Thursday, November 4, 2010

दीपावली पर तीन विशेष योग, पूजन होगा लाभकारी


यमुनानगर इस बार दीपावली पर तीन विशेष योग बने हैं जिसमें पूजा का विशेष महत्व बन रहा है। पंडितों के अनुसार दीपावली पर इस प्रकार के योग बहुत ही कम बनते हैं। तीन योग मिलने से दीपावली पर की गई मां दुर्गा की पूजा विशेष फलदायी होती है। पंडित गणपति महाराज ने बताया कि दीपावली पूजन शुक्रवार पांच से रात 11 बजे तक शुभ है। ये बने हैं तीन योग : हनुमान दुर्गा मंदिर के सरोजनी कालोनी के महंत पंडित गणपति महाराज ने बताया कि दीपावली पर धन दायिनी योग, अमावस्या व शनिश्चर अमावस्या का शुभ योग बना है।
तीन योग आने से इस बार दीपावली पर दुर्गा पूजा का महत्व भी बढ़ गया है जो विशेष फलदायी होता है। उन्होंने बताया कि धनदायिनी योग शुक्रवार दोपहर एक बजकर दो मिनट पर शुरू होगा जो शनिवार सुबह १० बजकर २२ मिनट तक रहेगा। शुक्रवार की पूरी रात अमावस्या रहेगी। उन्होंने बताया कि दीपावली पर इस बार शनिश्चर अमावस्या का भी योग बना है। सिद्धि और तपस्या के लिए यह योग शुभ माना गया है। शुभ योग में किया गया दुर्गा की पूजा १० गुणा अधिक फलदायी होती है।
धनदायिनी योग में करें पितृ पूजा :पंडित गणपति महाराज ने बताया कि धन दायिनी योग शुरू होने पर ही पितृ पूजा करें। उन्होंने बताया कि धनदायिनी योग शुक्रवार एक बजकर दो मिनट से शुरू होकर शनिवार सुबह १० बजकर २२ मिनट तक रहेगा। इसी दौरान पितृ पूजा व बर्तन मिनसने का कार्य करें। उन्होंने बताया कि जहां तक संभव हो सके दोपहर योग शुरू होने पर ही पितृ पूजा करें।इस मंत्र का करें जाप:पूजन के समय 'ओ३म श्रीं ह्वीं ऐं महालक्ष्म्यै कमल धारिण्यै सिहं वाहिल्य नम:Ó मंत्र का जाप करें। खूब बिके हरड़ी व मालाएं : दीपावली पूजन के लिए बाजार में हरड़ी व मालाएं भी खूब बिकी। ज्वेलर्स की दुकानों पर चांदी की हरड़ी खरीदने के लिए भीड़ जुटी रही।

0 comments:

Post a Comment