अञ्जुको सम्बन्ध बिच्छेद !

अञ्जुले मनोजसँग सम्बन्धबिच्छेदका लागि एक कानुन ब्यबसायीसँग परामर्श गरिरहेकी छन् ।

टीचर के टॉपलेस फोटो ने मचाया तूफान

ब्रिटेन के नामी हैरो स्कूल की एक आर्ट टीचर के टॉपलेस फोटो ने तूफान मचा दिया है। आर्ट टीचर जोएन सैली के ये उत्तेजक फोटो स्कूल के स्टूडेंट्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सेक्स डॉल ने बढ़ा दी सायरस की परेशानी!

किसी की लोकप्रियता और खूबसूरती का इससे भद्दा इस्तेमाल और क्या हो सकता है कि उसके नाम और पहचान पर सेक्स डॉल की बिक्री शुरु कर दी जाए।सिंगर माइले साइरस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

अब नही देख पाएंगे पोर्न साइट्स

चीन में 62 ऐसी वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया गया है

लांच हुआ दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा

ब्रिटेन की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा लांच किया है।

Wednesday, March 9, 2011

अमेरिका में धर्मगुरु को 14 साल की जेल


ह्यूस्टन। भारतीय मूल के भगोड़े धार्मिक गुरु प्रकाशानंद सरस्वती उर्फ 'श्री स्वामी जी' को अमेरिका की एक अदालत ने 14 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख डॉलर [करीब 45 लाख रुपये] का जुर्माना लगाया है। स्वामी जी पर मध्य टेक्सास में अपने बरसाना धाम आश्रम में दो शिष्याओं, श्यामा रोज [30] और वेस्ला टोनिसेन काजीमर [27] ने 2008 में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।अदालत में धर्म गुरु को 20 आपराधिक आरोपों का दोषी पाया गया।
पीड़ित युवतियों ने स्वामी जी को मिली सजा पर खुशी जताई है। आठ पुरुषों और चार महिलाओं की ज्यूरी को फैसला सुनाने में आधे घंटे का समय लगा। फैसले के समय स्वामी जी अदालत में मौजूद नहीं थे। पिछले हफ्ते ज्यूरी ने प्रकाशानंद को गुंडागर्दी के बल पर दो लड़कियों के साथ यौनाचार का दोषी पाया था, जिनका परिवार उनके ही आश्रम में रहता था।इससे पहले अभियोजन पक्ष ने ज्यूरी से 20 आरोपों में प्रत्येक आरोप पर बीस साल यानी चार सौ साल कैद देने की मांग की थी। आश्रम के प्रवक्ता ने कहा कि स्वामी जी कहां है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जमानत पर रिहा चल रहे स्वामी जी को जज ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। स्वामी जी का पासपोर्ट पहले ही जब्त किया जा चुका है।

19 मार्च को पृथ्वी के सबसे करीब होगा चांद


लंदन। चांद पर घर बसाना और प्रेमिका के लिए चांद ले आना भले ही रूमानी लगे, लेकिन अगर चांद धरती के थोड़ा भी नजदीक आ जाए, तो उथल-पुथल मचा सकता है। अगले सप्ताह चांद बीते 20 बरसों में पृथ्वी के सबसे करीब होगा और 'बड़ा' नजर आएगा। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यह 'बड़ा चांद' पृथ्वी पर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और अन्य प्राकृतिक आपदाएं पैदा कर सकता है।उन्होंने बताया है कि 19 मार्च को पृथ्वी का यह उपग्रह मात्र दो लाख 21 हजार 556 मील दूर होगा। इसे वैज्ञानिक 'सुपरमून' नाम देते हैं। इससे पहले 1955, 1974, 1992 और 2005 में 'सुपरमून' की परिस्थितियां बनी थीं और इन वर्षो में भारी मौसमी परिवर्तन देखे गए थे। 2005 में 'सुपरमून' के दो सप्ताह पहले इंडोनेशिया में सुनामी आई थी और हजारों लोग तबाह हो गए थे। जबकि 1974 में ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में इस दौरान जबर्दस्त तूफान आया था।हालांकि कई विशेषज्ञ मानते हैं कि चंद्रमा पृथ्वी पर भूकंप जैसी आपदा नहीं ला सकता, लेकिन इस दिन ज्वार जबर्दस्त हो सकते हैं। ऐसे में मौसम भी खराब हो, तो बड़ी आपदा की आशंका होती है।

स्कूल में पढ़ने के लिए मिले रिश्वत तो कैसा रहे!


लंदन। नौकरी, पेशे और दफ्तरों में रिश्वत की बात तो किसी से छुपी नहीं है, मगर ब्रिटेन में एक ऐसा स्कूल भी है जो छात्रों को पढ़ने के लिए रिश्वत दे रहा है। जी हां, लीसेस्टर में नाइटन प्राइमरी स्कूल ने वार्षिक परीक्षा में अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए पढ़ाई में कमजोर छात्रों को एक्स्ट्रा क्लास में आने के बदले एक पौंड (करीब 72 रुपये) देने का लालच दिया। ..और वो भी केवल दस साल तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों को।
स्कूल ने मई में होने वाली परीक्षा का परिणाम बेहतर बनाने के लिए पिछले हफ्ते तीन दिन एक्स्ट्रा क्लास रखीं और इनके प्रति आकर्षित करने के लिए छात्रों को धन दिया। रिश्वत का यह फार्मूला शिक्षा विशेषज्ञों को पसंद नहीं आया। ब्रिटेन की एसोसिएशन ऑफ स्कूल एंड लेक्चरर (एटीएल) ने इसे आड़े हाथ लिया है। एटीएल के प्रवक्ता ने कहा, इतनी कम उम्र में रिश्वत की बात बच्चों के दिमाग पर बुरा असर डाल सकती है। अपना प्रदर्शन सुधारने के लिए उल्टे-सीधे तरीके अपनाने की बजाय स्कूल को पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान देना चाहिए। स्कूल ने करीब 25 छात्रों को रिश्वत दी। छोटे बच्चों को सारी एक्स्ट्रा क्लास में आने पर अतिरिक्त पांच पौंड (करीब साढ़े तीन सौ रुपये) देने का भी लालच दिया गया। इसके अलावा स्कूल ने बिना छुट्टी लिए हर दिन हाजिर होने वाले छात्रों को 125 पौंड (करीब दस हजार रुपये) बोनस के साथ साढ़े सात सौ पौंड (करीब 55 हजार रुपये) देने का भी वादा किया। बच्चों के अभिभावक स्कूल की इस हरकत को लेकर काफी नाराज हैं। उन्होंने इसे शर्मनाक करार दिया है।

बेड के नीचे छुप कर बना दिया सेक्स टेप


ब्रिटेन। यहां तीन दोस्तों ने मिलकर एक लड़की को पहले जाल में फ ंसाया और फिर बेड के नीचे छुपकर आपत्तिजनक गतिविधियों को रिकार्ड कर लिया। इसके बाद लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी से बताया तो ये टेप इंटरनेट पर डाल दिया जाएगा।24 वर्षीया जॉर्ज लेपोनास का इस लड़की से पिछले कुछ हफ्तों से संबंध था। इस बात का ही फायदा उठाकर उसके दोस्तों ने ये वीडियो बना डाला।घटना की सुबह वह पीड़िता से फेसबुक पर चैटिंग कर रहा था और इस दौरान ही लड़की को सेक्स के लिए आमंत्रित किया। लड़के के दोस्त 20 वर्षीय ग्रेसिया और 21वर्षीय शबर हुसैन पहले ही बेड के नीचे छुप गए। सेक्स सेशन के बाद जब लड़के ने अपने दोस्तों को आवाज लगाई तो लड़की ये देखकर दंग रह गई कि उनमें से एक के हाथ में वीडियो कैमरा था।

125वीं सालगिरह पर 500 मिलियन डालर का खर्चा


वाशिंगटन। कौन जानता है कि अगले ही पल क्या होगा। लेकिन जीने की इच्छा और भरोसा देखिए कि कैलि-फोर्निया के एक अरबपति डेविड मरडॉक ने अपना 125वां जन्मदिन मनाने की तैयारी कर ली है। वे अपना जन्मदिन अपने फूड प्लांट में मनाना चाहते हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपने फूड प्लांट्स स्टेट-ऑफ-द-आर्ट साइंस सेंटर के लिए 500 मिलियन डॉलर खर्च किए हैं। उनका मानना है कि यह फूड प्लांट्स लंबी जिंदगी का मंत्र है।, इसलिए वे 125वां जन्मदिन यहीं मनाएंगे।

30 अरब डॉलर और हवाई कंपनी की मालकिन है यह नर्स!


दुबई.लीबिया की पहली महिला साफिया फरकाश अल-बरासी अकूत सम्पदा की मालिक हैं। वह हवाई कम्पनी बुराक एयर का संचालन करती हैं और उनके पास 20 टन सोना है। समाचार चैनल 'अल अरेबिया' के मुताबिक देश के शासक मुअम्मार गद्दाफी की पत्नी साफिया हालांकि ट्यूनीशिया और मिस्र की पहली महिलाओं की तरह चर्चा में नहीं रही हैं।

साफिया ने अपने पति गद्दाफी की मंजूरी मिलने पर हवाई कम्पनी को शुरू किया। यह अलग बात है कि उनकी इस हवाई कम्पनी की प्रतिद्वंद्वी देश की सरकारी हवाई कम्पनी ही है।

फ्रांस के समूह इंटरनेशनल कोलिशन अगेंस्ट वार क्रिमिनल्स (आईसीएडबल्यूसी) का अनुमान है कि साफिया के पास 30 अरब डॉलर की सम्पत्ति है। समूह का अनुमान है कि गद्दाफी के पास 80 अरब डॉलर की सम्पत्ति है। ज्ञात हो कि साफिया गद्दाफी की दूसरी पत्नी हैं।

दोनों एक दूसरे के सात वर्ष 1971 में सम्पर्क में आए। उस समय गद्दाफी को एक अस्पताल में भर्ती किया गया था, वहां साफिया एक नर्स थीं।प्रसारणकर्ता 'संडे' के मुताबिक दोनों ने उसी साल शादी की। साफिया से गद्दाफी को छह पुत्र और एक लड़की है।

दो साल की बच्ची ने पुलिस के छुड़ा दिए पसीने



लंदन। पुलिस सिर्फ चोरों और अपराधियों का ही नही बल्कि ट्रेन का भी पीछा करती है। दरअसल पिछले दिनों जर्मनी में 19 वर्षीय अलराइक क्रैच की बेटी ट्रेन के अंदर रह गई। पुलिस ने ट्रेन का पीछा कर मां- बेटी को मिलवा दिया। क्रैच ने बताया कि वह प्लेटफॉर्म पर अपनी बेटी मेरी की पुशचेयर बंद कर रही थी कि तभी ट्रेन का दरवाजा बंद हो गया। उसकी दो साल की बेटी ट्रेन के अंदर ही रह गई। ट्रेन को चलता देख बच्ची रोने लगी थी।घबराई हुई क्रैच ने स्टेशन स्टाफ से एक्सप्रेस ट्रेन रुकवाने की गुजारिश की, लेकिन उन्होंने ट्रेन शैडच्यूल कहकर मना कर दिया। जर्मन पुलिस ने एक घंटे तक ट्रेन का पीछा किया और फ्लैश लाइटें दिखाकर इसे रोकने की कोशिश की। फिर न्यूरोपिन टाउन में ट्रेन रुकने पर मां-बेटी को मिलवाया गया।

लेस्बियन का हुवा ६ बच्चे


आस्ट्रेलिया। यहां एक लेस्बियन जोड़े को संतान की प्राप्ति हुई है। मेलिसा कीवर्स 27 और रोजमैरी नोलन 22 का नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज किया गया है क्योंकि बिना फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के पांच बच्चे पाने की संभावना छ: करोड़ में से एक के साथ ही संभव है। कीवर्स और नोलन ने एक स्पर्म डोनर की मदद से ये उपलब्धि प्राप्त की है। हालांकि क्विंस लैंड कानून के मुताबिक बच्चों पर दंपत्ति का कानूनी अधिकार नही होगा।स्पर्म डोनर एक 27 वर्षीय लॉ स्टूडेंट है जिसने बच्चों से न मिलने का वादा किया है। इस लेस्बियन जोड़े को पहले से ही एक 18 महीने का बच्च है जो एक स्पर्म डोनर की ही देन है।इस जोड़े ने एक टीम भी बनाई है जो उनके वेबसाइट पर आने वाले ऐसे लोगों की मदद करेगा जो जिन्हे स्पर्म डोनेशन की जरुरत है। इनकी वेबसाइट का नाम है- 2 लेडिज 6 बेबीज।

बटन दबाते ही ये कार करेगी आपसे बात


अगले साल सबसे एडवांस कार वॉइस कम्युनिकेशन तकनीक वाली कारें बाजार में आ जाएंगी। इस तरह आप कार के साथ भी बातें कर सकेंगे। बस एक बटन दबाने की देर होगी और कार आपको किसी भी नक्शे के बारे में जानकारी देने लगेगी। फोर्ड कंपनी के इस मॉडल का नाम फोकस रखा गया है। ये कार 19 भाषाओं में 10,000 कमांड समझ सकेगी।इस सिस्टम को सिंक कहा जाता है। इसे बनाने वालों का दावा है कि इस कार से पुराने सवाल भी किए जा सकते हैं। मसलन की पेट्रोल पंप कितनी दूर है? क्या में टायलेट जा सकता हूं? हम वहां कितनी देर में पहुंचेंगे? इस तरह चालक ऑडियो और टेलीफोन को भी कंट्रोल कर सकेंगे। इतना ही नहीं उन्हें आसपास के इलाके की जानकारी भी मिल सकेगी। फिलहाल बीएमडब्ल्यू और मर्सीडीज जैसी कंपनियों में बेसिक वॉइस कमांड सिस्टम पहले से ही है। फिर भी फोर्ड का कहना है कि उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के साथ पार्टनरशिप कर ये सबसे एडवांस सिस्टम तैयार किया है।इसमें आवाज के कई रूप होंगे, जिन्हें यूजर अपनी पसंद से चुन सकता है। किसी में महिला की और किसी में रोबोट की आवाज होगी। जर्मनी में हुए टेक्नोलॉजी शो में कंपनी ने इसकी घोषणा की है। इस सिस्टम के लिए करीब 350 पाउंड अतिरिक्त खर्च करना होंगे। वहीं आलोचकों का कहना है कि इससे चालक डिस्टर्ब होगा और एक्सीडेंट्स ज्यादा होने लगेंगे।

ये अनोखा घर हवा में उड़ता है।



कैलिफोर्निया में डिज्नी की काटरून फिल्म का सीन सच होता देखा गया। 78 वर्षीय काटरून कार्ल फ्रेडरिकसन का घर हकीकत में सैकड़ों हीलियम बलून्स के सहारे हवा में उड़ रहा था। देखने वालों को ये सीन भी काल्पनिक लग रहा था, वहीं कुछ लोगों के लिए ये इससे कहीं ज्यादा था। नेशनल जियोग्राफिक चैनल ने अपने कार्यक्रम ‘हाऊ हार्ड कैन इट बी’ के लिए पिक्सर फिल्म से प्रेरित होकर ये प्रयोग किया है।कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में किए गए इस प्रयोग के दौरान बहुत से इंजीनियर, साइंटिस्ट, दो बलून पायलट और दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। 300 हीलियम बलून्स की मदद से वे लोग इस छोटे से घर को दस हजार फीट ऊंचाई तक पहुंचाने में कामयाब हो गए। हर बलून आठ फुट ऊंचा था और उसमें एक टैंक हीलियम भरी गई थी। घर का साइज भी 4.8 मीटर x 4.8 मीटर x 5.5 मीटर था। बेशक ये असली घर नहीं था। इसे खासतौर पर हलके मटेरियल से बनाया गया था। कार्यक्रम के एक्जीक्यूटिव प्रोडच्यूसर बैन ब्रोवी कहते हैं कि हम जानते थे कि असली घर को इस तरह उड़ाना लगभग असंभव है।

Tuesday, March 8, 2011

भाडाकी श्रीमतीले तनाब / सन्तानलाई अंश बाबुबाट मात्र


विकास भट्टराई, (काठमाडौं), भाडाकी श्रीमतीबाट जन्मेकी बच्चीले बाबुको सम्पत्तिबाट मात्र अंश पाउने फैसला काठमाडौं जिल्ला अदालतले गरेको छ।न्यायाधीश टेकनारायण कुँवरको इजलासले त्यस्ती आमाबाट बच्चा जन्माउन विवाहिता श्रीमती राजी नभएका कारण त्यस्तो बच्चालाई बाबुको सम्पत्तिबाट मात्र अंश दिलाउनुपर्ने सोमबार फैसला गरेको हो। काठमाडौंका उज्ज्वल राणाले आफ्नी श्रीमतीबाट बच्चा नहुने भएपछि अर्की महिला खोजी बच्चा जन्माउनका लागि सम्झौता गरेका थिए। सो सम्झौताबमोजिम उज्ज्वलले आफ्नो वीर्य आइस्मा नगरकोटीको पाठेघरमा राखी बच्चा जन्माउने र त्यसको दुई वर्षसम्म प्रत्येक महिना उज्ज्वलले आइस्मालाई २० हजार रुपियाँ दिने सर्त रहेको थियो।उक्त सम्झौताबमोजिम दुई वर्षअघि आइस्माको कोखबाट बिना राणाको जन्म भएको थियो। यसबीचमा उज्ज्वलकी विवाहिता श्रीमती शाम्भवी शाह श्रीमान्सँग खटपट भई अलग्गै बस्न थालेकी थिइन्। सँगै बसोबास गर्न सम्भव नदेखेपछि शाम्भवीले उज्ज्वलसँग अंश माग गर्दै काठमाडौं जिल्ला अदालतमा मुद्दा दायर गरेकी थिइन्। शाम्भवीले भएभरको सम्पत्तिमा सासू र लोग्नेबीच दुई भाग लगाई आफूले लोग्नेबाट अंश पाउनुपर्ने दाबी गरेकी थिइन्।लोग्ने उज्ज्वलले भने बच्चीको पनि अंश भाग लगाउनुपर्ने दाबी गरेका थिए। काठमाडौं जिल्ला अदालतले भने विवाहिता श्रीमतीले अरुबाट बच्चा पाउन सहमति नदिएका कारण त्यस्ती बच्चीले बाबुको सम्पत्तिबाट मात्र अंश पाउने फैसला गरेको छ।आफ्नी आमा र आफूबीच पहिल्यै अंशबन्डा भइसकेको भनी उज्ज्वलले दाबी गरेका भए पनि असमान तबरबाट अंशबन्डा भएको ठहर गरी अदालतले त्यसलाई बदर गरी पुनः अंश भाग लगाउनुपर्ने फैसला गरेको छ।

यसै गरी अदालतले आमा र लोग्ने मिली जालसाजी गरेको ठहर पनि गरेको छ। भाडाकी श्रीमतीबाट बच्चा जन्माउने प्रचलन विदेशमा व्यापक भए पनि नेपालमा भने यस प्रकारको विषय बाहिर आएको यो पहिलो भएको बताइन्छ।

बर्फ में दफन होकर बनाया व‌र्ल्ड रिकॉर्ड!


बीजिंग। व्यक्ति को पचास की उम्र के बाद बुजुर्ग माना जाने लगता है। उससे साहसिक कार्यो की उम्मीद कम हो जाती है। मगर चीन में 54 साल के बुजुर्ग ने बर्फ में सबसे लंबे समय तक दफन रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। उन्होंने साबित कर दिखाया कि पक्का इरादा हो, तो उम्र आड़े नहीं आती।उत्तर-पूर्व चीन के हीलोंगजियांग प्रांत के जिन सोंघाओ ने बर्फ में 46 मिनट, दस सेकंड का समय बिताकर गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उम्र में जिन का साहस देखिए कि वह केवल स्विम सूट पहनकर बर्फ में इतनी देर तक दबे रहे। इस दिन तापमान भी शून्य से 36 डिग्री सेल्सियस नीचे था, लेकिन इतनी ठंड भी जिन के इरादों को डिगा नहीं सकी। बर्फ में इतनी देर तक दबे रहने पर भी उनके शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। डॉक्टरी परीक्षण के बाद उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया।जिन को कड़े अभ्यास के बाद इस जोखिम भरे काम में सफलता हासिल हुई है। इससे पहले वह साल की शुरुआत में भी बर्फ का एक और रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने बर्फ से भरे एक पारदर्शी डिब्बे में दो घंटे का समय बिताकर रिकॉर्ड कायम किया था।

थाईलैंड में सबसे अधिक महिला CEO, चीन दूसरे नम्बर पर


बीजिंग. प्रबंधन के क्षेत्र में थाईलैंड की महिलाएं दुनिया के किसी भी देश की महिलाओं से अव्वल हैं। इसके ठीक बाद चीनी महिलाओं का स्थान आता है, जो अपने कॅरियर को लेकर बेहद महत्वाकांक्षी हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न कम्पनियों में मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के रूप में थाईलैंड में सबसे अधिक 30 प्रतिशत महिला सीईओ विभिन्न कम्पनियों में काम कर रही हैं। 19 प्रतिशत महिला सीईओ के साथ चीन इस मामले में दूसरे स्थान पर है, जबकि दुनियाभर में महिला सीईओ की औसत संख्या केवल आठ प्रतिशत है।यूरोपीय देशों में यह प्रतिशत नौ और उत्तरी अमेरिका के देशों में केवल पांच फीसदी है। यह रिपोर्ट 39 देशों में सर्वेक्षण पर आधारित है।'चाइना डेली' में ग्रांट थॉर्टन इंटरनेशनल बिज़नेस रिपोर्ट 2011 के हवाले से मंगलवार को छपी खबर में कहा गया है कि जापान को छोड़ दिया जाए तो एशिया-प्रशांत महासागर के देशों से महिला सीईओ की संख्या यूरोप और अमेरिका के मुकाबले कहीं अधिक है।चीन में बतौर सीईओ महिलाओं की इस बड़ी संख्या के बारे में ग्रांट थॉर्टन के अहम सहभागी गुयान लिमिंग का कहना है कि चीनी महिलाएं पुरुषों की तरह ही व्यवसाय में नेतृत्व की क्षमता रखती हैं। कई मामलों में वे पुरुषों से बेहतर प्रदर्शन करती हैं।
रिपोर्ट यह भी कहती है कि चीन में 34 प्रतिशत महिलाएं विभिन्न कम्पनियों में उच्च प्रबंधन पदों पर हैं, जबकि 2009 में यह संख्या 31 प्रतिशत थी। दुनियाभर में उच्च प्रबंधन पदों पर महिला कर्मचारियों की औसत संख्या 2009 में 24 प्रतिशत थी, जो इस वक्त घटकर 20 प्रतिशत रह गई है। उच्च प्रबंधन पदों पर महिलाओं की सबसे कम आठ प्रतिशत संख्या संयुक्त अरब अमीरात और जपान में है।'न्यूजवीक' पत्रिका के एक अन्य अध्ययन के अनुसार चीनी महिलाएं महत्वाकांक्षी भी अधिक होती हैं। अध्ययन में 75 प्रतिशत चीनी महिलाओं ने कॅरियर के प्रति रुचि दिखाते हुए उच्च प्रबंधन पदों तक पहुंचने की महत्वाकांक्षा जताई, जबकि अमेरिका में यह संख्या केवल 50 फीसदी रही।

बदमाश है 'बाबा', लड़कियों का किया था यौन उत्पीड़न !


वॉशिंगटन. अमेरिका में एक हिंदू आश्रम के प्रमुख को यहां की एक अदालत ने दो युवतियों के यौन उत्‍पीड़न का दोषी करार दिया है। अपने भक्‍तों के बीच ‘श्री स्‍वामी जी’ नाम से मशहूर प्रकाशानंद सरस्‍वती पर 20 अपराधों का दोषी करार दिया गया है। इसमें हर एक अपराध के लिए अधिकतम 20 साल की कैद हो सकती है। अस्‍सी साल के इस महंत को यौन उत्‍पीड़न का दोषी करार दिए जाने की खबर से यहां रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों को गहरा सदमा लगा है।
श्‍यामा रोज (30) और वेस्‍ला टोनेसन केजिमर (27) का आरोप है कि प्रकाशानंद सरस्‍वती ने कई वर्षों तक कई बार उनका यौन उत्‍पीड़न किया जब वे करीब 12 साल की थीं। यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाने वाली युवतियों के घर वाले भी ऑस्टिन में 200 एकड़ में फैले इस आश्रम ‘बरसाना धाम’ के सदस्‍य हैं। ये दोनों अपने परिवारवालों के साथ इसी आश्रम में रहती थीं। अमेरिका के विभिन्‍न हिस्‍सों में रहने वाले बड़ी संख्‍या में हिंदू समुदाय के लोग भी इस आश्रम से जुड़े हैं। प्रकाशानंद ने इस आश्रम की स्‍थापना 1990 में की थी।प्रकाशानंद के खिलाफ इन दो युवतियों ने अप्रैल 2008 में पहली बार यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया था जिसके बाद स्‍वामी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे 10 लाख अमेरिकी डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। हाल में एक अन्‍य महिला कैट टोनेसन (31) ने भी स्‍वामी के खिलाफ यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगाए हैं। हालांकि आश्रम के प्रवक्‍ता ने प्रकाशानंद के खिलाफ अदालत के फैसले पर निराशा जताते हुए दावा किया कि स्‍वामी जी निर्दोष हैं और इसे साबित करने के लिए उनकी कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।

31 मर्दों संग सेक्स करने को किया था मजबूर इसलिए...


कोरिया की मशहूर एक्ट्रेस 30 वर्षिया जैंग जे योन ने सियोल में फांसी लगा ली क्योंकि उनकी टैलेंट एजेंसी के प्रमुख ने उन्हें 31 मर्दों के साथ सेक्स करने को मजबूर किया था।उन्होंने अपने परिचितों को भेजे पत्र में लिखा कि उनमें से कुछ मनोरंजन और मीडिया उद्योग के तो बेहद महत्वपूर्ण लोग हैं जबकि कुछ तो प्राइवेट इंडस्ट्रीज के प्रमुख तक हैं।कोरिया हेराल्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार उसने अपने परिचितों को इस बारे में पत्र लिख कर बताया। इस संबंध में एजेंसी के प्रमुख किम को गिरफ्तार कर लिया गया है। किम पर ये भी आरोप है कि वह जेंग को पार्टीयों के दौरान ड्रिंक परोसने और उनके साथ सेक्स करने के लिए मजबूर करता था।

दो हसिनाएं बिकनी में लुटा रही हैं अपना हुस्न




ये मुकाबला है दो ऐसी हॉट एंड सेक्सी महिलाओं के बीच जो बिकनी में अपनी खूबसूरती लूटा देने के लिए तैयार हैं।एक ओर हैं 25 वर्षीया रूसी मॉडल इरीना श्याक जबकि उनको कड़ी टक्कर दे रही हैं मशहूर टेनिस खिलाड़ी एंडी रॉडिक की पत्नि 23 वर्षीया अमेरिकन मॉडल ब्रुकलिन डेकर।इन दोनों ने ही स्पोर्ट्स इलेस्ट्रेटेड के लिए स्विम शूट पिक दिए हैं। अब ये फैसला आपको करना है कि इन दोनों में से किसकी बिकनी उड़ा सकती है आपकी नींद।

एनीस्टन के सेक्स टेप ने मचा दी सनसनी


लंदन। ये टेप कुछ खास है क्योंकि इसकी मार्केटिंग के लिए इसे नाम तो सेक्स टेप दिया गया है लेकिन वास्तव में ये एक मिनरल वाटर के प्रचार का टेप है जिसमें जेन एनिस्टन मुख्य भूमिका में हैं।ये मार्के टिंग का एक फंडा है जिसमें जेन एनिस्टन को मॉडल के तौर पर स्तेमाल किया गया है और इसे नाम दिया गया है सेक्स टेप। इस टेप में शामिल हैं डांस करते दर्जन भर बच्चे और एक मोटा व्यक्ति जो रो रहा है।

10 साल की उम्र में ही बेटी बन गई मां


ब्रिटेन। रोमानिया की 23 वर्षीया महिला ने सबसे कम उम्र में नानी बनने का रिकार्ड बना दिया है।रेफ्का स्टेनेक्यू महज 12 साल की उम्र में ही अपनी पहली संतान मारिया को जन्म दिया था। हालांकि मां ने अपने बच्चों को हिदायत दे रखी थी कि वो उनके कदमों पर न चलें लेकिन बच्चे तो उनसे भी दो कदम आगे निकल गए।मारिया महज 12 साल की उम्र में ही मां बन गई। द सन के मुताबिक रिफ्का ने महज 11 साल की उम्र में ही एक जूलरी विक्रेता, स्टेनेक्यू के साथ ब्याह रचाया था। उस वक्त स्टेनेक्यू की उम्र 13 साल ही थी। इन दोनों ने घर से भाग कर शादी की थी। जब वो पहली बार प्रेगनेंट हुई तो उनकी उम्र महज 12 साल थी। जबकि रिफ्का को एक साल बाद ही एक बेटा भी हुआ।रेफ्का ने पूरी कोशिश की कि उनकी बेटी स्कूल जाए और पढ़ाई करे लेकिन 10 साल की उम्र में ही उसने भाग कर शादी कर ली। और छ: माह बाद ही उसने एक बच्चे को जन्म दे दिया।23 साल की उम्र में नानी बन कर उन्होने दुनिया की सबसे कम उम्र की नानी बनने का रिकार्ड बना दिया। इससे पहले ब्रिटेन की एक महिला 26 साल की उम्र में ही नानी बन गई थी।

मासूम बच्ची से पिता ने किया रेप, मां ने बनाया वीडियो


अमेरिका। मौज-मस्ती जरूरी है लेकिन अगर यही जीवन का मकसद बन जाए तो इससे सिर्फ एक व्यक्ति को ही नही बल्कि पूरे समाज को खामियाजा भुगतना पड़ता है। ऐसी ही दर्दनाक और शर्मनाक घटना घटी दुनिया के सबसे विकसित कहे जाने वाले देश अमेरिका में।यहां एक मां और पिता ने मिलकर अपनी चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया, उसका वीडियो बनाया और उसे इंटरनेट पर अपलोड भी कर दिया। इस अपराध के जुर्म में मां को 29 साल और पिता को कम से कम 26 साल की सजा हो सकती है।अमेरिकी इंटेलीजेंस ऐजेंसी यानि एफ बी आई द्वारा एक घटना की जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ। एफ बी आई इस जोड़े का ऐसे व्यक्ति के साथ संबंधों की जांच कर रही थी जिसे एक बच्चे के साथ र्दुव्‍यवहार के लिए 42 साल कैद की सजा हो चुकी थी।वाशिंगटन के किंग्स कांउटी सुपीरीयर कोर्ट में जज मैरीयन स्पीयरमैन ने बच्चे की 32 वर्षीया मां होली बेस्टन को सजा दी है जबकि उसके 36 वर्षीय पिता ब्रायन बेस्टन की सजा का निर्धारण अभी बाकी है। जबकि बच्चे को वाशिंगटन स्टेट चाइल्ड प्रोटेक्टिव सर्विस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

यहां आते ही सभी झूठ बोलते हैं


वाशिंगटन। फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और माइस्पेस जैसी साइटों पर लोगों के आमने-सामने होने वाली बातचीत के मुकाबले झूठ बोलने की संभावना ज्यादा रहती है। विशेषज्ञों की मानें तो लोग भी मानते हैं कि मौका मिलने पर ऑनलाइन होते वे झूठ ही बोलेंगे। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के जेफ हेनकॉक इसे ‘क्यूज हियूरिस्टिक’ कहते हैं, जिसका मतलब है कि लोग अपनी पहचान जितना छिपाएंगे, उतना उन पर दूसरे लोग कम विश्वास करेंगे। इसलिए विश्वास बनाने के लिए वे झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी रिसर्च में पता चला कि 80 फीसदी लोग ऑनलाइन झूठ बोलते हैं। लोग अपनी पर्सनैलिटी को लेकर भी झूठ कहते हैं। जैसे कि हमें शोध के दौरान एक व्यक्ति मिला जिसका कद 5 फीट 10 इंच था लेकिन उसने कहा कि सोशल नैटवर्किग साइटों पर वह अपने दोस्तों को अपनी हाइट 6 फीट बताता है।

कुछ लोग तो अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर भी झूठ बोलते हैं। मसलन लोग असल में तो किसी रिलेशनशिप में होते हैं लेकिन खुद को सिंगल बताते हैं।