Monday, December 26, 2016

फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकरबर्ग ने रख लिया डिजिटल नौकर......


यह सुनने में आपको अजीबोगरीब लगेगा लेकिन यह सच है। फेसबुक के संस्थापक मार्क ज़ुकरबर्ग ने अपने लिए एक डिजिटल नौकर तैयार किया है। जी हां घर के कामकाज को देखने के लिए मार्क ज़ुकरबर्ग ने ऐसा किया है। हॉलीवुड फिल्म ‘आयरन मैन’ के जार्विस से प्रेरित होकर मार्क ज़ुकरबर्ग ने अपने घर के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस असिस्टेंट ( एआई) तैयार किया है। मार्क जुक़रबर्ग ने ‘आयरन मैन’ के टोनी स्टार्क की तरह ‘जार्विस’ जैसा एक इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर बनाया है। मार्क ज़ुकरबर्ग ने इसकी जानकारी अपने फेसबुक पर दी। ज़ुकरबर्ग ने दो वीडियो भी फेसबुक पर पोस्ट किए हैं,
2016 के लिए 'आयरन मैन' में जार्विस जैसा एक साधारण आर्टिफिशियल असिस्टेंट उनके घर पहुंच गया है। मेरा मकसद आर्टिफिशियल असिस्टेंट के बारे में समझना था। एआई अपने फोन और कंप्यूटर पर बात कर सकता है। वह लाइट्स, तापमान, एप्लीकेशंस, म्यूजिक और सुरक्षा और अपने घर को नियंत्रित भी कर सकता है। 2016 के लिए 'आयरन मैन' में जार्विस जैसा एक साधारण आर्टिफिशियल असिस्टेंट उनके घर पहुंच गया है। मेरा मकसद आर्टिफिशियल असिस्टेंट के बारे में समझना था। एआई अपने फोन और कंप्यूटर पर बात कर सकता है। वह लाइट्स, तापमान, एप्लीकेशंस, म्यूजिक और सुरक्षा और अपने घर को नियंत्रित भी कर सकता है। यह सॉफ्टवेयर न सिर्फ ज़ुकरबर्ग के घरेलू कामों का ध्यान रखेगा बल्कि मनोरंजन भी करेगा। यह एक मोबाइल एप है।
कैसे काम करेगा ‘जार्विस’ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) जार्विस घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कनेक्ट होगा। अगर इससे आपको काम कराना है तो एप पर हर काम का टाइम सेट करना होगा। फिर एप को बोलकर कमांड देनी होगी। कमांड रिसीव करते ही संबंधित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस काम करने लगेंगे। इसे चलाने के लिए इंटरनेट की जरूरत होगी। मार्क ज़ुकरबर्ग की बेटी का भी रखेगा ख्याल जार्विस, मार्क ज़ुकरबर्ग की बेटी मैक्स का भी ख्याल रखेगा। जैसे कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वाले खिलौने से मार्क की बेटी को खिलाना है तो यह उसका स्विच ऑन कर देगा। इसके अलावा किसी मेहमान के घर में आने पर घरवालों को ऑडियो नोटिफिकेशन से सूचना भी देगा।

0 comments:

Post a Comment