Wednesday, January 26, 2011

कुत्ते को चढ़ा दिया फांसी पर!


कोलंबिया। इंसान किस हद तक क्रूरता दिखा सकता है इसका उदाहरण अमेरिका में देखने को मिला। यहां एक महिला ने कुत्ते को फांसी पर चढ़ा कर मार डाला।दरअसल डायमंड नाम के इस कुत्ते ने महिला की बाइबिल को चबा लिया था। यह देखकर महिला आगबबूला हो गई। उसने आव देखा न ताव। बस कुत्ते के गले में बिजली का तार बांधकर उसे पेड़ से लटका दिया। उसके बाद बिजली के तार में करेंट छोड़ दिया और तब तक चालू रखा जब तक कुत्ता जल नहीं गया। इसके बाद 65 साल की मरियम स्मिथ नाम की इस महिला ने अपनी करतूत पशुओं पर नियंत्रण रखने वाले अधिकारी को बताई। अधिकारी के अनुसार, महिला ने कहा कि यह एक राक्षसी कुत्ता था जो आस-पास के बच्चों को भी नुकसान पहुंचा सकता था, इसलिए मैंने उसे मार दिया।पुलिस को मौके की छानबीन करने पर कुत्ते के शरीर के जले हुए हिस्से घास के ढेर में दबे हुए मिले। उसके गले में बिजली का तार बंधा हुआ था। महिला अब पुलिस की गिरफ्त में है और उसे स्पार्टनबर्ग काउंटी की जेल में रखा गया है।अधिकारियों ने बताया कि खुद को बचाने के लिए वह अभी तक वकील का इंतजाम नहीं कर पाई है। जानवर की हत्या करने के आरोप में उसे छह महीने से पांच साल तक की सजा हो सकती है।

0 comments:

Post a Comment