Wednesday, November 10, 2010

फ्रिज अभी न रुका है, अभी न थमा है


लंदन। ब्रिटेन में एक फ्रिज पिछले 63 साल से काम कर रहा है। छह दशक पुराना यह फ्रिज ब्रिटेन में लगातार काम करने वाला सबसे पुराना फ्रिज है।
जॉर्ज और आईवी एश्ले दंपती इस फ्रिज को 1947 में खरीदकर लाए थे। यानी जितने साल भारत को आजादी मिले हुए, उतने ही साल से यह फ्रिज एश्ले परिवार को सेवा दे रहा है। सिवाय फ्रिज का बल्ब बदलने के इसमें अभी तक कोई खराबी नहीं आई है।
एश्ले परिवार की तीन पीढि़यां कई साल से इसका ठंडा पानी पी रही हैं। भले ही तब से अब तक फ्रिज में रखी जाने वाली चीजों में बदलाव आ चुका है, मगर इसका तापमान नियंत्रित करने वाली मशीन अब भी वैसे ही काम कर रही है।
एश्ले दंपती के पुत्र डोन एश्ले फ्रिज का रखरखाव करते हैं। उन्होंने बताया, अब इस फ्रिज को हमने घर के बाहर रख दिया है। इसकी मोटर काफी आवाज करने लगी है। श्रोपशायर में रहने वाले इस परिवार के पास फ्रिज के रूप में पुरानी तकनीक का नायाब नमूना है। जो भी इसे देखता है, एक बार जरूर आश्चर्य प्रकट करता है।

0 comments:

Post a Comment