अञ्जुको सम्बन्ध बिच्छेद !

अञ्जुले मनोजसँग सम्बन्धबिच्छेदका लागि एक कानुन ब्यबसायीसँग परामर्श गरिरहेकी छन् ।

टीचर के टॉपलेस फोटो ने मचाया तूफान

ब्रिटेन के नामी हैरो स्कूल की एक आर्ट टीचर के टॉपलेस फोटो ने तूफान मचा दिया है। आर्ट टीचर जोएन सैली के ये उत्तेजक फोटो स्कूल के स्टूडेंट्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सेक्स डॉल ने बढ़ा दी सायरस की परेशानी!

किसी की लोकप्रियता और खूबसूरती का इससे भद्दा इस्तेमाल और क्या हो सकता है कि उसके नाम और पहचान पर सेक्स डॉल की बिक्री शुरु कर दी जाए।सिंगर माइले साइरस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

अब नही देख पाएंगे पोर्न साइट्स

चीन में 62 ऐसी वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया गया है

लांच हुआ दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा

ब्रिटेन की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा लांच किया है।

Tuesday, March 8, 2011

स्टूडेंट के साथ सेक्स करने वाली टीचर गई जेल


लंदन। यहां एक टीचर को अपने छात्र के साथ सेक्स करने के आरोप में जेल भेज दिया गया।30 वर्षीया ले डेविस नामक टीचर को उसके स्टूडेंट की मां ने घर पर खाने के लिए बुलाया था। खाने के बाद बच्चे की मां सोने चली गई। जबकि टीचर बच्चे के साथ डी वी डी देखती रही। इस दौरान दोनों ने वोदका पी और उसके बाद सेक्स भी किया।छात्र का कहना है कि मुझे नही लगता कि इसके लिए मजबूर किया गया। गौरतलब है कि इस 15 साल के बच्चे को भी सेक्स के आरोप में 12 महीने के लिए स्कूल से संस्पेंड कर दिया गया है।

सीमेंट नही चॉकलेट से बनाते हैं ये घर



स्विट्जरलैंड। जेनेवा के रहने वाले एलेन रॉबी केक और पेस्ट्री बनाने में माहिर शेफ हैं। अब उन्होंने अपने इस फन का नया रूप दिखाया है। एलेन ने अपने किचन का मॉडल 2000 पाउंड (909 किलो) चॉकलेट और शुगर से बना दिया है। पिछले साल भी उन्होंने चॉकलेट से 20 फीट ऊंची इमारत का मॉडल और 22 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री बनाया था।उन्हें बेल्जियम की एक प्रमुख चॉकलेट कंपनी ने चॉकलेट डोनेशन में दी थी। उन्होंने चॉकलेट को पिघलाकर अपने हाथों से बनाए हुए सांचों में ढालना शुरू किया। फिर इन पीसेस को जोड़ने में भी चॉकलेट का इस्तेमाल किया गया। इस तरह वे बड़े-बड़े मॉडल बना लेते हैं। किचन का मॉडल बनाने में उन्हें कई महीनों का वक्त लग गया। वे अब भी इसमें सुधार करते जा रहे हैं। एक तरह से ये इंजीनियरिंग का ही नमूना है। इसमें कैबिनेट्स, गैस स्टोव, सिंक, दीवारों पर टाइल्स, टी पॉट्स और डिशेज जैसी हर चीज मौजूद है। फिलहाल एलेन के नाम दो गिनीज रिकॉर्ड भी दर्ज हैं।

इस मां ने तोड़ दी बर्बरता की सारी सीमाएं


ब्रिटेन। स्काटलैंड में एक 47 वर्षीया थेरेसा रिगी ने स्वीकार किया है कि उसने ही अपने तीन बच्चों का कत्ल किया था। जज के सामने उसने माना कि पिछली अगस्त में ही उसने अपने आठ वर्षीय जुड़वा बच्चों और पांच वर्षीय तीसरे बच्चे का कत्ल किया था।तीनों के ही मृत शरीर को स्लेटफोर्ड रोड से बरामद कर लिया गया था। पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि धारदार हथियार से की गई चोटों की वजह से बच्चों की मौत हुई थी। एडिनबर्ग हाई कोर्ट ने गत सोमवार को रिगी को तीनों की हत्या का दोषी करार दिया है। इस घटना के बाद रिगी को मकान के नीचे घायल अवस्था में पाया गया था। दूसरी मंजिल से गिरने की वजह से उसे ये चोटें आई थी।

..तो क्या मुंबई छोड़ देंगे बिग बी?


पुणे। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी पुणे शहर रास आ गया है। यही कारण है कि बिग बी ने हडपसर के करीब 12 हजार वर्ग फुट का भूखंड आलिशान बंगला बनाने के लिए खरीदा है। सिटी कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीसीएल) के चेयरमैन अनिरुद्ध देशपांडे का कहना है कि आठ महीने पहले बिग बी पुणे के एमेनोरा में आयोजित ‘मधुशाला’ कार्यक्रम में आये थे। इस दौरान उन्होंने 476 एकड़ में बन रहे ‘एमेनोरा पार्क टाउन’ प्रोजेक्ट को देखा था।देशपांडे ने बताया कि बिग बी को प्रोजेक्ट पसंद आने पर उन्होंने ‘स्वीट वाटर विला’ प्रोजेक्ट के तहत बंगला बनाने के लिए २ करोड़ रुपये में १२ हजार वर्ग फुट का एक भूखंड खरीदा। उन्होंने बताया कि ‘स्वीट वाटर विला’ के तहत 50 भूखंडों पर 6 हजार से 12 हजार वर्ग फुट की जमीन पर लक्जरी श्रेणी के बंगलों का निर्माण किया जाने वाला है। कैसा होगा बिग बी का बंगला-सीसीएल के चेयरमैन देशपांडे की बातों पर विश्वास किया जाये, तो बिग बी का ४ हजार वर्ग फुट में फैला आलिशान बंगला ग्राउंड प्लस वन होगा। उन्होंने बताया कि शिंगापुर के मशहूर कंसल्टेंट्स पी एंड टी ने पांच विभिन्न लुक के तहत बंगले का तीन डिजाइन तैयार किया था। यदि अमिताभ बच्चन ने अप्रैल तक इनमें से किसी एक डिजाइन को मंजूरी दे दी, तो ६ महीने के भीतर बंगला बनकर तैयार हो जायेगा।

देशपांडे ने इस प्रोजेक्ट को पर्यावरण के अनुकूल बताया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्लॉट के लिए स्वतंत्र विंड सोलर हायब्रीड पॉवर यंत्रणा बैठाई गई है। जिससे नैसर्गीक तौर पर ऊर्जा का निर्माण किया जा सकेगा। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट के लिए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाने वाला है। ध्यान रहे कि बॉलीवुड की हस्तियों में इन दिनों पुणे का क्रेज बढ़ा जा रहा है। अब तक कादर खान, अमोल पालेकर, नाना पाटेकर और जैकी श्रॉफ जैसी कई हस्तियों ने पुणे में जमीन खरीद कर बंगला बनाया है या फिर उसका निर्माण जारी है।

Monday, March 7, 2011

अमेरिका में दो सिखों पर हमला, एक की मौत


वाशिगटन। अमेरिका के स्कारमेंटो में अज्ञात लोगों ने दो बुजुर्ग सिखों पर हमला किया जिनमें से एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर बताई जाती है। इस घटना से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई जहा अच्छी खासी संख्या में सिख समुदाय के लोग रहते हैं।पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्कारमेंटो, कैलीफोर्निया के एल्क ग्रोव निवासी सुरिंदर सिंह [68] और गुरमेज अटवाल [78] पर शुक्रवार को उस समय हमला हुआ जब वे शाम की सैर पर बाहर निकले थे।इस हमले में सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह पाच साल पहले अमेरिका आया था। इससे पहले उसने भारत और लीबिया में ट्रक चालक के रूप में काम किया था।सिंह पंजाब में होशियारपुर जिले के पंडोरी गंगा सिंह गाव का रहने वाला था। उसका अंतिम संस्कार 12 मार्च को किया जाएगा। अटवाल पंजाब में नवाशहर जिले के फरल्ला गाव के निवासी हैं। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। वह 2001 में अमेरिका आए थे।पुलिस ने इस मामले में घृणा संबंधी अपराध की संभावना से इंकार नहीं किया है, लेकिन इस बारे में अब तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है।एल्क ग्रोव के पुलिस प्रमख रॉबर्ट एम लेहनर ने कहा कि फिलहाल घृणा अपराध या भेदभाव संबंधी अपराध का कोई सबूत नहीं है, लेकिन हमले के शिकार लोग सिख थे जिन्होंने पगड़ी वगैरह पहन रखी थी, इसलिए यह संभावना बढ़ भी जाती है।उन्होंने कहा कि पुलिस ने एफबीआई के स्थानीय कार्यालय को इस बारे में तत्काल सूचना दे दी क्योंकि घृणा संबंधी अपराध राज्य कानून के साथ ही संघीय कानून का भी उल्लंघन हैं।इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। कल स्थानीय गुरुद्वारों की एक बैठक में घोषणा की गई कि हमलावरों के बारे में सुराग देने वाले को 20 हजार डॉलर का इनाम दिया जाएगा।क्षेत्रीय सिख अखबार 'पंजाब मेल यूएसए' के मुख्य संपादक गुरजतिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि बैठक में सिख समुदाय के लोगों से भी अपील की गई कि वे सैर पर जाते समय या किसी सार्वजनिक जगह पर पारंपरिक कुर्ता पायजामा जैसे परिधान पहनकर नहीं निकलें।सिंह और अटवाल पर शाम की सैर के समय जिस वक्त हमला हुआ, उस समय दोनों ने पारंपरिक सिख परिधान पहन रखे थे।रंधावा ने कहा कि क्षेत्र में सिख समुदाय के खिलाफ इस तरह की यह दूसरी घटना है। पहली घटना चार महीने पहले हुई थी जब पश्चिमी स्कारमेंटो में हरभजन सिंह नाम के कैब चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।पुलिस ने बताया कि जासूस इस हालिया घटना के संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रहे हैं और वे क्षेत्र में चश्मदीदों को ढूंढ़ने की कोशिश में भी लगे हैं।

अब आने वाली है टॉकिंग कार


लंदन। वैज्ञानिकों ने ड्राइवर से बातचीत करने वाली कार बनाने का दावा किया है। इसे 'टॉकिंग कार' नाम दिया गया है। यह कार अगले साल तक ब्रिटेन की सड़कों पर दौड़ने लगेगी। जिसका व्यवसायिक अधिकार फोर्ड फोकस कार कंपनी के पास होगा।टॉकिंग कार 'वॉयस कमांड' तकनीक पर आधारित है। इस प्रणाली को विकसित करने वाली कंपनी सिंक का कहना है कि ये उपकरण 19 अलग अलग भाषाओं में लगभग दस हजार आदेशों को समझ सकता है। ड्राइविंग के दौरान चालक इससे नजदीकी पेट्रोल पंप या अपने गंतव्य के बारे में जानकारी भी ले सकेगा।फोर्ड के अनुसार ये उपकरण अगले साल आने वाली फोर्ड कारों में उपलब्ध हो सकेगा। उपकरण की कीमत 350 पाउंड [लगभग 26,000 रुपये] होगी। इस प्रणाली को माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिल कर विकसित किया जा रहा है। दुर्घटना की स्थिति में ये कार अपने आप ही स्थानीय आपातकालीन सेवा को स्थानीय भाषा में सूचित कर देगी। लेकिन ये उपकरण चालकों के लिए मुसीबत भी बन सकता है।'रायल सोसाइटी फॉर द प्रीवेंशन ऑफ एक्सीडेंट' में परिवहन सुरक्षा के अध्यक्ष केविन क्लिंटन का कहना है कि ड्राइविंग के दौरान फोन पर बातचीत के किसी अंश को कार ने कमांड समझ लिया, तो मुश्किल हो सकती है।

कुत्तों की लड़ाई फिर अफगानिस्तान में छाई


अफगानिस्तान में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। लोगों के आराम का दिन, लेकिन कुत्तों के लिए यही दिन कुछ कर दिखाने का होता है। बात ये है कि अफगानिस्तान में सर्दियों के मौसम में हर शुक्रवार को कुत्तों की लड़ाई की प्रतियोगिता होती है, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक जमा होते हैं। इन दिनों यह मुकाबले अपने शबाब पर हैं।

इन मुकाबलों में लोग अपने कुत्तों को मैदान में उतारते हैं, जिन पर बड़ी संख्या में सट्टेबाजी भी होती है। प्रतियोगिता आरंभ करने के लिए दो कुत्तों को मैदान में आमने-सामने उतारा जाता है, फिर एक हरे रंग के कपड़े को उनके बीच गिरा कर लड़ने का इशारा कर दिया जाता है। कपड़ा गिरते ही प्रतियोगी एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं। सट्टा जोर पकड़ता है और विजेता की कीमत आसमान छूने लगती है। एक अच्छे लड़ाके कुत्ते की कीमत एक नई कार जितनी भी हो सकती है।

तालिबानी हुकूमत इसे गैर-इस्लामी मानती थी। कई बार तालिबान ने इस खेल को बंद करवाने की कोशिश भी की। फरवरी 2008 में कंधार में खेल के दौरान हुए एक आत्मघाती हमले में 80 से ज्यादा लोगों की जान गई थी जबकि 90 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।तालिबान के हाशिये पर जाने के बाद इस खेल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 22 वर्षीय दर्शक सैयद जान मोहम्मद का कहना है कि शुक्रवार को छुट्टी के कारण हमारे पास काम नहीं होता इसीलिए हम यहां जमा होते हैं और खेल का मजा लेते हैं।हालांकि शिक्षित और शिष्ट अफगानी नागरिक इस खेल को दकियानूसी मानते हैं। प्राइड टू एथनिक तजिक डॉग फाईटिंग एनथुजियस्ट के सूत्रों के अनुसार, पूर्व मुजाहीदीन कमांडर और अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति मार्शल मोहम्मद कासिम फहीम के भाई को सबसे अच्छी नस्ल के लड़ाकू कुत्ते रखने और पिछले साल के काबुल चैंपियन होने का श्रेय है।

काबुल में प्रतियोगिता के एक आयोजक के अनुसार, बड़े और महंगे खेल निजी स्थानों पर होते हैं, जहां कुत्तों के रख रखाव पर इतना खर्च किया जाता है, जितना एक आम अफगानी नागरिक पूरे महीनें में नहीं कमा सकता।

विमान में नोट भरकर लड़कियां खोजता था गद्दाफी का बेटा!


पेरिस. लीबिया के नेता कर्नल गद्दाफी का तीसरे नंबर का पुत्र सादी गद्दाफी एक नंबर का अय्याश है। विशेष विमान से दुनिया की सैर करता रहा है, नाइट क्लब डांसरों पर नोट उड़ाता है। एक साल में 17 करोड़ पाउंड (करीब 1241 करोड़ रुपए) के नोट सूटकेस में भरकर दुनिया घूमने निकलता है।उसने अपने पिछले जन्मदिन पर 365 लाख रुपए पूसीकैट डॉल्स की पर्फार्मेस पर उड़ा दिए। यह राज खोला है बुल्गारिया की नाइट क्लब डॉसर दाफिंका मिर्शेवा ने।दाफिंका पेरिस के पिंक पैराडाइज़ नाइट क्लब में डांसर थी। सादी ने 2004 में पहली नजर में उसे देखा और दोस्ती कै पैगाम दे दिया। दाफिंका ने बताया कि पहली मुलाकात में ही 31 साल के इस नौजवान ने अपना नाम गद्दाफी बताया।दोनों का रोमांस छह साल चला। दाफिंका तब 21 साल की थी। वैसे सादी बहुत क्रूर भी है। जरा सी गलती के लिए अपने नौकरों को बुरी तरह पीटता था। दाफिंका ने बताया कि नोट सादी के लिए कभी समस्या नहीं रहे। सादी विवाहित है और उसकी पत्नी लीबियाई फौजी अफसर की बेटी है।इसके बावजूद सादी ने दाफिंका को डेट के लिए बुलाया, उसे विशेष विमान से कैरिबियाई द्वीप ले गया। अलबत्ता दाफिंका दावा है कि उसने सादी के साथ सेक्स का प्रस्ताव ठुकरा दिया, इसके लिए सादी ने छह साल तक कोशिश भी की।लेकिन दोस्ती करते ही सादी ने दाफिंका के ग्रुप को 5 लाख पाउंड (करीब 365 लाख रुपए) का डोनेशन दिया। दाफिंका ने सबूत के तौर पर एक फोटो भी दिखाया जिसमें वह सादी के साथ कैरिबियाई द्वीप में खड़ी है। उसका कहना है यही एक फोटो उसके पास है।एक बटन दबते ही दक्षिण कोरिया की सेना के पसीने छूट पड़े

पोर्न स्टार और मॉडल दोनों सजाएंगी इनका बिस्तर


किसी के लिए एक बीवी को संभालना मुश्किल होता है और कोई है कि तीन-तीन शादियां करने पर उतारू है।चार्ली शीन ने अपनी दोनों ही प्रेमिकाओं से शादी करने का फै सला किया है। पोर्न स्टार रचेल ऑब्लिन और मॉडल नताली किंले से वो कमिंटमेंट मैरिज करना चाहते हैं। कमिंटमेंट मैरिज, अमेरिका में प्रचलित ऐसी व्यवस्था है जिसमें कोई कानूनी बाध्यता नही होती।सूत्रों के अनुसार शीन चाहते हैं कि दोनों ही प्रेमिकाएं उनके साथ रहें क्योंकि उन्हे दोनों से ही बेहद प्यार है।

पार्टी में न्यूड हो गई थी हेडी?


न्यूयॉर्क। सुपर हेडी क्लम ने जोर देकर कहा है कि एल्टन जॉन की पार्टी में उन्होने अपना अंडरवीयर नही उतारा था।गौरतलब है कि एल्टन जॉन ने एड्स फाउंडेन के लिए एक ऑस्कर विनिंग पार्टी रखी थी जिसमें हेडी को बिना कपडों में देखा गया।हेडी का कहना है कि मैं कभी भी ऐसा नही कर सकती और जिस वक्त मुझे इस अवस्था में देखा गया उस वक्त मैं रॉस के साथ गप्प कर रही थी। ऐसे मौके पर मैं भला क्यूं बिना कपड़ों के रहूंगी।

बेटे के लिए कुर्बान किया पिता ने अपना जीवन


हर बेटा अपने पिता से प्रेरणा लेता है, लेकिन यहां प्रेरणा की एक नई मिसाल देखने को मिलती है। 70 साल के हो चुके डिक हॉएट अब तक एक हजार से ज्यादा रेस में हिस्सा ले चुके हैं। सभी में वे अपने 49 वर्षीय विकलांग बेटे रिक की व्हीलचेयर भी धकेलते रहे हैं। डिक अगले महीने होने वाली बोस्टन मैराथन में 29वीं बार शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं। इस उम्र में मैराथन रेस में शामिल होना और वो भी बेटे को व्हीलचेयर पर बिठाकर, सचमुच बड़े आश्चर्य की बात है।
रिक का जन्म 1962 में हुआ था। ऑक्सीजन की कमी के कारण उन्हें दिमागी लकवा मार गया था। डॉक्टर्स ने डिक और उनकी पत्नी जूडी को बता दिया था कि रिक की हालत में सुधार की कोई संभावना नहीं है। वे कभी भी सामान्य जीवन नहीं जी सकेंगे। फिर भी डिक ने हार नहीं मानी और अपने बेटे को किसी विकलांगों की संस्था में भर्ती नहीं किया। वे उसे मैसाचुसेट्स के सामान्य स्कूलों में भर्ती करने के लिए लड़ते रहे।आखिरकार उनकी जीत हुई और 1975 में रिक को एक पब्लिक स्कूल में एडमिशन मिला। इसके दो साल बाद रिक ने पिता से एक पांच मील की चैरिटी रेस में शामिल होने की इच्छा जताई। डिक तैयार हो गए और एक नई टीम बन गई। उस रात रिक ने कहा डैड जब मैं दौड़ रहा था तो मुझे लगा कि मैं विकलांग नहीं हूं।

150 से ज्यादा न्यूड साइकिल सवार देख चौंक गए लोग


आस्ट्रेलिया। लोगों को साईकिल चलाने के प्रोत्साहित करने के लिए एक ग्रुप ने बिना कपड़े पहने शहर में साईकिल चलाई।मेलबर्न में चौथे वाषिँक नेकेड बाइक राइड के मौके पर इस 150 से ज्यादा लोगों ने 10 किमी तक नेकेड होकर साईकिल चलाई।राइड आयोजक हेडी हिल का कहना है कि इस आयोजन का मकसद लोगों को साईकिल चलाने के लिए प्रेरित करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, प्रकृति के नजदीक लाना और शांतिप्रियता को बढ़ावा देना है। उन्होने कहा कि राइडर्स ने शरीर पर पेंट का स्तेमाल किया जिससे उनके शरीर पर स्लोगन लिखे गए थे।

हिल्टन की न्यूड फोटो से मच गया हंगामा


पेरिज हिल्टन डॉट कॉम पर उपलब्ध इस नेकेड फोटो ने तहलका मचा दिया है। 21 वर्षीय सिंगर क्रिस ब्राउन की तथाकथित तस्वीर को ले कर ये हंगामा मचा हुआ है।पेरिज हिल्टन डॉट कॉम पर पर क्रिस की एक ऐसी तस्वीर उपलब्ध है जिसमें वो पूरी तरह न्यूड होकर आईने के सामने खड़े हैं। तस्वीर में खड़े व्यक्ति के हाथ में कैमरा है जो आईने में दिख रही अपनी छवि को खींचने की कोशिश कर रहा है। ब्राउन के चाहने वाले इस तस्वीर से बेहद खफा हैं और इसे एक साजिश मानते हैं।

गौरतलब है कि ब्राउन का नया वीडियो फेम, आगामी 22 मार्च को रिलीज होने वाला है।

कंडोम पर दिखेंगी केशा!


मेलबॉर्न। अमेरिकी पॉप स्टार केशा एक ऐसा कंडोम जारी करने वाली हैं जिनपर उनकी तस्वीर छपी होगी। कंपनी के पहले 10,000 कंडोम पर केशा का चेहरा छपा होगा।जानकारी के मुताबिक उन्होने लाइफ स्टाइल कंडोम के साथ एक डील साइन की है जिसके मुताबिक उनका मग शॉट कंडोम के पैकेट पर छापेगा।

कुछ यूं हुआ दुनिया का सबसे महंगा अंतिम संस्कार



चीन में छ: भाईयों ने अपनी मां के अंतिम संस्कार पर 50 लाख यूआन यानि लगभग चार करोड़ रुपए खर्च कर दिए। अंतिम विदाई के लिए उन्होने 1,000 व्यक्तिओं वाला बैंड, नौ लिंकन लिमोजिन और नौ कैमरा क्रू को हायर किया। बिते शुक्रवार को ये आयोजत संपन्न हुआ। मरने वाली महिला की उम्र 82 साल थी और कहा जाता है कि उसने बहुत मुश्किलों को सह कर अपने बच्चों को पाला-पोसा था।

जेजियांग में रहने वाले ये सारे भाई करोड़पति हैं और प्रापर्टी तथा होटल व्यवसाय में इनका सिक्का चलता है। आयोजन में कोई बाधा उत्पन्न न हो इसके लिए रास्ते में पड़ने वाली हर दुकान मालिक को लगभग 3500 रु. दिए गए थे कि वो इस मौके पर दुकानें बंद रखें। इसके साथ ही साथ अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले हर व्यक्ति को नगद पैसे और सिगरेट के दो डिब्बे भी दिए गए।

इस ढंग से की गई अंतिम यात्रा की चारों ओर घोर आलोचना हो रही है। लोगों का कहना है कि अंतिम संस्कार को इतने विलासतापूर्ण तरीके से करना गलत है,बेहतर होता कि इस पैसे को गरीबों में बांट दिया जाता। जिस स्कूल के मैदान में ये आयोजन किया गया था वहां के प्रिंसिपल को भी स्थानीय सरकार ने ने दंडित किया है।

मनचले टीचर का फेसबुक पर खुल गया राज


ब्रिटेन। टीचर से ये अपेक्षा की जाती है कि वो अपने स्टूडेंट्स को आने वाले कल की चुनौतियों के लिए तैयार करे। इसलिए नही कि वो उसकी ही दमित इच्छाओं को पूरा करने का जरिया बन जाए।चार बच्चों का बाप और 40 वर्षीय एक टीचर एंथनी डोकार्थी अपनी छात्रा को फेसबुक पर आने वाले कल के लिए ही तैयार तो कर रहा था लेकिन उसका इरादा अपनी हवस को पूरा करना था। ब्रिटेन में एक बाल प्रेमी टीचर फेसबुक के माध्यम से अपनी ही एक स्टूडेंट को सेक्स के लिए तैयार कर रहा था। छात्रा को आकर्षित करने के लिए उसने एक दिन में ही उसे 40 मैसेज किए। पहले तो उसने लड़की की शारीरिक बनावट की तारीफ की और फिर वो उसके अंगवस्त्रों तक पहुंच गया। अंतत: एक दिन लिफ्ट देने के बहाने रात बिताने की बात कर डाली।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरु की और वो पकड़ा गया। इससे पहले भी वो 15 और 16 साल की दो लड़कियों के साथ ऐसी ही हरकत कर चुका था।

डांस की चाहत ले आई मौत का पैगाम


15 वर्षीया ब्रेट मैरी क्रिश्चियन न्यूकेमिया से पीड़ित थीं और उनकी तबियत दिन पर दिन खराब होती जा रही थी। वो इतनी कमजोर हो चुकी थी कि ठीक से खड़ी भी नही हो सकती थी। डांस पार्टी की ये बात उसने अपने दोस्तों को बताई।ब्रेट के दोस्तों ने उसके घर पर ही होमकमिंग डांस पार्टी रखी। पार्टी की खुशी में उसने अपने बाल घुंघराले कराए और खूब सारा मेक-अप भी किया। उस रात उसने जमकर डांस किया। खुशी की बात है कि इस मौके पर परिवार के सभी सदस्य और उसके सारे क्लासमेट्स भी मौजूद थे। लेकिन शायद उसकी मौत इसी डांस पार्टी का ही इंतजार कर रही थी। क्योंकि इस पार्टी के तीन दिन बाद ही उसकी मौत हो गई।

सनसनीखेज खुलासा, 'पृथ्वी' पर मिला दूसरे ग्रह का प्राणी


लंदन.नासा के एक वैज्ञानिक ने पृथ्वी पर गिरे उल्का पिंडों में दूसरे ग्रह का एक प्राणी मिलने का दावा किया है। मार्शल स्पेस फ्लाइट सेंटर में एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट डॉ रिचर्ड हूवर का कहना है कि दूसरे ग्रह के इस प्राणी से पता चल सकता है कि पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत कैसे हुई।हूवर ने बताया कि अंटार्कटिका, साइबेरिया और अलास्का यात्रा के दौरान उन्होंने अत्यंत दुर्लभ उल्का पिंड ‘सीआई1 काबरेनेशियस कोन्ड्राइट्स’ का अध्ययन किया। समझा जाता है कि पृथ्वी पर ऐसे नौ उल्का पिंड ही हैं।उन्होंने कहा, ‘ऐसा संकेत मिलता है कि जीवन केवल पृथ्वी तक ही सीमित नहीं है।’ हूवर ने कहा कि बैक्टीरिया कई मामलों में देखे जा सकते हैं और पृथ्वी पर पाए जाने वाली प्रजातियों से बेहद मिलते-जुलते हैं।उन्होंने कहा, ‘वहां कुछ ऐसे बैक्टीरिया भी हैं जो बिल्कुल अलग हैं और उनकी तरह नहीं दिखते जिन्हें हम पहचान सकते हैं। मैंने उन्हें कई अन्य विशेषज्ञों को दिखाया और उनकी राय भी ऐसी ही थी।’ डॉ हूवर प्रत्येक उल्का पिंड के पत्थर का संग्रह कर उन्हें प्रयोगशाला में ले जाते हैं और वहां उनके जीवाश्मों का अध्ययन करते हैं।इसी सिलसिले में स्कैनिंग करते हुए उन्होंने एक जैविक अवशेष पाया जिसमें नाइट्रोजन नहीं थी। अब तक माना जाता है कि सभी जीवित प्राणियों में नाइट्रोजन पाई जाती है।

Sunday, March 6, 2011

चमत्कार ने बचा ली इस बच्चे की जान


बर्किंघम,इंग्लैंड। यहां एक ऐसे बच्चे को मरने से बचा लिया गया जो जन्म के साथ ही ऐसी बीमारी लेकर पैदा हुआ था जिसकी वजह से उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।जेमी मेरिक्स नाम का ये बच्च जब पैदा हुआ तो उसके गले में अनबिलिकल कॉर्ड लिपटा हुआ था जिसकी वजह से वो सांस नही ले पा रहा था। इस परेशानी का असर उसके दिमाग पर भी पड़ा रहा था। बच्चे को बचाने के लिए डॉक्टर विद्या गरिकापति ने एक नई तकनीक का स्तेमाल किया जिसे टेकोथर्म नीओ तकनीक कहते हैं। आमतौर पर इस तकनीक का स्तेमाल पर्वतारोहण में किया जाता है जब कोई बर्फ के बीच में फंस जाता है जहां का तापमान बेहद कम होता है।डॉक्टर विद्या का कहना है कि नवजात शिशु के उपचार के लिए अपनाई गई ये तकनीक चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

कलयुगी मां ने तंदूर में भून दिया बच्चा


अमेरिका। यहां एक तीन साल के बच्चे का मृत शरीर तंदूर यानि ओवेन से बरामद किया गया है। पुलिस ने बच्चे की मां को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।वाशिंगटन के काउंटी अधिकारी मिथेल जॉनसन ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि जब तीन वर्षीय ट्रिस्टन रॉबिंसन को तंदूर में डाला गया तो वो होश में था या नही। पुलिस को शुक्रवार की आधी रात आपातकालीन नंबर पर इस बात की सूचना मिली। बच्चे के शरीर को उसकी मां के अपार्टमेंट से ही बरामद किया गया है। इसलिए शक के आधार पर बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।घर से पुलिस को एक छोटी बच्ची भी मिली है जिसे फिलहाल मिसिसिपी के मानव सेवा कें द्र भेज दिया गया है।