Tuesday, March 29, 2011

21 मई को हो जाएगा इस दुनिया का 'अंत'


अमेरिका। एक अमेरिकी प्रीस्ट हेरॉल्ड केपिंग ने दावा किया है कि 21 मई को दुनिया का अंत हो जाएगा। हेरॉल्ड पिछले 70 साल से बाइबिल का गहन अध्ययन कर रहे हैं।89 वर्षीय केपिंग पेशे से सिविल इंजीनियर हैं। अपनी इस बात को लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होने फै मिली रेडियो नेटवर्क पर एक अभियान चला रखा है। उन्होने बताया कि इस जलजले के बाद केवल दो फिसदी लोग ऐसे होंगे जिन्हे स्वर्ग नसीब होगा जबकि, बाकी लोग इस तबाही से बच नही पाएंगे और उनकी मौत निश्चित है।उनकी गणना के अनुसार 21 मई 2011 को ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए हुए 7,22 500 दिन हो जाएंगे और यही दिन दुनिया का आखिरी दिन होगा। मौजूदा समय में भगवान हमें तबाही की चेतावनी भी दे रहे हैं। जापान, न्यूजीलैंड, हैती में हुई भीषण प्राकृतिक आपदाएं इस बात का संकेत हैं। कीपिंग ने आगे ये भी कहा है कि अगर आप ये सोचते हैं कि दुनिया 6 सितंबर 1994 को तबाह क्यों नही हुई तो उनका जवाब है कि दो बार की उनकी भविष्यवाणी में चूक हुई है लेकिन इसका ये मतलब नही है कि ऐसा हर बार होगा।

0 comments:

Post a Comment