अञ्जुको सम्बन्ध बिच्छेद !

अञ्जुले मनोजसँग सम्बन्धबिच्छेदका लागि एक कानुन ब्यबसायीसँग परामर्श गरिरहेकी छन् ।

टीचर के टॉपलेस फोटो ने मचाया तूफान

ब्रिटेन के नामी हैरो स्कूल की एक आर्ट टीचर के टॉपलेस फोटो ने तूफान मचा दिया है। आर्ट टीचर जोएन सैली के ये उत्तेजक फोटो स्कूल के स्टूडेंट्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सेक्स डॉल ने बढ़ा दी सायरस की परेशानी!

किसी की लोकप्रियता और खूबसूरती का इससे भद्दा इस्तेमाल और क्या हो सकता है कि उसके नाम और पहचान पर सेक्स डॉल की बिक्री शुरु कर दी जाए।सिंगर माइले साइरस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

अब नही देख पाएंगे पोर्न साइट्स

चीन में 62 ऐसी वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया गया है

लांच हुआ दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा

ब्रिटेन की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा लांच किया है।

Monday, February 7, 2011

पैटी सिखाएंगीं सेक्स करने के बेमिसाल तरीके


एजेंसी, क्या आप शादी से पहले इस बात को लेकर परेशान हैं कि उस रात को आप शुरूआत कैसे करेंगे,तो अब हो जाइए बेफिक्र।मैनें 1983 में ही खुद से ये वादा किया था कि सेक्स करने के उन सारे तरीकों को खोज निकालूंगी जिनसे लोगों जीवन को खुसहाल बनाया जा सके। अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि ऐसी कोई जगह नही है जो उन्हे सेक्स करने के ऐसे तरीके बता सके जिससे उनके वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं से निजात मिल सके। ये कहना है कैटी ब्रिसबेन का जिन्होने 1983 अपनी एक आनलाइन कंपनी की शुरूआत की। उन्होने कंपनी की शुरूआत ही इस उद्देश्य से की थी कि यहां पर न सिर्फ सेक्स से संबन्धित सभी सूचनाओं को लोग पा सके बल्कि ऐसे खिलौने भी पा सकें जिनसे उनकी सेक्स समस्याएं दूर हो सकें ।पैटी का कहना है कि अक्सर लोग युवाओं को केन्द्र में रखकर ही सेक्स एजूकेशन की बात करते हैं जबकि मेरे पास ऐसे तमाम लोगों के फोन आते हैं जिनकी उम्र अक्सर 40 के पर होती है। इसलिए मेरे पास ऐसे लोगों के लिए भी पर्याप्त उपाय हैं।

स्लिम रहने के लिए करती हूं ज्यादा सेक्स


अमेरिका,मॉडल की खुबसूरती उनका छरहरा बदन होता है जिसे बनाए रखने के लिए वो योगा से लेकर जिम तक सभी का सहारा लेती हैं, लेकिन जेनी मैकार्थी ने स्लिम रहने के लिए एक अनोखे एक्सरसाइज को खोज निकाला है।जेनी का मानना है कि उन्हे एक नया पुरूष मित्र मिल गया है जिसके साथ वो खूब सेक्स करती हैं जो उन्हे 38 की उम्र में भी स्लिम रखने में मदद करता है। इसके लिए वो अपने नये दोस्त पॉल पेल्का का शुक्रिया अदा करना चाहती हैं जिसने उन्हे डेटिंग पर जाने का मौका दिया।पिछले दिसम्बर में जेनी की बहन ने उनकी मुलाकात पॉल से करवाई थी। पॉॅल एक स्पोर्टस एजेंट हैं जबकि जेनी अमेरिका की मशहूर माडल और एक्टर हैं जिन्होन अपने कॅरियर की शुरूआत प्लेबाय पत्रिका से की थी।

कॉमिक्स लिखने वाले ने किया दुनिया के अनोखे पेन का अविष्कार


एजेंसी, सिएटल के जिम वुडरिंग अब तक कई पॉपुलर कॉमिक्स तैयार कर चुके हैं। अब उन्होंने एक सात फीट लंबा असली पेन बनाया है। लिखने के इस उपकरण को उन्होंने निबस मैक्सिमस नाम दिया है। सिएटल की गेज एकेडमी ऑफ आर्ट्स में सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में उन्होंने अपना ये अनोखा पेन पेश किया। उन्होंने पहली बार इस इंक पेन का इस्तेमाल किया था। निब के साथ कुछ टेस्ट करने के बाद उन्होंने इससे अच्छी तरह लिखकर और चित्र बनाकर दिखाए।लकड़ी के इस पेन की लंबाई 5.5 फीट और निब की लंबाई 1.5 फीट है। इस तरह पेन की कुल लंबाई 7 फीट बनती है। लंबाई को देखते हुए लोगों को लग रहा था कि ये ठीक से काम नहीं करेगा और इसे संभाला भी नहीं जा सकेगा। फिर भी जिम ने इसकी टिप पर काफी काम किया। उन्होंने सर्फेस टेंशन (प्रष्ट तनाव) का खासतौर पर ध्यान दिया, जिससे कागज पर स्याही अच्छी तरह बह सके।

हॉलीवुड में हुआ बिल्लिओं का अनोखा संग्रह


एजेंसी,ब्रिटेन के बर्मिघम शहर के दक्षिण में एक छोटा-सा गांव है हॉलीवुड। यहां रहने वाली पामेला कोल को बिल्लियों से बेहद लगाव है। उनके इस अनोखे प्रेम की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घर में 2,000 से ज्यादा चीनी मिट्टी की बिल्लियां सजा रखी हैं। बुजुर्ग पामेला को ये शौक बचपन में ही लग गया था। 1940 के दशक के अंत की बात है, उनकी मां ने उन्हें मिट्टी की एक बिल्ली खरीदकर दी थी। बस इसके बाद से वे हर दुकान में ऐसे ही खिलौने तलाश करती आ रही हैं। इनमें कुछ लाखों रुपए कीमत वाली दुर्लभ बिल्लियां भी हैं। पामेला का कहना है कि अगर वे अपने कलेक्शन को बेचने जाएं तो इसकी कीमत 80 हजार डॉलर से ज्यादा मिलेगी।

गले में लगी गोली, फिर भी स्कूल पहुंची नौ साल की बच्ची


लंदन. नौ साल की एक लड़की के गले में गलती से गोली लग गई और पेरेंटंस से छिपाने के चक्कर में वह बैंडेज लगाकर स्कूल भी पहुंच गई। लड़की ने तब तक किसी को कुछ नहीं बताया जब तक कि उनकी टीचर को इस बात की भनक नहीं लग गई।दरअसल, विसकोनसिन स्थित घर में लड़की और उसका भाई अकेले थे। दोनों को लगा कि घर में कोई चोर घुस आया है, लड़के ने अपने पिता की गन उठाई और गलती से ट्रिगर दब गया।पुलिस के मुताबिक बच्चों की मां उनके साथ नहीं रहती है और उस समय उनके पिता काम पर गए थे। पुलिसकर्मी भी यह जानकर हैरान है कि आखिरकार लड़की कैसे बच गई।दरअसल गोली लड़की के गले के थोड़ा नीचे से छाती में लगी और गुजरती हुई पीठ से बाहर भी निकल गई। डॉक्टरों ने बताया कि बुलेट से लड़की के शरीर के अंदर कोई नुकसान नहीं हुआ और उसे सर्जरी की भी कोई जरूरत नहीं है।

जान बचाने के लिए मगरमच्छ के सिर पर वार करता रहा......


सिडनी. एक व्यक्ति ने स्विमिंग के दौरान मगरमच्छ को धुन डाला। स्विमिंग के दौरान मगरमच्छ ने अपने जबड़े में उसका हाथ और बाजू दबा ली थी।उसके उस हाथ की त्वचा बिलकुल कट चुकी थी लेकिन फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और दूसरे हाथ से लगातार मगरमच्छ के सिर पर वार करता रहा। वह मारते-मारते मगरमच्छ को पानी के बाहर ले गया और उसे मार-मार कर लगभग अधमरा कर दिया।स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक व्यक्ति की चोट बहुत गंभीर नहीं थी लेकिन उसकी ऐसी हिम्मत देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं। यहां हर साल औसतन दो लोग मगरमच्छ का शिकार बन जाते हैं।

छात्रा का अश्लील एमएमएस, सनसनी


नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविघालय के छात्रावास में एक छात्रा के अश्लील एमएमस बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक इस कथित एमएमस को बनाने में छात्रा के कुछ दोस्तों का हाथ है। हालांकि यह क्लिप कुछ महीने पहले बनाया गया था लेकिन विश्वविद्यालय में सावर्जनिक अब हुआ है। इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। लेकिन इसकी चर्चा विश्वविद्यालय परिसर में जोरशोर से चल रही है।सूत्रों के मुताबिक जेएनयू के मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा इसकी शिकायत प्राक्टर कार्यालय से करने के बाद आनन-फानन में मामले की जांच शुरू कर दी गई है।वहीं जेएनयू के चीफ प्रॉक्टर प्रो. एच बी. बोहिदार ने इस अश्लील वीडियो की बात को सही बताया है। प्रॉक्टर ने कहा हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं, आरोपी छात्रों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस में मामला दर्ज कराने को लेकर हालांकि उन्होंने चुप्पी साधे रखा।इस संबंध में जब हमने दक्षिण दिल्ली पुलिस के डीसीपी कार्यालय फोन किया तो उन्होंने ऐसे किसी मामले से अनभिज्ञता जताई।

अब आया टच ऑपरेटेड माउस


कोलकाता. क्या आप पुराने तरह के माउस पर क्लिक और स्क्रोल करके परेशान हो चुके हैं? अगर हां तो आपके लिए एक नया माउस आया है जो आपकी इस परेशानी को दूर कर देगा। आईटी कंपनी जेक्रोबिक्स ने भारत में पहली बार टच पैनल वाला माउस पेश किया है। इस माउस में न तो क्लिक बटन होती है और न ही स्क्रोल व्हील।यूजर इस माउस की सतह पर अपनी उंगलियों को मूव करके इसे चलाता है। इस माउस को यहां चल रहे चार दिवसीय ‘कम्पास आईटी 2011 एक्सपो’ में लांच किया गया। जेक्रोबिक्स के डायरेक्टर राजेश दोशी ने बताया कि देशभर में उनकी कंपनी के 100 आउटलेट हैं जहां से यह माउस खरीदा जा सकता है।

Sunday, February 6, 2011

अमेरिकामा रोजगारी बढ्ने सङ्केत


वासिङ्टन । विश्व आर्थिक मन्दीका कारण बेरोजगारीको समस्या विकराल रूपमा झेल्दै आएको अमेरिकामा रोजगारीको अवसरहरूमा केही सुधारका सङ्केत देखिएको तथ्याङ्कहरूले देखाएको छ । विगतमा करिब दस प्रतिशतको हाराहारीमा रहेको अमेरिकी बेरोजगारहरूको सङ्ख्यामा सुधार आएर हाल त्यस्तो प्रतिशत नौ दशमलव चारमा झरेको छ ।रोजगारी सिर्जनालाई प्रमुख मुद्दाको रूपमा लिँदै आएको अमेरिकी सरकाले चालेको विभिन्न रोजगारमूलक कार्यक्रमको असर नयाँ रोजगारी सिर्जनामा देखिन थालेको बताइएको छ । अमेरिकी सरकार रोजगार सिर्जना गर्ने विभिन्न सरकारी कार्यक्रमहरूका अतिरिक्त निजी क्षेत्रका बढी रोजगार सिर्जना गर्ने व्यवसायलाई पनि प्रोत्साहन प्रदान गर्दै आएको छ ।अमेरिकी बैङ्कहरूले घरजग्गा गरेको अस्वभाविक लगानीका कारण सुरु भएको मानिएको विश्व आर्थिक मन्दीका कारण सन् २००७ को डिसेम्बरदेखि अमेरिकामा निजी क्षेत्रका थुप्रै रोजगार गुम्ने क्रमको थालनी भएको कारण अमेरिकामा बेरोजगारी समस्या चर्किएको हो । स्वरोजगार सिर्जनालाई छाडेर नै सन् २०११ को जनवरीमा माथ ३६ हजार रोजगार सिर्जना भएका कारण अमेरिकामा बेरोजगारी समस्यामा केही सुधार देखिएको हो । एजेन्सी

रेप में नाकाम रहने पर हाथ, पैर और कान काटे


लखनऊ।। फतेहपुर में वहशियों ने दरिंदगी की सारी सीमाएं तोड़ दीं। बलात्कार का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से एक दलित नाबालिग लड़की का एक हाथ, पैर और दोनों कान काट डाले। एसपी राम भरोसे ने बताया कि बिंदकी के उरदौली गांव में शनिवार देर शाम हरिशंकर, शिवओम और राम रतन ने जंगल की तरफ जा रही 11वीं कक्षा की छात्रा को खेत में घसीटकर उससे जबर्दस्ती करने की कोशिश की। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उन्होंने लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एसपी ने बताया कि इस हमले में लड़की का एक हाथ और पैर के अलावा दोनों कान भी कट गए। उसके शरीर के कई अन्य हिस्सों पर भी चोटें आई हैं। उसे गम्भीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक इस घटना को आपसी रंजिश का मामला मान रहे हैं। इस सिलसिले में हरिशंकर, शिवओम और राम रतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर हरिशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच, स्पेशल डीजी (कानून एवं व्यवस्था) बृजलाल ने कहा कि हमले में उस लड़की के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया का पीड़ित लड़की ने अपने बयान में शिवओम के साथ नंबरी और शिव बालक का नाम है। उसने हरिशंकर और राम रतन का नाम नहीं लिया है। बृजलाल ने बताया कि हरिशंकर और लड़की के पिता बदलू के बीच पुरानी रंजिश चल रही है और पिछले साल अक्टूबर में दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी। उन्होंने बताया जांच में यह भी पता लगा है कि शिवओम अक्सर बदलू के घर आता था।

मॉर्निंग में सेक्स


आज तक यह माना जाता रहा है कि सुबह अच्छा नाश्ता आपको दिनभर तरो-ताजा रखता है। पर, अमेरिका के एक रिसर्च साइंटिस्ट और सेक्स सलाहकार डॉ. डेबी हरबेनिक ने सुबह-सुबह सेक्स को सेहत के लिए सबसे फायदेमंद बताया है। डॉ. डेबी के मुताबिक, लोग यह समझते हैं कि एक कप अच्छी चाय के साथ सुबह की शुरुआत बढ़िया रहती है। पर, अगर कोई सुबह सेक्स से दिन की शुरुआत करे तो उसकी सेहत कहीं अधिक अच्छी रहेगी। इसकी वजह उन्होंने यह बताई कि सुबह के वक्त ऐसा करने से जो केमिकल शरीर से निकलते हैं, वे आपको कहीं अधिक संतुष्टि देते हैं और ये आपको प्रसन्न रखने के साथ-साथ सेहतमंद भी रखते हैं। एक और अमेरिकी सेक्स सलाहकार जेन ग्रीनर ने कहा कि सुबह सभी को और कामों की जल्दी भी होती है। ऐसे में सेक्स क्रिया भी थोड़ी जल्दी में होती है, जिससे शारीरिक ऐक्टिविटी कहीं अधिक तेज होकर एक तरह से किसी एक्सरसाइज की तरह मदद करती हैं। डॉ. डेबी ने अपनी रिसर्च के पक्ष में बेलफास्ट यूनिवर्सिटी के शोध का भी हवाला दिया है। उस शोध में यह पाया गया है कि हफ्ते में तीन दिन सेक्स से किसी भी तरह के स्ट्रोक पड़ने का खतरा आधा रह जाता है। वर्ष 2009 में की गई एक और स्टडी के हवाले से उन्होंने कहा कि ऐसा करने से पुरुष और महिलाओं दोनों की ही प्रजनन क्षमता बढ़ भी जाती है।

अब पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक इंजेक्शन


लंदन।। फैमिली प्लानिंग की जिम्मेदारी सालों से अपने कंधों पर उठाए चल रही महिलाओं को इस खबर से थोड़ी राहत मिल सकती है। अब बाजार में पुरुषों के लिए एक गर्भनिरोधक इंजेक्शन आया है, जिससे यह जिम्मेदारी उनके कंधों पर डालने में मदद मिल सकती है। इसे हर दो महीने पर लगाना होगा। यह कॉन्डम से बेहतर गर्भ निरोधक साबित हुआ जिसका असर महिला गर्भ निरोधक गोली के बराबर था। ब्रिटेन की एडिनबरा यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने स्कॉटलैंड में इसके टेस्ट भी किए और उन्हें कामयाब पाया। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ट्रायल में दुनिया भर से 200 जोड़े साथ लिए गए थे। इसमें टेस्टोस्टेरॉन और प्रोजेस्टेरॉन हॉर्मोन्स के अलग-अलग कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया गया था। देखा गया कि इन्होंने पुरुषों में स्पर्म काउंट को काफी हद तक कम कर दिया। ट्रायल के दौरान दो इंजेक्शन लगाए गए और इसके नतीजे में स्पर्म काउंट 20 लाख/मिलीलीटर से गिरकर जीरो रह गया। कुछ मामलों में यह 10 लाख/मिलीलीटर रह गया जो प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी सीमा से काफी कम है। अभी इस गर्भनिरोध के कुछ और ट्रायल होने हैं।

गिरफ्तारी के भय से बुश ने रद की स्विस यात्रा


वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने अपने कार्यकाल में कैदियों को यातनाएं दिए जाने के मामले में गिरफ्तारी की आशंका के चलते स्विट्जरलैंड की यात्रा रद कर दी है। बुश के कार्यकाल में ग्वांतानामो जेल में आतंकी समूहों से संबंध के शक में कैदियों को प्रताड़ना देने के कई मामले हैं। 'स्काई न्यूज ऑनलाइन' के मुताबिक, पूर्व अमेरिकी नेता को 12 फरवरी को जिनेवा में एक चैरिटी समारोह में भाषण देने की योजना थी। स्विट्जरलैंड के मानवाधिकार समूहों ने स्विस सरकार से बुश को गिरफ्तार करने की अपील की है। अदालत के अधिकारियों ने बताया कि बुश के खिलाफ जिनेवा में कई आपराधिक शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। मगर सरकार के नुमाइंदों का कहना है कि एक पूर्व राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते उन्हें राजनयिक छूट हासिल है। अपने संस्मरणों और टीवी साक्षात्कार में बुश स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने आतंकियों से सचाई उगलवाने के लिए पानी में उन्हें पानी में डुबाए रखने का आदेश दिया था।

रोजाना दूध पीकर रख सकते हैं कैंसर को दूर


लंदन। दूध पीने के नाम पर दूर भागने वालों बच्चों के लिए यह खबर। रोजाना एक गिलास दूध पीकर आप कैंसर को मात दे सकते हैं। न्यूजीलैंड में किए गए शोध में पाया गया कि जो बच्चे रोजाना एक गिलास दूध पीते हैं, उनमें नहीं पीने वाले बच्चों की तुलना में आंत का कैंसर होने की आशंका 40 फीसदी कम होती है। जबकि वयस्कों के लिए भी यही नियम है। यह शोध 'अमेरिकन जर्नल ऑफ एपीडेमियोलॉजी' में प्रकाशित किया गया है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि कैंसर के खिलाफ दूध मजबूत ढाल की तरह काम करता है और रोज सालों साल दूध पीने से कैंसर के खिलाफ उसका असर दिखता है।
ब्रिटिश अखबार, 'संडे एक्सप्रेस' ने शोधकर्ता प्रोफेसर ब्रायन कोक्स के हवाले से लिखा है, 'दूध में कैंसर रोधी यह गुण कैल्शियम की अधिकता के कारण होता है।' स्कूल जाने वाले छात्रों के एक दल पर किए अध्ययन में उन्होंने पाया कि अगर छह साल तक रोजाना दूध पिया जाए, तो जिंदगी में आत का कैंसर होने का खतरा 40 फीसदी तक कम हो जाता है। शोध के यह परिणाम व‌र्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड द्वारा दूध को लेकर पहले दिए गए प्रमाण को बल देते हैं।

चोर को महंगा पड़ा मोबाइल चार्जिग करना


वाशिंगटन। कहते हैं चोर कितना ही शातिर हो, चोरी के कोई न कोई निशान जरूर छोड़ जाता है। ऐसा ही एक वाकया अमेरिका में सामने आया है। एक घर में चोरी करने पहुंचा चोर अपना मोबाइल फोन चार्जिग पर लगाकर भूल गया। इस छोटी सी भूल के कारण वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दरअसल, चोर ने घर के सामान पर हाथ फेरने से पहले अपना मोबाइल चार्जिग पर लगा दिया। इस दौरान घर में खटर-पटर की आवाज सुनकर घर के मालिक की आंख खुल गई। यह जानकर चोर खिड़की से कूदकर भाग गया। हड़बड़ी में वह मोबाइल फोन ले जाना भूल गया। मौके पर पहुंची पुलिस को घर में तलाशी के दौरान यह मोबाइल फोन मिला। पुलिस में उसमें मौजूद एक नंबर पर मिलाया और कहा कि इस फोन के मालिक को एक दुर्घटना में चोट आई है। उन्होंने उसके बारे में विवरण मांगा। उसके बाद पुलिस को चोर का ठिकाना मिल गया और उसने 25 वर्षीय कोडी विलकिंस को गिरफ्तार कर लिया। उस पर लूटपाट के दस आरोप और भी हैं। पुलिस के मुताबिक हाल ही में आए तूफान में विलकिंस के घर की बत्ती कट गई थी। उसे फोन को चार्ज करना था सो उसने एक पंथ दो काज करने के इरादे से फोन को चार्जिग पर लगा दिया और अपने काम में जुट गया। मगर घर के मालिक द्वारा पकड़े जाने के भय से मोबाइल वहीं भूलकर भाग खड़ा हुआ।

प्रिंस विलियम की शादी में कोई भी हो सकता है शरीक


ब्रिटेन,अगर आपको प्रिंस विलियम की शादी का इनविटेशन नही मिला है तो घबराने की जरूरत नही है क्योंकि आप बिना इनविटेशन के भी इस शाही शादी का पूरा मजा ले सकते हैं।डेली मेल की सूचना के मुताबिक बी स्काई बी नामक ब्राडकास्टिंग कंपनी की योजना इस शाही शादी का प्रसारण करने की है। हालांकि आखिरी फैसला बर्किंघम पैलेस से अनुमति मिलने के बाद ही किया जाएगा।बी स्काई बी के चीव ऑपरेटिंग ऑफीसर, माइक डर्सी का कहना है कि ये एक ऐसा बडा आयोजन होगा जिसमें दुनिया के ज्यादा से ज्यादा लोग जाना पसंद करेंगे इसलिए हम इस पूरे विश्व में प्रसारित करना चाहते हैं जिससे कि लोग घर बैठे इस शाही शादी का लाइव मजा ले सकें।28 वर्षीय प्रिंस विलियम और 29 वर्षीय केट की शाही शादी के लिए आगामी 29 अप्रैल की तारीख तय की गई है

न्यूड अभिनेत्री पर ड्रेगन बनवाएगा निर्माता


स्टॉकहोम, अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए निर्माता किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार होते हैं। हद तो तब हो गई जब एक निर्माता ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री को पीठ पर ड्रैगन वाला टैटू गोदवाने और टॉपलेस पोज देने को कहा।
आठ एकेडमी अवार्डस के लिए नामांकित फिल्म द सोशल नेटवर्क के निर्माता डेविड विंचर अपनी आगामी फिल्म के लिए अभिनेत्री रूनी मारा का ड्रैगन के टैटू वाला टॉपलेस पोस्टर बनवाना चाहते हैं। अपनी अगली फिल्म द गर्ल विद द ड्रैगन टैटू के प्रमोशन के लिए उन्होने ये इच्छा जाहिर की। उनका मानना है कि शायद सोनी स्टूडियो इस प्रमोशन की अनुमति न दे। इस फोटो शूट के लिए उन्होने स्टॉकहोम में रूनी के लिए एक अपार्टमेंट भी बुक करा लिया है, लेकिन रूनी एकाएक न जाने कहां गायब हो गईं हैं।द गर्ल विद द ड्रैगन को आगामी 26 दिसम्बर से सिनेमाहाल में प्रदर्शित किया जाएगा।

'सेक्स सीन के बाद नहाने के लिए बैचेन हो गई थी'


लंदन. अभिनेत्री बिली पाइपर ने स्वीकार किया है कि सीक्रेट डायरी ऑफ ए कॉल गर्ल के सेक्स सीन की शूटिंग के बाद वो नहाने के लिए बैचेन हो गई थी।बिली कहती हैं कि मेरे शरीर का भी एक हिस्सा है जो सोच सकता है। सेक्स सीन की शूटिंग के बाद मुझे तुरंत ध्यान आया कि घर पर मेरा बेटा है जिसे मुझे दूध पिलाना है। मुझे कई बार नहाने की जरूरत महसूस हुई।
यही नहीं 28 वर्षीय बिली इस बात को लेकर भी चिंतित है कि जब उसका दो साल का बेटा विंस्टन बड़ा होगा तो वो आईटीवी-2 पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम के बारे में क्या सोचेगा।

न्यूड बॉडी पर खाना खाकर फंस गया बॉस


दक्षिण अफ्रीका,पार्टीओं में वैसे तो तमाम तरह के सेक्सी डांस और हॉट हसीनाओं को देखा होगा। लेकिन खाना परोसने के लिए अगर थाल की जगह नेकेड बॉडी का स्तेमाल हो तो भला क्यों न होगा बवाल। ऐसा ही बवाल तब मच गया जब दक्षिण अफ्रीका में एक ऐसी ही पार्टी को अटेन्ड करते हुए वहाँ के महत्वपूर्ण नेता को देखा गया। सुशी या न्यौताइमोरी खाना सर्व करने का एक ऐसा ढंग है जिसमें नेकेड मेन या वुमेन के शरीर पर खाना सजाया जाता है जिसका लोग आनंद लेते हैं । इस प्रक्रिया की शुरूआत जापान में मानी जाती है।अभी हाल में इस अफ्रीकी नेशनल पार्टी की यूथ लीग के हेड को ऐसे ही पार्टी में देखा गया है। दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ दल अफ्रीकी नेशनल पार्टी का कहना है कि इस तरह के आयोजन क्रांति विरोधी हैं और वो इसके खिलाफ हैं।पार्टी के जनरल सेक्रेटरी गेडे मनताशे का कहना है कि इस तरह की गतिविधयां न सिर्फ सरकार विरोधी हैं बल्कि अपमानजनक, असंवेदनशील और महिलाओं के सम्मान पर धब्बा हैं।अफ्रीका में ऐसी कई रिपोर्टस हैं जिसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि वहाँ के अमीर लोग मजे के लिए इस तरह की पार्टियों में भाग लेते हैं।

रिहाना ने खाया केला, लोग हुए उत्तेजित


रिहाना के स्लेव एंड मास्टर वीडियो के निर्देशक ने यह कहते हुए इस बेहद उत्तेजक वीडियो का बचाव किया है कि यह वीडियो लोगों को उत्तेजित करने के लिए ही है।रिहाना के पांचवे स्टूडियो एल्बम लाउड के वीडियो स्लेव एंड मास्टर का बचाव करते हुए इसकी निर्देशक मेलिना मेटसोकास ने कहा है कि वो वीडियो को लेकर हुए विवादों से कतई भी अचंभित नहीं हैं। इस वीडियो में रिहाना को केला खाते हुए, पुरुषों को पीटते हुए दिखाया गया है। रिहाना के इस बेहद उत्तेजक वीडियो पर विश्वभर में विवाद हो रहा है। यूट्यूब ने इस वीडियो को सिर्फ व्यस्कों के लिए ही रखा है।मेलिना ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि जब भी मैं कुछ बनाती हैं तो मैं इस उद्देश्य से ही बनाती हूं कि उस पर प्रतिबंध लगे। असल में प्रतिबंध नहीं लगे लेकिन जब वो देखा जाए तो लोग उत्तेजित हो जाएं। इसलिए जब आप कुछ ऐसी चीज बनाते हैं जो लोगों को उत्तेजित कर दे तो आपको उसके परीणाम तो झेलने ही पड़ते हैं। या तो उस पर विवाद होता है या किसी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इसलिए रिहाना के इस बेहद हॉट वीडियो पर हो रहे विवाद से मैं अचंभित नहीं हूं। मेलिना ने यह भी कहा कि चूंकि अब इस वीडियो के बारे में बातें होने लगी हैं इसका मतलब साफ है कि यह वीडियो कामयाब हो गया है।