Saturday, February 26, 2011

पुरुषों से ज्यादा चालाक होती हैं महिलाएं


लंदन। महिलाएं शारीरिक रूप से पुरुषों से भले ही कमजोर हों, लेकिन वे मानसिक शक्ति में वे पुरुषों के सामने कड़ी चुनौती पेश करती हैं। उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना ज्यादा होती है। एक नए शोध के मुताबिक महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा चालाक होती हैं।शोधकर्ताओं के मुताबिक महिलाएं शारीरिक हिंसा के बजाए अपनी आक्रामकता के लिए अन्य छोटी-छोटी चीजों पर निर्भर होती हैं। जैसे अगर उन्हें किसी से खतरा महसूस होता है, तो वे उसे समूह से अलग कर देती हैं।शोध के मुताबिक कुछ लोगों को दो काल्पनिक जोड़ीदारों के साथ एक गेम खेलने को कहा गया। प्रतिभागियों को अकेले या प्रतिद्वंद्वी के साथ मिलकर खेलने का विकल्प दिया गया।'डेली एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिरोध का डर नहीं होने पर पुरुषों और महिलाओं की प्रतिक्रिया एक समान थी। मगर जब प्रतिरोध को शामिल किया गया तो महिलाओं ने प्रतिद्वंद्वियों के साथ समूह में शामिल होने को प्राथमिकता दी। खास बात यह कि समूह में उन्होंने पुरुष प्रतिभागी को पहले बाहर कर दिया।प्रमुख शोधकर्ता यूनिवर्सिटी ऑफ हार्वर्ड के मनोवैज्ञानिक जॉयसे बेनेन्सन ने कहा कि सामाजिक रूप से महिलाएं प्रतिद्वंदी को पीछे छोड़ने के बारे में सोचती हैं, जबकि पुरुषों को अपनी पराजय का डर रहता है। यह शोध साइकोलॉजिकल साइंस पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

0 comments:

Post a Comment