Wednesday, November 3, 2010

70 फीट ऊंची बंधी तार को पार कर बनाया रिकॉर्ड


बीजिंग. एक चीनी व्यक्ति ने जमीन से 70 फीट ऊंची बंधी तार स्टिल्ट्स पर चलकर पार की और इस तरह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। 33 वर्षीय फिजिक्स टीचर समाटी यीमिंग ने यह करतब जिनज्यांग के वुलुमूकी में शूफू वॉटर पार्क में कर दिखाया। उसने इस करतब के दौरान सुरक्षा रस्सी का भी इस्तेमाल नहीं किया।

उसने पैर रखने वाले 2 फीट लंबे धातु के स्टिल्ट्स को पहना, 20 मीटर वॉक के लिए हर कदम भरने से पहले वह कई सैकंड अपना संतुलन बनाता था। मात्र 5 कदम भरने के बाद तकरीबन उसका संतुलन खो गया और वह नीचे गिरता हुआ लग रहा था। तभी नीचे खड़े लोग चिल्लाने लगे। लेकिन धैर्य रखते हुए आधे रास्ते पर रुका और बज रहे ड्रमों पर डांस किया।

समाटी ने स्टिल्ट्स पर चलना तब शुरू किया था जब वह 18 साल का था और अब तक उसके नाम तीन वर्ल्ड रिकॉर्डस हैं। 2003 में वह शानशान काउंट से टुरूफैन तक स्टिल्ट्स पर 50 मील चला था। इसके अगले साल उसने स्टिल्ट्स पर 8 दिन चलकर 180 मील तय किए थे। 2005 में 52 फीट की ऊंचाई पर स्टिल्ट्स पर 49 कदम भरे थे।

0 comments:

Post a Comment