Wednesday, May 16, 2012

अंग्रेजी नहीं जानती थी, झेलती रही ससुर का रेप

लंदन ।। पाकिस्तान की एक लड़की शादी के बाद ब्रिटेन आई, लेकिन उसका ससुर उसके साथ रेप करता रहा। ससुर ने कुरान की कसम देकर उसका मुंह बंद करवा दिया था। यह लड़की अंग्रेजी नहीं जानने की वजह से भी लंबे समय तक पुलिस में इसकी शिकायत नहीं कर पाई। अब उसके ससुर को सजा हुई है।

22 साल की इस पाकिस्तानी युवती की शादी 2008 में हुई थी। इसके बाद वह अपने पति के साथ यहां चली आई। यहां आते ही ससुर ने उसके गहने और पासपोर्ट रख लिए।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक इस व्यक्ति ने अपनी बहू को धमकी दी कि अगर वह उसके साथ जिस्मानी रिश्ते नहीं बनाएगी तो वह उस पर लांछन लगाकर बेटे से तलाक दिलवा देगा। साथ ही उसने कुरान की कसम देकर उससे यह वादा ले लिया कि वह इस बात को गुप्त रखेगी।

वेस्ट यॉर्कशायर में रहने वाली यह लड़की करीब तीन महीने तक शोषण झेलती रही। आखिर एक दिन इसका सब्र जवाब दे गया और उसने पुलिस को फोन किया। उस वक्त तक उसे थोड़ा-बहुत अंग्रेजी बोलना आ गया था।

बाद में उसके ससुर की गिरफ्तारी हुई। अब उसे सात साल की जेल हो गई है। अभियोजक रिचर्ड क्लेव्स का कहना है कि 2008 में जब यह लड़की शादी के बाद यहां आई थी तो उसे अंग्रेजी नहीं आती थी और उस वक्त उसकी उम्र महज 18 साल थी।

0 comments:

Post a Comment