Thursday, January 27, 2011

इंटरनेट पर होता है सेक्स के सौदे का लेनदेन!


बेंगलुरू. सेक्‍स रैकेट चलाने के आरोप में दक्षिण फिल्‍मों की अभिनेत्री यमुना की रंगे हाथ गिरफ्तारी के बाद बेंगलुरू पुलिस की नजर अब केरल पर है। पुलिस अधिकारियों को इस बात की पुख्‍ता जानकारी मिली है कि बेंगलुरू के पांच सितारा होटल से पकड़े गए आरोपियों का नेटवर्क पूरे देश में है। ऐसे में पुलिस अपनी जांच का दायरा केरल तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है ताकि दक्षिण भारत के कई राज्‍यों में चल रहे सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ किया जा सके।ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस सेक्स रैकट का जाल पूरे देश में फैला हुआ है। सूत्रों के मुताबिक इंटरनेट पर लेनदेन की गई है। इसी के जरिए पुलिस केरल सहित कई जगहों पर नजर रखी हुई है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी हुई है कि कहीं लेनदेन करने वाले सेक्स रैकेट के सदस्य ही तो नहीं हैं।बेंगलुरू पुलिस दक्षिण भारत की फिल्‍म और मॉडलिंग इंडस्‍ट्री से जुड़े कई लोगों पर नजर रखे हुए है। बेंगलुरू के ज्‍वाइंट पुलिस कमिश्‍नर (क्राइम) आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने सेक्‍स रैकेट के इस देशव्‍यापी जाल को तोड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया है।यमुना (तस्‍वीर में) पिछले हफ्ते गिरफ्तार तो हो गई थी लेकिन जल्‍द ही जमानत पर रिहा भी हो गई थी। हालांकि वह इस घटना के बाद से दिखी नहीं है। पिछले हफ्ते शहर के मशहूर होटल से यमुना के साथ एक उसके एजेंट सुरक्षित सुमन और एक आईटी कंपनी के सीईओ वेणुगोपाल को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि शहर के तमाम बड़े होटलों में बड़ी-बड़ी पार्टियों के बहाने सेक्स रैकेट चलता था।दक्षिण भारतीय हिरोइन यमुना आजकल कई गलत वजह से चर्चा में है। सेक्स रैकेट में शामिल यमुना को बेंगलुरू में पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था और उसे तुरंत पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया। लेकिन तब से आज तक वह कहीं देखी नहीं गई है।दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग यह जानकर हैरान हो गया कि इतनी स्वच्छ छवि को बरकरार रखते हुए वह सेक्स रैकेट जैसे गंदे धंधे में शामिल थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस तरह कई अभिनेत्रियां है जो यमुना के जैसी जिन्दगी जी रही हैं। बेंगलुरू पुलिस के पास उन सबकी जानकारी है लेकिन पुलिस उन सबको रंगे हाथों गिरफ्तार करना चाहती है।

0 comments:

Post a Comment