Monday, February 21, 2011

लीबियाई तानाशाह गद्दाफी देश छोड़कर भागे?


नई दिल्ली ।। मिस्र के बाद लीबिया के तानाशाह ने भी जनदबाव के आगे घुटने टेक दिए। खबर है कि कर्नल मुअम्मर गद्दाफी देश छोड़कर भाग गए हैं।बीबीसी सहित कई वेबसाइटों और समाचार एजेंसियों ने खबर दी है। खबर की हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।इससे पहले लगातार तेज होते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए गद्दाफी पर दबाव काफी बढ़ गया था। सेना ने जनविरोध को दबाने की काफी कोशिश की। कल ही गद्दाफी के बेटे ने धमकी दी थी कि अगर लोगों ने विरोध प्रदर्शन बंद नहीं किया तो लीबिया की सड़कों पर खून की नदियां बह सकती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि तेल के कुओं में आग लगाई जा सकती है।उनके इस बयान ने लोगों का गुस्सा और भडका दिया। इसी माहौल में सोमवार शाम को यह खबर आई कि गद्दाफी देश छोड़कर भाग खड़े हुए। कहा जा रहा है कि वह वेनेजुएला चले गए हैं।

0 comments:

Post a Comment