो रिकार्ड में दर्ज हो सके।'उन्होंने गिनीज बुक के अधिकारियों से इसे दुनियाभर में प्रदर्शित करने की इजाजत मांगी है। उनका मानना है कि इससे उनके देश की छवि दुनिया में अच्छी होगी।

0 comments:

Post a Comment