Thursday, February 24, 2011

गूगल में बम बनाने की प्रक्रिया हुई सबसे ज्यादा सर्च


दुनिया भर की जानकारी रखने वाली वेव साइट गूगल पर सबसे अधिक सर्फिंग बम बनाने की प्रक्रिया को जानने के लिए जा रही है यह एक डराने वाली और चिंताजनक बात है। यहां तक कि मुंबई इस मामले में देश का तीसरा शहर बन गया है। पहला नंबर देश की राजधानी दिल्ली का है तो दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र का म्हापे है। चेन्नै चौथे तथा बेंगलुरु पांचवें स्थान पर है। इन्हें क्रमश: 100, 87, 59, 39 और 36 अंक मिले हैं।बम बनाने की विधि और इसी से मिलते जुलते विषय यथा आरडीएक्स की जानकारी पाने के लिए सबसे अधिक सर्च पंजाब में की गई। महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा। महानगर से लगा हुआ म्हापे औद्योगिक वसाहत के लिए पहचाना जाता है। इस स्थान पर आईटी कंपनियों और बीपीओ की भरमार है। शहर का बहुत छोटा-सा हिस्सा रहिवासी इलाका है। इससे यह संकेत मिलता है कि इन आफिसों में बम बनाने की विधि या आरडीएक्स के विषय में जानकारी हासिल करने के लिए सर्च की जा रही है। यह भारी चिंता का विषय है कि एक छोटे शहर के शिक्षित लोग इस तरह की खतरनाक जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। खुफिया विभाग अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की खतरनाक जानकारी को सार्वजनिक करने पर रोक लगनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment