Friday, May 11, 2012

टाइम मैगजीन के इस कवर पेज ने धीरे से दिया जोर का झटका


इस सप्ताह के टाइम मैगजीन का कवर पेज मार्केट में आते ही सुर्खियों में आ गया है।



टाइम ने इस बार का अंक अटैचमेंट पैरेंटिंग पर केन्द्रित करते हुए निकाला है। इस मैगजीन के सुर्खियों में आने का कारण कवर पेज पर एक 26 वर्षीय महिला के 4 साल के बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग करते हुए दिखाना है। यह महिला है लॉस एंजिल्स की रहने वाली जैमी लिन ग्रुमेट।



उन्होंने मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने अपने बच्चे को 6 साल की उम्र तक ब्रेस्ट फीडिंग करवाया है। उन्होंने इसके साथ ही बताया कि उन्होंने यह फोटो इसलिए खिंचवाया है जिससे लोगों को पता चल सके कि ब्रेस्ट फीडिंग के क्या फायदे होते हैं।



हालांकि मैगजीन पर यह सवाल उठाए जाने लगे हैं कि उन्होंने एक मॉडल की जगह इस तरह के फोटो का प्रयोग क्यों किया।
 

0 comments:

Post a Comment