Tuesday, February 22, 2011

'दुनिया की आंखों के सामने गायब कर दूंगा पिरामिड'


रियाद। सऊदी अरब का एक जाना-माना जादूगर मिस्र के तीन पिरामिडों में एक को गायब करने की योजना बना रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता प्राप्त कर चुके जादूगर अहमद अलीबेयद एक बड़े आयोजन समारोह में यह करतब दिखाएगा और इसके लिए अरब और विदेशी मीडियाकर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है। अहमद ने बताया कि उसके इस करतब संबंधी जानकारी मिस्र के उच्चस्तरीय अधिकारियों को दे दी गई है और यह करतब 2011 के मध्य में किया जाएगा।उन्होंने बताया, यह मेरा ड्रीम प्रोजैक्ट है। इसके बदले मुझे 10 लाख डॉलर यानी 4 करोड़ 52 लाख रु. मिलेंगे। हालांकि उन्होंने इस बात को बताने से मना कर दिया कि वह पिरामिड को कैसे गायब करेंगे।

0 comments:

Post a Comment