Monday, March 21, 2011

सबसे बड़े धनकुबेर के बारे में ये बातें सुन चौंक जाएंगे आप


जी हां, दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति कालरेस स्लिम के पास बेशक पचास अरब डॉलर से भी ज्यादा की संपत्ति है फिर भी वह दूसरे बड़े रईसों से बिल्कुल अलग हैं। कालरेस अपनी पुरानी कार खुद ही चलाते हैं। इतना ही नहीं वह दुनिया की लगभग सभी तरह की महंगी चीजों से दूर ही रहते हैं। बेशुमार दौलत के बावजूद कालरेस स्लिम अपने छह कमरों के पुराने मकान में अपने बच्चों के साथ रहते हैं।उनकी पत्नी सौम्या का कुछ साल पहले निधन हो गया था। कालरेस के पास एक पुरानी मर्सिडीज बेंज कार है जिसे वह खुद चलाते हैं। 71 वर्षीय कालरेस को अपनी कार चलाते मेक्सिको की भीड़भाड़ वाले इलाकों में देखा जा सकता है। उनके पीछे उनके बॉडी गार्ड दूसरी गाड़ी में सवार रहते हैं।स्लिम इटली में बने महंगे सूट भले ही पहनते हों लेकिन वे आज भी बेहद पुरानी घड़ी बांधते हैं। उन्हें सिगार पीने की आदत है। उन्हें इस उम्र में भी फुटबॉल खेलने का शौक है। अगर उन्हें किसी महंगी चीज़ का शौक है तो वह हैं कलाकृतियां। उनके पास सेज़ान से लेकर रेनॉयर, वोन गोग से लेकर मतिसे और दा विंची से लेकर रिवीरा तक के कलेक्शन हैं। उनके पास कुल 66,000 पेंटिंग्स हैं।

0 comments:

Post a Comment