Friday, November 12, 2010

देखते ही देखते फौजियों ने भेजे उड़ा दिए

कोलंबो.क़तर के प्रतिष्ठित टीवी चैनल'अल-जज़ीरा'द्वारा शुक्रवार को जारी की गई श्रीलंका के गृह युद्ध की तस्वीरों से पूरे देश में खलबली मच गई है। इन तस्वीरों में श्रीलंका के फौजियों द्वारा निहत्थे लोगों को बड़ी ही क्रूरता से मरते हुए दिखाया गया है।'अल-जज़ीरा'का दावा है की यह वीडियो श्रीलंका में हुए गृहयुद्ध के अंतिम दिनों में फिल्माया गया था।चैनल ने खुलासा किया है कि उस समय श्रीलंका के सैनिकों की बर्बरता अपने चरम पर थी।चैनल द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि एके-47 रायफल से लैस एक सिपाही कतार में खडे कुछ निहत्थे लोगों को बारी बारी से सिर में गोली मार रहा है।वहीं श्रीलंका सरकार ने 'अल-जज़ीरा' की इस खबर पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे 'बोगस'और 'फर्जी' करार दिया है। श्रीलंका के जनसंचार मंत्री केहेलिया राम्बुक्वेल्ला ने इस रिपोर्ट पर बड़ी ही तल्ख प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि,"यह रिपोर्ट झूट का एक पुलिंदा मात्र है और इसमें सच्चाई का भारी आभाव है"।

0 comments:

Post a Comment