अञ्जुको सम्बन्ध बिच्छेद !

अञ्जुले मनोजसँग सम्बन्धबिच्छेदका लागि एक कानुन ब्यबसायीसँग परामर्श गरिरहेकी छन् ।

टीचर के टॉपलेस फोटो ने मचाया तूफान

ब्रिटेन के नामी हैरो स्कूल की एक आर्ट टीचर के टॉपलेस फोटो ने तूफान मचा दिया है। आर्ट टीचर जोएन सैली के ये उत्तेजक फोटो स्कूल के स्टूडेंट्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सेक्स डॉल ने बढ़ा दी सायरस की परेशानी!

किसी की लोकप्रियता और खूबसूरती का इससे भद्दा इस्तेमाल और क्या हो सकता है कि उसके नाम और पहचान पर सेक्स डॉल की बिक्री शुरु कर दी जाए।सिंगर माइले साइरस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

अब नही देख पाएंगे पोर्न साइट्स

चीन में 62 ऐसी वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया गया है

लांच हुआ दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा

ब्रिटेन की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा लांच किया है।

Saturday, January 29, 2011

‘कार ड्रीम रेस्टोरेंट’


इंडोनेशिया के इस रेस्टोरेंट में कारपे्रेमियों को खाने में दोगुना टेस्ट महसूस होगा। यहां उन्हें हर तरफ दुनिया की मशहूर कारें नजर आएंगी। सुराबाया शहर के इस ‘कार ड्रीम रेस्टोरेंट’ में विंटेज कारों को फर्नीचर में तब्दील किया गया है।
होटल के मालिक बॉबी हंदोजो गुणवान कहते हैं कि पिछले पंद्रह सालों से वे कार थीम पर रेस्टोरेंट खोलने का सपना देख रहे थे। इसकी उन्हें कहीं से प्रेरणा नहीं मिली थी। कार ड्रीम रेस्टोरेंट में दस विंटेज कारों को फर्नीचर के तौर पर सजाया गया है। होटल में सबसे ज्यादा कारें सजाने का ये गिनीज रिकॉर्ड भी बन गया है। लाल रंग की 1949 मर्सिडीज बैंज को बीस लोगों के बैठने लायक डाइनिंग टेबल बनाया गया है। 1969 शेवरले कॉर्वेटे को मछलियों का एक्वेरियम बनाया है। पीले रंग की 1969 लोटस को ऑडियो सिस्टम बनाया है।1961 कैडिलैक को सिटिंग एरिया और 1962 शेवरले इंपाला को भी डाइनिंग टेबल में तब्दील किया गया है। यहां 1954 मर्सिडीज गुलविंग, 300 एसएल और 1961 मॉरिस मिनी को भी सजाया गया है। कारों में इंजन नहीं हैं, फिर भी इनकी कंडीशन देखकर लगता है कि अभी शोरूम से चली आ रही हैं।

10 वर्षों से रोज़ खा रहा 10 छिपकली!


पूर्णिया. मानें या न मानें,लेकिन है सच। रविशंकर नामक व्यक्ति पिछले दस सालों से छिपकली खा रहा है। वो भी रोज़। उसे नाश्ते में तो छिपकली चाहिए ही। लोग बताते हैं कि रवि हर रोज़ लगभग 10 छिपकली खा जाता है।ऐसा वो कोई शौक से नहीं करता, बल्कि वह नशे का आदि हो चुका है। नशे की लत पूरा करने के लिए वह छिपकली खाता है। छिपकली से पहले वह गोलियां और अन्य चीजें नशे के लिए खाता था। इसी बीच किसी ने उसे, छिपकली के बारे में बताया। रविशंकर ने पहली बार छिपकली खायी तो उसे काफी अजीब लगा।लेकिन, फिर उसके बाद सब सामान्य हो गया। नशे के लिए किसी भी हद को पार करने के लिए बेताब यह इंसान पूर्णिया बस स्टैंड और आसपास के इलाके में आपको घूमता मिल जायेगा। यहां के लोगों ने तो कई बार उसे छिपकली पकड़ खाते देखा है। यह व्यक्ति आमलोगों में आश्चर्य का विषय बना हुआ है।

Friday, January 28, 2011

43 सालों से नहीं ली छुट्टी


लंदन।। ब्रिटेन में एक शख्स ने 43 सालों तक बिना छुट्टी लिए काम करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। स्थानीय परिषद में एक सर्वेक्षक के रूप में काम करने वाले इस व्यक्ति ने 43 सालों से किसी तरह का अवकाश नहीं लिया।समाचार पत्र 'डेलीमेल' के मुताबिक 66 वर्षीय जिम ओवेन ने वर्ष 1968 में एसेक्स के बासिलडोन काउंसिल में एक सर्वेक्षक के तौर पर काम करना शुरू किया था। तब से लेकर अभी तक न तो वह कभी बीमार पड़ा और न ही किसी तरह का अवकाश लिया। इस दौरान उसने बड़े उत्साह के साथ काम किया।जिम के दो पुत्र और तीन पोते हैं लेकिन वह अभी भी पूरी शिद्दत के साथ काम करने में जुटे हुए हैं और आगे भी उनका सेवानिवृत होने का कोई इरादा नहीं है।जिम ने कहा, 'मैंने हमेशा अपनी नौकरी से प्यार किया है और मैं अपनी टीम को कभी पिछड़ते हुए नहीं देखना चाहता।'गौरतलब है कि जिम ने बचपन में ही काम करना शुरू कर दिया था। वह साउथेंड, एसेक्स के आसपास के इलाकों में दस्तावेजों का वितरण करते थे। जिम ने वर्ष 1968 में एक सर्वेक्षक के तौर पर काम करना शुरू किया। उन्होंने कहा, 'मेरे रिटायर होने की उम्र हो चुकी है लेकिन अभी मैं काम करता रहूंगा।'परिषद के कार्यकारी निदेशक क्रिस वाइट ने कहा, 'यह हमारे कर्मचारियों का काम के प्रति समर्पण का एक उदाहरण है। जिम ने अपने काम से एक उदाहरण प्रस्तुत किया है और वह संगठन के लिए बहुमूल्य हैं।'

प्रियंका के पास छह करोड़ की संपत्ति का कोई हिसाब नहीं


मुंबई। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यहां कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के परिसरों पर छापेमारी के दौरान उनके पास बिना हिसाब-किताब की छह करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है।अधिकारी ने हालांकि इस संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि बिना हिसाब-किताब की यह संपत्ति विभिन्न रूपों में है और हम छापे में बरामद कागजातों का अध्ययन कर रहे हैं। आयकर अधिकारियों ने सोमवार को प्रियंका और कट्रीना कैफ के अलावा फैशन फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर के ठिकानों पर छापे मारे थे।

तलाक के 57 साल बाद फिर रचाई शादी


लंदन। कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। इसकी एक बानगी ब्रिटेन में सामने आई है। लंदन में करीब पांच दशक तक एकदूसरे से संपर्क न होने के बावजूद एक बुजुर्ग दंपती ने तलाक लेने के 57 साल बाद दोबारा शादी की है।93 वर्षीय लेस्ले हार्पर ने 90 साल की एल्सी डून से शादी रचाई है। दोनों ने 70 साल पहले 1941 में पहली बार शादी की थी। उसके बाद 1954 में दोनों का तलाक हो गया। फिर दोनों ने अलग-अलग दूसरी शादी की। मगर दोनों के दूसरे जीवनसाथी भगवान को प्यारे हो गए। फिर 2004 में लेस्ले और एल्सी दोबारा मिले और इस शनिवार को शादी कर ली।एल्सी ने बताया, 'लेस्ले ने सात साल पहले हमारी बेटी पालिन को फोन किया और पूछा कि क्या मैं उनसे मिलना पसंद करूंगी। तब से हमारी मुलाकातों का सिलसिला फिर शुरू हो गया।' दोनों की पहली मुलाकात 1937 में हुई थी। द्वितीय विश्व युद्ध में हिस्सा ले चुके लैस्ले ने बताया, 'एल्सी के साथ हुई पहली मुलाकात में उसकी सहेली भी साथ थी। पहले मेरी दोस्ती उसकी सहेली से हुई लेकिन जल्द ही उसकी मौत हो गई। मगर एल्सी के साथ मेरे संबंध लंबे समय तक टिके रहे। फिर हमने शादी कर ली।' एल्सी ने 1945 में बेटी पालिन को जन्म दिया। उसके बाद लेस्ले को चीन भेज दिया गया। दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ी कि बात तलाक तक पहुंच गई। मगर अब दोनों फिर से एक हो गए हैं। इस दंपती के दो नाती और और एक परपोती है।

अजय की सलाह, सैफ-बेबो मत करो शादी!


करन जौहर के शो कॉफी विद करन में अभिनेता अजय देवगन ने जो कुछ भी कहा उससे पूरा बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि सैफ-करीना भी सकते में है। वैसे तो करन के शो में ग्लैमरस लोगों को पता नहीं क्या हो जाता है। कुछ भी उल-जुलूल कहने लगते है।हाल ही में बॉलीवुड स्टार और 2010 के सबसे सफल अभिनेता अजय देवगन ने जब कहा कि अभिनेता सैफअली खान और करीना कपूर को शादी नहीं करनी चाहिए तो ये सुन करन जौहर लगभग अपनी कुर्सी से उठ गए थे। अजय आखिर क्या बोल गए थोड़ी देर तो किसी को कुछ समझ ही नहीं आया।बहरहाल ये सब अजय ने तब कहा जब करन ने पूछा कि आप अपने शादी की अनुभवों के बाद अब सैफ-करीना को क्या सीख देना चाहेंगे तो अजय ने कहा कि बेबो को शादी नहीं करनी चाहिए।

12 साल के इस बच्चे ने कर दिया कमाल


बारह साल की छोटी उम्र के बच्चे आपको आमतौर पर खेलते-कूदते ही नजर आते होंगे। लेकिन इस छोटी सी उम्र में ही ब्रिटेन के एक बच्चे ने जो कारनामा कर दिखाया, वो करना बड़े-बड़ों के लिए मुश्किल है।दरअसल थॉमस गुडइनफ नाम के इस छोटे से बच्चे ने आईफोन के लिए एक अनोखा एप्लिकेशन तैयार किया है। थॉमस द्वारा तैयार किए एप्लिकेशन के जरिए आप अपने आईफोन में एयर एम्बुलेंस बना सकते हैं। यही नहीं आप इसके जरिए ‘वर्चुअल पायलट’ भी तैयार कर सकते हैं। ये एक तरह का मोबाइल गेम है।आपको बता दें कि थॉमस गुडइनफ द्वारा तैयार किए गए इस एप्लिकेशन को आई ट्यून्स के जरिए मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि अगर कोई चाहे तो अपनी मर्जी से इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करने के एवज में कुछ रकम दान कर सकता है जिसका इस्तेमाल चैरिटी के लिए किया जाएगा।आपको बता दें थॉमस द्वारा तैयार किए गए इस एप्लिकेशन को हर रोज 150 बार से ज्यादा डाउनलोड किया जा रहा है। इस पर थॉमस ने कहा, “ मुझे खुशी है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इस एप्लिकेशन को तैयार करने में मैंने काफी मेहनत की है।”

भारी पड़ा प्यार का संदेश, गर्लफ्रैंड्स गईं लग गया 14 लाख जुर्माना


फ्लोरिडा. अमेरिका में दो स्कूली छात्रों को निराले अंदाज में अपनी प्रेमिकाओं को प्यार का संदेश देना काफी महंगा पड़ गया। 14-15 साल के इन शरारती बच्चों ने फ्लोरिडा में अपने स्कूल की दीवार पर अपनी प्रेमिकाओं के लिए प्यार भरे संदेश छोड़े।
इन किशोरों ने मोटर ऑयल से दीवार पर कलाकारी की थी। जिस दीवार पर इन्होंने कलाकारी की थी उसकी सजावट पर स्कूल प्रशासन ने काफी पैसा खर्च किया था। जब इनके संदेश को मिटाने में स्कूल प्रशासन नाकाम रहा तो उस हिस्से को ही हटवाना पड़ा जिस पर इन छात्रों ने अपनी क्लासमेट्स के लिए प्रेम संदेश लिखे थे।स्कूल ने छात्रों की इस करतूत के लिए उन पर तीस हजार डॉलर (करीब 14 लाख रुपए) का जुर्माना लगाया है। इससे भी बुरी बात यह है कि जिन प्रेमिकाओं के लिए उन्होंने यह प्रेम संदेश लिखे थे उन्होंने भी उन्हें छोड़ दिया है।

दो के साथ सेक्स कर रहा था फुटबॉलर, बन गया वीडियो


ब्रिटिश अखबार द सन ने एक स्टार फुटबॉल खिलाड़ी का सेक्स स्केंडल प्रकाशित किया है। द सन के मुताबिक यह खिलाड़ी अपने एक साथी प्रीमियर लीग खिलाड़ी और दो अन्य काले बालों वाली महिलाओं के साथ सेक्स कर रहा था। खिलाड़ी की इस सेक्स पार्टी का वीडियो भी मौजूद है।द सन के मुताबिक वीडियो में यह खिलाड़ी एक होटल कमरे में सेक्स करता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि उसका दूसरा साथी भी कमरे में मौजूद है। बाद में यह दोनों खिलाड़ी कमरे में मौजूद लड़कियों के साथ बारी-बारी से सेक्स करते हैं। सूत्रों के हवाले से सन लिखता है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने एक लड़की के साथ बॉथरूम में भी सेक्स किया।प्रीमियर लीग फुटबॉल का जो खिलाड़ी इस वीडियो में दिख रहा है उसकी छवि काफी साफ सुथरी है लेकिन जो वीडियो में दिख रहा है वो किसी पोर्न फिल्म से कम नहीं है। 47 मिनट का यह होटल सेक्स वीडियो मोबाइल कैमरा से बनाया गया है।द सन ने इस मामले से संबंधित खबर पहले भी प्रकाशित की थी। पूरा मामले सेक्स वीडियो को लेकर ब्लैकमेलिंग का है। वीडियो में दिख रहे दोनों खिलाड़ियों की उम्र बीस साल के आसपास है। पुलिस के मुताबिक वीडियो लॉस वेगास के एक होटल का है। वीडियो में दो पुरुष और तीन महिलाएं हैं बाकी जांच अभी जारी है।

Thursday, January 27, 2011

the richest Nepalese Abroad


Nepalese-born entrepreneur Shesh Ghale is the richest Nepalese Abroad. Mr. Ghale came to Australia in the early 1990s for higher education and later began Melbourne Institute of Technology, which has 2,000 fee-paying students, mostly from overseas. He has been listed to the rich list Australia. He joins the Rich 200 with a fortune of $208 million, thanks largely to his Melbourne Institute of Technology. Mr Ghale currently resides in Melbourne, Australia with his wife and family.

गुस्से से निजात दिलाने वाली वेंडिंग मशीन


बीजिंग। आज के जमाने में लोग गुस्सा आने पर मोबाइल कभी जमीन पर पटक कर, तो कभी दीवार पर मार कर तोड़ देते हैं। सड़क पर एक-दूसरे की गाडि़यां पिचका देते हैं या फिर किसी की नाक। चीन के दो युवकों ने ऐसे गुस्सैल लोगों के लिए एक वेंडिंग मशीन बनाई है, जो उन्हें गुस्से से सस्ते में निजात दिला देगी।चीन के रॉनी यारीसल और कत्जा कुबलित्ज ने इस वेंडिंग मशीन में प्लेट और क्रिस्टल ग्लास जैसी क्रॉकरी सजा रखी है। यदि किसी को गुस्सा आए, तो वह इस मशीन में तय कीमत के सिक्के डाल कर क्रॉकरी निकाल सकता है और उन्हें वहीं पर तोड़ कर पास रखे कूड़ेदान में डाल सकता है। यारीसल और कुबलित्ज ने पिछले दिनों एक कला प्रदर्शनी में अपनी इस वेंडिंग मशीन को प्रदर्शन के लिए रखा, जिसे लोगों ने काफी सराहा। यद्यपि विज्ञान इसके बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहता, परंतु डिस्ट्रक्शन थैरेपी यानी तोड़-फोड़ से इलाज कई बार कारगर साबित होता है, जिसमें व्यक्ति को चीजें नष्ट करके आत्मिक संतोष प्राप्त होता है।बीजिंग के सिटी साइकोलॉजी ग्रपु के डायरेक्टर डॉ. मिलेश सिंक्लेयर कहते हैं, जब आप किसी चीज को कहीं पटक कर दे मारते हैं, तो इस तरह से एक तरह से अपनी मानसिक अवस्था में बदलाव करते हैं। हालांकि चिकित्सक डिस्ट्रक्शन थैरेपी से किसी के इलाज की वकालत नहीं करते।वेंडिंग मशीन को बनाने वाले यारीसल और कुबलित्ज की इच्छा है कि उनकी सरकार इसे मान्यता प्राप्त करे और इसे शहर में विभिन्न जगहों पर लगाया जाए, जिससे लोगों को अपना गुस्सा निकालने का आसान तरीका मिल जाए।

अमेरिका में वीजा जालसाजी में फंसे भारतीय छात्र


वाशिंगटन। अमेरिका में वीजा जालसाजी को लेकर सैकड़ों भारतीय छात्रों पर निष्कासन का खतरा मंडरा रहा है। कैलिफोर्निया स्थित ट्राई-वैली विश्वविद्यालय के 1555 छात्रों में से 95 फीसदी भारतीय हैं। इस विश्वविद्यालय को अमेरिकी प्रशासन ने बंद कर दिया है। इसके साथ ही सैकड़ों भारतीय छात्रों का वीजा भी रद कर दिया गया है। वीजा और स्टूडेंट वर्क परमिट के गलत उपयोग को लेकर अमेरिकी प्रशासन उनसे पूछताछ कर रहा है। इन छात्रों में अधिकांश आंध्र प्रदेश के निवासी हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी.जे. क्राउले ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया की एक अदालत में दर्ज शिकायत के अनुसार, विश्वविद्यालय ने विदेशी छात्रों को गैरकानूनी ढंग से अप्रवासन का दर्जा हासिल करने में सहायता की। विश्वविद्यालय पर धोखाधड़ी, वीजा परमिट के दुरुपयोग और अन्य आरोप लगाए गए हैं। बताया जाता है कि वीजा और 'स्टूडेंट्स वर्क परमिट' हासिल करने के लिए छात्रों ने लाखों रुपये दिए।क्राउले ने कहा कि 9/11 आतंकी हमले के बाद से सरकार बाहर से आने वालों पर कड़ी निगाह रखती है। यदि आप छात्र वीजा पर आए हैं तो आपको यहां रहकर पढ़ने जाना होगा। जांच में पता चला कि छात्र कागजों में तो कैलिफोर्निया में रहते थे लेकिन वास्तव में वे अवैध रूप से मैरीलैंड, वर्जीनिया, पेनसिल्वानिया, और टेक्सास जैसे इलाकों में काम करते थे। जांच एजेंसी इमिग्रेशन एंड कस्टम इंर्फोस्मेंट [आइसीइ] ने पाया है कि 500 से अधिक छात्रों का निवास कैलिफोर्निया की एक ही इमारत में दिखाया गया था। अपुष्ट खबरों के अनुसार कुछ छात्रों के निष्कासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है

जूते के डिब्बे में ऑस्कर ट्रॉफी रखते हैं डेनी बॉयल


लंदन। आम तौर पर लोग अपने अवार्ड को मुख्य कक्ष में सजाकर रखते हैं, लेकिन हॉलीवुड निर्देशक डेनी बॉयल अपनी ऑस्कर की ट्रॉफी जूते के डिब्बे में रखते हैं। इस पर भले ही आपको विश्वास न हो लेकिन डेनी खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्हें वर्ष 2008 में फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर अवार्ड मिला था।ब्रिटिश अखबार 'डेली स्टार' ने डेनी के हवाले से कहा, 'मैं अपनी ट्रॉफी को जूते के डिब्बे में अपने बिस्तर के नीचे छिपाकर रखता हूं। मैं हर दिन इसे खोलकर देखता हूं और फिर पलंग से उठता हूं, लेकिन आप इसे नहीं देख सकते। मेरे लिए यह कमरे में हाथी के होने जैसा है। चाहकर भी आप जिसकी अनदेखी नहीं कर सकते।'वैसे डेनी को जूते के डिब्बे में रखने के लिए एक और ट्रॉफी मिलने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, इस साल उनकी फिल्म '127 आवर्स' को सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले के लिए ऑस्कर अवार्ड में नामांकित किया गया है।

ये अश्लीलता नहीं है..कलाकारी है




रचनात्मकता और कलाकारी की कोई हद नहीं होती। जिन चीजों को कुछ लोग अश्लील कहकर नकार देते हैं वो कई अन्य के लिए कलाकारी का नायबा नमूना हो सकती हैं।फैशन की दुनिया में भी नित नए-नए बदलाव आते रहते हैं और नई-नई तरह की ड्रैसेज चलन में आती रहती हैं। कुछ साल पहले कपड़ों पर पैंट कर उन्हें ट्रांस्पेरेंट दिखाने का चलन शुरु हुआ था। कपड़ों के ऊपर अंडरवियर पैंट कर दिए जाते हैं जिससे देखने वाले को ऐसा अहसास होता है कि ट्रांस्पेरेंट कपड़ा पहना गया है और अंदर के हिस्से दिखाई दे रहे हैं।कुछ आर्टिस्ट तो इसे इतना सटीक पैंट करते हैं कि यकीन ही नहीं होता की यह पैंटिंग है बल्कि ऐसा लगता है कि सचमुच ट्रांस्पेरेंट कपड़ा पहना गया है।

उसे नहीं पता था बाइबल चबाने की सजा मौत है


बोगोटा. जानवर को क्या पता बाइबल का अर्थ। लेकिन जो उसका अर्थ जानती थी, जान कर भी हैवान बन गई। कोलंबिया में रहने वाली एक महिला ने अपने भतीजे के पालतू कुत्ते (मादा) को बिजली की तार से करंट लगाया और फिर जला कर मार डाला।सिर्फ इसलिए कि उसने बाइबल की एक प्रति को चबा डाला था। एनिमल कंट्रोल ऑफिसर के मुताबिक 65 वर्षीय मरियम स्मिथ ने उन्हें बताया कि वह दानव से कम नहीं थी। उसने तर्क दिया कि वह इतनी शैतान थी कि पड़ोसियों के बच्चों को कभी भी नुकसान पहुंचा सकती थी।अधिकारियों के मुताबिक अगर मरियम दोषी पाई गई तो उसे 180 दिनों से लेकर पांच साल तक की सजा हो सकती है।
वि

9 साल की बच्ची को रोक उसके होठों पर किया किस


दुबई. एक भारतीय वर्कर को 6 माह की कैद सुनाई गई है। उसने 9 साल की बच्ची को खींचकर उसे होंठो पर किस किया था। कोर्ट ने पहली नजर में 41 साल के वी के को शारीरिक छेड़छाड़ का दोषी पाया। वी के ने लड़की को नेफ के एलीवेटर में रोक कर छेड़ा था।कोर्ट ने कहा कि दोषी को सजा के बाद उसके देश भेज दिया जाएगा। गल्फ न्यूज में छपी खबर के अनुसार वीके ने माना कि उसने लड़की को किस किया था। कोर्ट ने कारण पूछा तो उसने कहा कि उसकी शादी को 18 साल हो गए हैं पर उसके बच्चे नहीं है इसलिए।कोर्ट इससे सहमत नहीं हुआ। एक गवाह पुलिसवाले ने बताया कि उसने लड़की को चीखते हुए सुना। वह भागा और उसने देखा कि वीके भाग रहा था। पूछने पर लड़की ने सारी बात बताई।

अंदर तो आ गए लेकिन बाहर निकलना........................


बकिंघमशायर के इकिआ होम फर्निशिंग स्टोर में प्रवेश करने के बाद आप इसमें खो जएंगे। यहां से बाहर निकलने में आपको कम से कम तीन घंटे लग जाएंगे। ऐसे में आदमी न चाहते हुए भी बहुत कुछ अपनी ट्रॉली में रख लेता है। ये इस कंपनी का मनोवैज्ञानिक हथियार है जिससे इनका बिजनेस लगातार बढ़ता जा रहा है।स्पेन की इस कंपनी के 26 देशों में स्टोर हैं और पिछले साल इनका मुनाफा 230 करोड़ पाउंड रहा था। स्टोर्स का डिजाइन जान-बूझकर ऐसा बनाया जाता है कि लोग इसमें उलझते चले जाएं। एक बार जिस हिस्से से गुजर जाएं वहां लौटना आसान नहीं हो। ऐसे में लोग एक ही बार में मजबूरन सामान उठा लेते हैं।यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वचरुअल रियलिटी सेंटर के डायरेक्टर एलन पैन कहते हैं कि इकिआ की नीति है कि लोग बाहर की दुकानों तक नहीं पहुंचे और उन्हें ज्यादा से ज्यादा देर तक अंदर ही रोका जा सके। वैसे यहां पर आपात स्थिति में बाहर निकलने के लिए कई शॉर्टकट रास्ते भी बनाए गए हैं। फिर भी ये ऐसी जगह बने हैं, जहां लोगों की नजर नहीं जाती। एलन कहते हैं कि यही तरीका सभी बड़ी कंपनियां एपने सुपर स्टोर्स में अपनाती हैं।

पेरिस हिल्टन के विवादित सेक्स टेप पर मुकदमा


पेरिस हिल्टन का सेक्स टेप इंटरनेट जगत में बेहद लोकप्रिय है। पेरिस का एक सेक्स टेप तो लगातार दो साल से सबसे ज्यादा देखे गए सेलिब्रिटी सेक्स टेप्स में भी पहले स्थान पर है। अब जब पेरिस के बदनाम सेक्स टेप इतना नाम कमा रहे हैं तो फिर प्रसारण अधिकार रखने वाली कंपनी उससे खूब फायदा उठाना चाहेंगी ही। अब पोर्न कंपनी के मालिक यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि टेप को गैरकानूनी तरीके से न डाउनलोड किया जाए।अमेरिका की विवादित सेलिब्रिटी और सबसे बड़ी होटल श्रंखलाओं में से एक की वारिस पेरिस हिल्टन के इस टेप को लेकर अब मुकदमा भी हो गया है। गौरतलब है कि 29 वर्षीय पेरिस हिल्टन का 2004 में अपने उस समय के बॉयफ्रैंड रिक सोलोमन के साथ वन नाइट इन पेरिस के नाम से एक सेक्स वीडियो आया था। इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी। इंटरनेट पर आते ही यह सेक्स टेप हिट हो गया था। अब इस टेप के प्रसारण अधिकार रखने वाली कंपनी ने टेप को इंटरनेट से गैरकानूनी रूप से डाउनलोड करने वालों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।यह मुकदमा लॉस एंजेलिस के काउंटी कोर्ट में 843 इंटरनेट यूजर्स के खिलाफ दायर किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने 2010-11 में यह वीडियो गैरकानूनी रूप से डाउनलोड किया।

कैट ने उठाई स्कर्ट और हॉट हो गया वीडियो



कैट मॉस दुनिया की उन महिलाओं में शुमार की जाती हैं जिनके सबसे ज्यादा फोटो खींचे जाते हैं। सुपर मॉडल कैट मॉडलिंग की दुनिया में अपना अलग स्थान रखती है।मॉस कई बार न्यूड हुई है लेकिन फिर भी उसकी काया में लोगों की दिलचस्पी कम नहीं हुई है। उसके हर फोटोशूट का लोगों को इंतेजार रहता है। शायद मॉस को भी यह बात अच्छे से पता है कि लोग उसे देखने में दिलचस्पी रखते हैं तभी तो वो वक्त वक्त पर अलग अलग अंदाज में अपनी काया दिखाती रहती है।
अभी हाल ही में कैट का एक वीडियो आया है जिसमें वो स्कर्ट पहने दीवार से सटकर खड़ी है और कार की हेडलाइट से रोशनी उसकी काया पर पड़ रही है। कैट कभी अपनी स्कर्ट उठाती है और कभी स्कर्ट किरा देती है।37 वर्षीय कैट मॉस ने यूं तो वीडियो में अपना ज्यादा बदन नहीं दिखाया है मगर जितना दिखाया है उसे दिखाने का अंदाज कुछ ज्यादा ही मादक है। तभी तो फोटोग्राफर निक नाइट द्वारा शूट किए गए इस वीडियो को कैट के सबसे हॉट वीडियोज में अभी से शुमार किया जाने लगा है।

पत्नी रात भर सेक्स करती है..ऑफिस कैसे जाऊं'


वैवाहिक रिश्तों में सेक्स भी जरूरी होता है। लेकिन जब एक साथी की जरूरत कुछ ज्यादा ही बढ़ जाए तो दूसरा क्या करे? जर्मनी में रह है तुर्की के एक व्यक्ति ने इस मामले में पुलिस की मदद मांगी।जर्मनी में रहा है तुर्की का यह व्यक्ति अपनी 18 साल से पत्नी की सेक्स इच्छाओं से इतना त्रस्त हो गया कि अंत में उसे पुलिस की शरण लेनी पड़ी। मंगलवार को वो अपनी पत्नी की शिकायत करने थाने पहुंच गया।जर्मन समाचार पत्र बिल्ड के मुताबिक पुलिस स्टेशन पहुंचे इस व्यक्ति ने बताया कि वो पिछले चार साल से बेडरूम के बाहर सोफे पर सो रहा है लेकिन फिर भी वो अपनी पत्नी की सेक्स इच्छाओं से बच नहीं पाता।जर्मन पुलिस के मुताबिक दो बच्चों का यह बाप अब अपनी पत्नी की सेक्स इच्छाओं को पूरा करने में खुद को असमर्थ पाता है और उसे तलाक चाहिए। इस व्यक्ति ने अब पत्नी से अलग रहने का फैसला किया है। इसकी बड़ी वजह यह है कि उसकी पत्नी रात भर उसके साथ सेक्स करती है और दिन में काम के दौरान वो थका हुआ महसूस करता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने अपने काम के प्रभावित होने की बात करते हुए कहा है कि वो अलग रहेगा तो ऑफिस तरोताजा पहुंचेगा और काम ठीक से कर पाएगा।यह व्यक्ति कहता है कि सोफे पर सोकर भी पत्नी की जरूरतों से उसका पीछा नहीं छूटता और वो लिविंग रूम में आकर उससे कहती है कि वो अपनी वैवाहिक जिम्मेदारियों को भी पूरा करे। फिलहाल रात को सुकून से सोने के लिए उसने पुलिस से मदद मांगी है।