Tuesday, March 22, 2011

महिला ने चबा लिया प्रेमी का नाजुक अंग


ब्रिटेन. यहां एक महिला पर अपने प्रेमी के गुप्तांगों को चबा लेने का आरोप लगाया गया है।द मिरर अखबार की मानें तो आरोपी महिला को न्यू कैसल कोर्ट में पेश किया गया। ये घटना उस वक्त हुई जब मार्टिन डगलस अपनी प्रेमिका के साथ रात भर शराब पीने के बाद वापस जा रहे थे।घटना के बाद डगलस ने आपातकालीन नंबर पर पुलिस को फोन किया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी सर्जरी की गई। उसे अभी कुछ दिन तक अस्पताल में ही रहना होगा।गौरतलब है कि 45 वर्षीय डगलस अपनी 43 वर्षीय प्रेमिका के साथ था। डगलस का आरोप है कि उसकी प्रेमिका ने उसका गुप्तांग काट दिया। घटना के बाद पुलिस ने महिला को तो गिरफ्तार कर लिया है लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला ने आखिर यह क्यों किया।

0 comments:

Post a Comment