Tuesday, January 25, 2011

.. 7.43, एक चमत्कार ऐसा भी..


लंदन। लंदन के एक परिवार में ऐसा चमत्कार हुआ है जो अपने आप में काफी अजीब है। इस परिवार के दो बच्चों ने एक ही समय पर जन्म लिया है, लेकिन अलग-अलग वर्षो में। यहां एक महिला ने जिस वक्त अपने तीसरे बच्चे को जन्म दिया, ठीक उसी समय उनकी पहली बेटी का भी जन्म हुआ था।लॉरी डेयर्सले नाम की महिला ने अपने बेटे हैरिसन को सुबह के सात बजकर 43 मिनट पर जन्म दिया। जबकि इससे पहले 2005 में उनकी पहली बच्ची, ऐला का जन्म भी सुबह ठीक इसी समय पर हुआ था। एक परिवार में ऐसी घटना तीस करोड़ लोगों के बीच एक बार होता है। मजे की बात यह है कि इस परिवार की दूसरी बिटिया का जन्म भी 2007 में सात बजकर 43 मिनट पर हुआ था, लेकिन शाम को।बच्चों के पिता मैट ने अपनी खुशी का इजहार करने के लिए अपने हाथ पर सात : तेतालीस का टैटू गुदवाया है। मां लौरी डेयर्सले भी बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया, जब मैं गर्भवती हुई थी तो मैंने मजाक में ही कहा था कि शायद इस बार भी बच्चा उसी समय पर पैदा हो, लेकिन यह सच हो गया।

0 comments:

Post a Comment