Tuesday, October 26, 2010

गुरुत्वाकर्षण को भी दे दी मात !


क्या आपने कभी किसी ऐसे आदमी के बारे में सुना है जो सिर्फ दीवार पर एक हाथ टिकाकर हवा में खड़ा रह सकता है? ग्रेविटेशनल लॉ को चुनौती देने वाली ये क्रिया असंभव है। फिर भी जर्मनी के जोहान लॉरबीर के लिए ये संभव है। वे पिछले कई सालों से इस तरह बीच बाजार में लोगों का ध्यान आकर्षित करते आ रहे हैं। उनके इस अनोखे करतब को देखने के लिए भीड़ जमा हो जाती है।
इससे पहले लोगों ने सिर्फ स्पाइडरमैन को ही बिल्डिंगों पर लटकते हुए देखा था लेकिन उसे भी ऐसा करने के लिए जाल की जरूरत पड़ती है। वे बिना किसी सहारे के घंटों इसी तरह हवा में लटके रहते हैं। इस दौरान वे पूरी तरह सामान्य रहते हैं। उनके चहरे पर किसी तरह का तनाव या डर नजर नहीं आता। नीचे देखते हुए वे लोगों से बातें भी करते हैं और उन्हें कन्फयूज करते हैं।
कुछ ज्यादा ही उत्सुक लोग उन्हें छूकर भी देखते है। आखिरकार उन्हें यकीन करना पड़ता है कि वे सपना नहीं देख रहे और ये इंसान ही है कोई फरिश्ता नहीं। जोहान जर्मनी के अलावा अन्य देशों में भी लोगों को अपनी कला से धोखा दे चुके हैं। ये कोई जादू नहीं है, वे सिर्फ एक साधारण सी ट्रिक आजमाकर लोगों को हैरत में डालते हैं।
किस तरह दिखाते हैं ये स्टंट
दरअसल दीवार पर टिका हुआ हाथ जोहान का असली हाथ नहीं होता है। असली हाथ कपड़ों में छिपा होता है। दीवार पर लगा हाथ मजबूत स्पोर्टिग बार होती है, जो इंसान का वजन झेल सकती है। जोहान आज दुनिया के सबसे पॉपुलर स्ट्रीट परफॉर्मर हैं। उनके शोज को वहां प्रोलेटेरिअन मुराल या फिर टारजन कहा जाता है।
लोग उनकी इस ट्रिक में और ज्यादा स्कोप देखते हैं। उन्हें लगता है कि जोहान को इसी तरह हवा में चलने की भी तकनीक विकसित करना चाहिए। अगर वे भविष्य में ऐसा करते देखे जाएं तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। इसके बाद उन्हें गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाने से कोई रोक नहीं पाएगा।

0 comments:

Post a Comment