अञ्जुको सम्बन्ध बिच्छेद !

अञ्जुले मनोजसँग सम्बन्धबिच्छेदका लागि एक कानुन ब्यबसायीसँग परामर्श गरिरहेकी छन् ।

टीचर के टॉपलेस फोटो ने मचाया तूफान

ब्रिटेन के नामी हैरो स्कूल की एक आर्ट टीचर के टॉपलेस फोटो ने तूफान मचा दिया है। आर्ट टीचर जोएन सैली के ये उत्तेजक फोटो स्कूल के स्टूडेंट्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सेक्स डॉल ने बढ़ा दी सायरस की परेशानी!

किसी की लोकप्रियता और खूबसूरती का इससे भद्दा इस्तेमाल और क्या हो सकता है कि उसके नाम और पहचान पर सेक्स डॉल की बिक्री शुरु कर दी जाए।सिंगर माइले साइरस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

अब नही देख पाएंगे पोर्न साइट्स

चीन में 62 ऐसी वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया गया है

लांच हुआ दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा

ब्रिटेन की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा लांच किया है।

Tuesday, January 25, 2011

ब्रेस्ट दिखाकर दूर करती हैं मरीजों का दर्द


डेटिंस्ट के पास जाने से सभी कतराते हैं। करे भी क्या डेटिंस्ट की कुर्सी पर बैठकर जो दर्द होता है शायद वो और कहीं नहीं होता। लेकिन जर्मनी में एक डेंटल क्लीनिक ने मरीजों के दर्द को दूर करने का नायाब तरीका निकाला है। म्यूनिख की यह डेंटिस्ट और उसकी सेक्सी नर्से कुछ इस तरह कि ड्रैस पहनेंगी की जब मरीज डेंटिस्ट चेयर पर बैठकर दर्द से करहा रहे होंगे तो इनकी ब्रेस्ट की क्लीवेज के दर्शन उन्हें राहत पहुंचाएंगे।समचारपत्र द मेट्रो के मुताबिक डॉ. मैरी कैथरीन क्लारकोस्की को यह विचार आया और उन्होंने इस खुद पर और अपने रिलेक्स एंड स्माइल डेंटल क्लीनक में काम कर रही दस नर्सों पर लागू भी कर दिया है।डॉ. कैथरीन कहती हैं कि इलाज करते वक्त सबसे बड़ी बात होती है मरीज के मन से डर को दूर करना। ब्रेस्ट की क्लीवेज के दर्शन मरीज का ध्यान भटका देते हैं और उसे दर्द का अहसास नहीं होता।कैथरीन के इस विचार को उनकी नर्सों का भी समर्थन मिला है और एक नर्स कहती है कि मुझे काम करके मजा आ रहा है। नए-नए आकर्षक कपड़े पहनकर काम करने का अलग ही मजा है।मजे की बात यह है कि जब से नर्सों ने मरीजों को अपने ब्रेस्ट की क्लीवेज दिखानी शुरु की है तबसे मरीजों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। और इसमें भी कोई हैरत की बात नहीं है कि नए मरीज सब पुरुष ही हैं।

मैरियट होटल में नहीं दिखेंगी पोर्न फिल्में


मैरियट इंटरनेशनल होटल्स ने घोषणा की है कि अब उसके होटलों में पोर्न फिल्में नहीं दिखेंगी। पहले पे वर व्यू यानि पैसा देकर पोर्न फिल्में देखने की सुविधा दी जाती थी जिसे अब धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा।मैरियट ने यह फैसला होटलों के कमरों में पोर्न फिल्में देखने में ग्राहकों की दिलचस्पी कम होने के मद्देनजर लिया है। पिछले कुछ महीनों में लोगों इन रूम एंटरटेनमेंट सर्विस में पोर्न फिल्में देखने में रूचि कम हुई है जिसके मद्देनजर होटल प्रशासन ने यह फैसला लिया है।द यूएसए टुडे ने अमेरिकन इंटरनेशनल होटल चैन के हवाले से लिखा है कि तकनीक ने लोगों की मनोरंजन तक पहुंच को आसान बना दिया है और अब लोग मनोरंजन को इस तरह भी नहीं लेते जैसे की पहले लेते थे। इसी के चलते होटलों को कमरों में दी जाने वाली मनोरंजन सेवाओं से आय कम हुई है।

इस घर में हजारों सांप,.......


अमेरिका में एक बैंक को एक घर उसकी कीमत से गई गुना कम कीमत पर बेचना पड़ रहा है। वजह यह है कि इडाहो के रेक्सबर्ग स्थित इस घर में हजारों सांपों का बसेरा है।यह घर इसके मालिकों बेंजामिन और अंबर के दीवालिया हो जाने के बाद बैंक के कब्जे में आ गया था। इस मामले में बेंजामिन का कहना है कि उसे यह बताया गया था कि घर के पहले मालिक ने इस पर लिया गया लोन यह कहते हुए नहीं चुकाया था कि घर में सांप हैं। बैंक ने सापों की बात बेंजामिन के सामने कहानी की तरह पेश की थी और कहा था कि पहला मालिक लोन अदा करने से बचना चाहता था इसलिए उसने सांपों की कहानी गढ़ ली।बैंक ने इन बेंजामिन और उसकी पत्नी से यह भी कहा था कि इस बात का पूरी सावधानी बरती गई है कि कोई सांप यदी हो तो भी घर के नजदीक न फटके। बेंजामिन ने बैंक और रियल एस्टेट एजेंट की बात पर भरोसा कर लिया और यह घर खरीद लिया।बाद में बेंजामिन को पता चला कि सांपों की कहानी झूठी नहीं है और घर में वास्तव में ही सांप हैं। हालांकि यह सांप खतरनाक नहीं हैं मनुष्य की जान नहीं ले सकते। लेकिन फिर भी घर में हजारों सांपों के बसेरे ने इसके मालिकों को यह खाली करने के लिए मजबूर कर दिया है। अब बैंक को भी समझ आ गया है कि बार-बार लोगों को वेबकूफ नहीं बनाया जा सकता। फिलहाल यह घर अपनी असल कीमत से तीन गुना से भी अधिक कम कीमत पर बिकाऊ है। कोई है जो हजारों सांपों के बीच अपना बसेरा चाहता हो।

Monday, January 24, 2011

अमेरिका में गोलीबारी, 4 पुलिस अधिकारी घायल


वाशिंगटन। अमेरिका के डेट्राएट में एक बंदूकधारी ने अचानक एक पुलिस थाने में घुसकर गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान हमलावर को मार गिराया।समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक डेट्राएट पुलिस प्रमुख रॉल्फ गुडबी जूनियर ने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी सभी पुलिस अधिकारी जीवित है।अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा उस समय हुआ जब एक व्यक्ति पिस्तौ लेकर करीब चार बजे पुलिस स्टेशन में दाखिल हुआ।गुडबी ने कहा कि हमने जवाबी गोलीबारी की जिसमें वह मारा गया। उक्त व्यक्ति की पहचान करने को कोशिश की जा रही है।

न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की महिला को जलाया


वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में भारतीय मूल की एक महिला को जिंदा जलाने के आरोपी उसके पति की तलाश के लिए पुलिस ने इंटरपोल से सहायता मांगी हैं।समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीया रंजीता शर्मा भारतीय मूल की फिजी की नागरिक थीं। वह संभवत: शुक्रवार को यहां अपने पति के साथ आई थी। उनके साथ एक चार साल का बच्चा भी था। उसका जला हुआ शव हुंटले में एक सड़क किनारे बरामद किया गया।पुलिस ने कहा कि उनकी कार ऑकलैंड हवाई अड्डे से बरामद की गई है। जांच अधिकारी सीनियर सार्जेट निगेल कील ने संवाददाताओं को बताया कि इस मामले को लेकर महिला के पति की तलाश के लिए इंटरपोल को सूचित कर दिया गया है, लेकिन पुलिस को उसका नाम पता नहीं है।कील ने कहा कि हम विदेशी अधिकारियों के साथ संपर्क बनाए हुए है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जा रहे है

मास्को एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला, 31 मरे


मास्को। रूस का सबसे बड़ा हवाई अड्डा सोमवार को आत्मघाती हमले का निशाना बना। राजधानी मॉस्को स्थित दोमोदेदोवो हवाई अड्डे के अंदर आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा दिया। धमाके की चपेट में आने से 31 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सौ से ज्यादा लोग घायल हैं जिनमें से कई की हालत गंभीर है। सूत्रों के अनुसार इसमें दो महिला आत्मघाती हमलावर शामिल थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे चेचेन विद्रोहियों का हाथ है।स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह धमाका उस जगह हुआ जहां यात्री विमान से उतरने के बाद अपना सामान लेते हैं। धमाके के बाद हर तरफ धुआं फैल गया। लोग हवाई अड्डे के आपात निकास दरवाजों की तरफ भागे।दोमोदेदोवो एयरपोर्ट रूस के व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक है जो मास्को शहर से 40 किलोमीटर दूर है जहां अधिकतर विदेशी सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है।रूस लंबे समय से मुस्लिम चेचेन विद्रोहियों की समस्या से जूझ रहा है। पिछले साल मार्च में मॉस्को की एक मेट्रो ट्रेन में हुए धमाके में 40 लोगों की जान चली गई थी। इस हमले को भी देश के अशांत दागेस्तान इलाके की दो महिला आत्मघाती हमलावरों ने अंजाम दिया था।

कक्षा में बच्चे के स्थान पर रोबोट कर रहा पढ़ाई!


मास्को। पढ़ाई के बोझ से दबे बच्चे अक्सर सोचते हैं कि काश उनके स्थान पर कोई और पढ़ाई कर ले। मास्को में ऐसा हो रहा है। यहां एक बच्चे के स्थान पर एक रोबोट स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। ये बच्चा पढ़ाई के बोझ से नहीं बल्कि ब्लड कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहा है।स्टीपन सपिन नाम के 12 साल के बच्चे की जगह उसका प्लास्टिक का रोबोट कक्षा में पढ़ाई करता है, जबकि सपिन घर में कंप्यूटर पर बैठकर अपना काम पूरा करता है। दरअसल यह रोबोट वेबकैम, माइक्रोफोन और लाउडस्पीकर के जरिए स्टीपन के कंप्यूटर से जुड़ा है। कक्षा में जो भी पढ़ाया जाता है, स्टीपन को रोबोट के जरिए वह सब पढ़ने को मिलता है।ब्लड कैंसर के चलते स्टीपन का प्रतिरक्षा तंत्र इतना कमजोर हो चुका है कि वह स्कूल जाने में असमर्थ है। इसलिए उसने अपने रोबोट का नाम ही स्टीपन रख दिया है।रोबोट में एक कंप्यूटर जैसा मॉनीटर भी लगा है। इस मॉनीटर के जरिए स्टीपन घर बैठकर ही टीचर से प्रश्न पूछ सकता है। टीचर ने बताया, जब कक्षा में पढ़ाई शुरू होती है तो रोबोट स्टीपन भी सामान्य छात्रों की तरह अपना पाठ पढ़ता है।यह सिलसिला पिछले साल सितंबर से चल रहा है। रोबोट की मदद से स्टीपन इतिहास, भूगोल, अंग्रेजी और फ्रेंच पाठ पढ़ रहा है। जबकि रूसी भाषा और गणित के लिए उसके घर पर टीचर पढ़ाने आती है। स्टीपन का कहना है कि रोबोट के जरिए उसे कक्षा में न होने की कमी कतई नहीं खलती।

पार्टनर से ज्‍यादा करीबी भी ठीक नहीं


जीवन में आप जिसके ज्‍यादा करीब होते हैं वही आपसे गलत व्‍यवहार करता है। आपको लगता है कि प्‍यार में कहां कमी रह गई। मनोवैज्ञानिकों का कहना है कि जीवनसाथी प्‍यार में कमी के कारण गलत व्‍यवहार नहीं करते बल्कि ज्‍यादा करीब आ जाने के कारण गलत व्‍यवहार करते हैं। ज्‍यादा करीब आ जाने के कारण पति और पत्‍नी एक दूसरे के प्रति शिष्‍टाचार भी भूल जाते हैं।मनोवैज्ञानिकों ने दावा किया है कि जब पति पत्‍नी बेहद करीब होते हैं तो वे सोचते हैं कि वे दोनों एक दूसरे को पूरी तरह से समझते हैं। यह समझ रिश्‍तों में कड़वाहट पैदा करती है। आपसी समझ ज्‍यादा बढ़ जाने के कारण वे एक दूसरे से अभद्र व्‍यवहार करने लगते हैं। मनोवैज्ञानिक इसे क्‍लोजनेस कम्‍यूनिकेशन बायस कहते हैं। इसलिए आपसी रिश्‍तों में सौहार्द को बनाए रखना है तो एक सीमा रेखा तय करें।

'इज्जत' के नाम पर बेटी को करंट लगाकर मार डाला


इस्लामाबाद। ऑनर किलिंग के मामले में पंचायत के फरमान पर पाकिस्तान में एक परिवार ने अपनी 17 वर्षीय बेटी को करंट के झटके देकर मार डाला। पुलिस अधिकारी जहूर रब्बानी ने बताया कि साइमा नामक लड़की अपने पडोसी दिलावर से प्रेम करती थी और इसी महीने वह उसके साथ कराची भाग गई थी। परिवार वाले उसे समझा-बुझाकर वापस ले आए थे। वे उसकी शादी अपनी मर्जी से करना चाहते थे, लेकिन वह तैयार नहीं थी।पंचायत ने फरमान सुनाया था कि साइमा ने परिवार की इज्जत को डुबोया है। उसकी सजा सिर्फ मौत हो सकती है। इस मामले में साइमा के पिता अब्दुल मजीद और उसके एक चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने साइमा की हत्या को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जल्द से जल्द मामले की रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।

पत्नी छोड़ बांड गर्ल के साथ रंगरेलियां मनाते थे मंत्री जी !!


लंदन. दुनिया भर में अपने सेक्स स्कैंडल के लिए मशहूर बर्लुस्कोनी की खबरों के बीच ब्रिटेन में एक नेता के सेक्स स्कैंडल की खबर आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्रिटेन में टौरी कैबिनेट के मंत्री 50 वर्षीय स्ट्राथक्लाइड सेक्स स्कैंडल में फंस गए हैं।खबर है कि स्ट्राथक्लाइड ने कथित रूप से अपनी पत्नी के साथ विश्वासघात कर एक बांड गर्ल के साथ रंगरेलियां मनाई थीं।हाउस ऑफ लाडर्स के नेता 50 वर्षीय स्ट्राथक्लाइड के बारे में डेली मेल ने रिपोर्ट प्रकाशित की है।इस रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कथित रूप से लिज हर्ले की पूर्व मित्र 48 वर्षीय ब्रिगिट कनिंघम को उसके फ्लैट तथा अपने वेस्टमिंस्टर स्थित 30 लाख पाउंड के घर में यौन संबंध बनाने के लिए बाध्य किया था।डेली मेल के अनुसार दोनों के बीच नौ दिन पहले 14 जनवरी को शुक्रवार को अंतिम बार सेक्स संबंध बने थे। बताया जा रहा है कि लॉर्ड स्ट्राथक्लाइड अपनी कैबिनेट ड्यूटी से समय निकालकर कनिंघम से मिलने गए थे। वेबसाइट के अनुसार प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के सर्वाधिक भरोसेमंद मंत्रियों में से एक स्ट्राथक्लाइड ने कथित रूप से कनिंघम को 40 पाउंड दिए थे।

पब्लिसिटी के लिए कराई ब्रेस्ट सर्जरी, चली गई जान


अपने ब्रेस्ट का साइज बढ़वाने के पीछे पागल एक जर्मन पोर्न स्टार को अपनी काया को हॉट दिखाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी।सेक्सी कोरा नाम से प्रख्यात कैरोलीन बर्गर नाम की इस पोर्न स्टार की गुरुवार को मौत हो गई। छठी बार ब्रेस्ट सर्जरी कराने के बाद से ही उसे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बर्गर अपने ब्रेस्ट का साइज 34एफ से बढ़ाकर 34जी करना चाहती थी।बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक जिस्म पर टैटू गुदवाने और बिग ब्रदर के जर्मन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर सुर्खियों में आई बर्गर को हेमबर्ग यूनीवर्सिटी अस्पताल में 11 जनवरी को कृत्रिम कोमा में रखा गया था।ऐसा कहा जा रहा है कि ब्रेस्ट सर्जरी कराने के बाद से ही बर्गर को दो बार दिल का दौरा पड़ा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि उसने पब्लिसिटी के लिए ब्रेस्ट सर्जरी करवाई थी। उसके पति ने द सन से बात करते हुए कहा कि सर्जरी ही उसकी मौत का असली कारण है।
फिलहाल जर्मन पुलिस पोर्न स्टार की ब्रेस्ट सर्जरी करने वाले डॉक्टरों से पूछताछ कर रही है।

जर्मन पुलिस के चंगुल में फंसा नशे में टल्ली उल्लू


बर्लिन. सड़क किनारे पड़े रहने वाले शराबियों को आपने अक्सर देखा होगा, लेकिन आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि जर्मनी पुलिस ने इसी हालत में एक उल्लू को भी पकड़ा है।फॉरजेम शहर में एक महिला कुत्ते को घुमाने निकली थी, तभी उसने एक उल्लू को सड़क किनारे पड़ा पाया। उसके बगल में शराब की दो बोतलें भी पड़ी थीं। उसने फोन कर तुरंत पुलिस को बुला लिया।मेडिकल कराने पर उल्लू के शराब पीने की पुष्टि हो गई। पुलिस का कहना है कि फिलहाल नशा उतरने तक उल्लू उसके पास ही रहेगा। इसके बाद उसे छोड़ दिया जाएगा।

नशे में न्यूड होकर घुसा दी थी बिल्डिंग में कार


अमेरिका के लोवा सिटी में बिल्डिंग में कार घुसा देने वाली न्यूड महिला नशे में भी थी। पिछले साल 30 मर्च को 21 वर्षीय एंबर डिट्रिक ने लोवा सिटी की एक बिल्डिंग में ही कार घुंसा दी थी।दुर्घटना के बाद अंबर पुलिस को पूरी तरह न्यूड मिली थी। अंबर को घुटनों में चोट आई थी और उसे अस्पताल ले जाया गया था। अब अंबर की जांच रिपोर्टों से पता चला है कि उस वक्त उसने गांजा चढ़ा रखा था और वो नशे में भी थी। अब पुलिस ने उस पर नशे में कार चलाने की भी आरोप लगाए हैं। यदि यह साबित हो गया तो उसे एक साल तक की जेल हो सकती है।

खुल गया दुनिया का सबसे ऊंचा रेस्टोरेंट


दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ‘बुर्ज खलीफा’ के रिकॉर्ड की ऊंचाई रविवार को और बढ़ गई। रविवार को यहां सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित रेस्टोरेंट- एट-मॉस्फेयर का शुभारंभ हुआ। २,७१६ फीट ऊंचे बुर्ज खलीफा में एट-मॉस्फेयर १,३५० फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। यह १२२वीं मंजिल पर है। बुर्ज खलीफा दुनिया की सबसे ऊंची इमारत है और इसमें खुलने वाला होटल किसी भी मायने में सस्ता नहीं है। यहां पहले से बुकिंग कराने के लिए प्रति व्यक्ति 176 डॉलर का खर्च आता है और अगर आप यहां शाम की चाय पीना चाहते हैं तो वो आपको तकरीबन 100 डॉलर (4559 रुपए) खर्च करने होंगे। यह होटल खुलने से पहले ही दो दिनो के लिए यह बुक हो गया है। कनाडा में बने दुनिया के दूसरे सबसे ऊंचे घूमने वाले रेस्टोरेंट से यह 92 मीटर ज्यादा ऊंचाई पर बना है।

बस एक साल और फिर ख़त्म हो जाएगी दुनिया !!


वाशिंगटन. माया सभ्यता के कैलेंडर के मुताबिक दुनिया का अंत साल 21 दिसंबर 2012 को निश्चित है। ये बातें पिछले दो साल से अलग-अलग माध्यमों के जरिए चर्चा में हैं। सिरे से नकार दिए जाने वाले उक्त तथ्य को बार-बार दोहराए जाने के कारण अब लोगों के मन में सही मायने में खौफ बैठता जा रहा है।खौफजदा लोगों की श्रेणी में नया नाम जुड़ा है स्टार वार्स फेम हॉलीवुड प्रोडच्यूसर जॉर्ज लुकास का। उनके मित्रों स्टीवन स्पीलबर्ग व कॉमेडी कलाकार तथा अभिनेता सेठ रोजन ने बताया कि लुकास ने उन्हें इस बाबत बहुत सारी बातें बताईं। पहले तो उन्हें लगा कि लुकास मजाक कर रहे हैं लेकिन बाद में उन्हें विश्वास हो गया कि लुकास 2012 में दुनिया खत्म होने की बात को वाकई मानते हैं।रोजन ने बताया कि लुकास ने बेहद गंभीर अंदाज में तकरीबन 25 मिनट तक ऐसे चर्चा की, जैसे कि वास्तव में साल 2012 में दुनिया का अंत होने जा रहा है। इस दौरान स्पीलबर्ग भी देख रहे थे कि शायद लुकास चुप हो जाएं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।यह पूछने पर कि दुनिया खत्म होने की स्थिति में क्या लुकास ने खुद के लिए अंतरिक्ष यान बनाया है। और अगर हां तो क्या वे उन्हें उसमें बिठाएंगे, लुकास ने कहा कि उनके पास अंतरिक्ष यान नहीं है, लेकिन उनके गैराज में फैलकन विमान इसी इंतजार में खड़ा है और वे वहां से उड़ जाएंगे।

Sunday, January 23, 2011

कचरे से सजाई होटल की दीवारें


मैड्रिड। होटल को खूबसूरत बनाने के लिए इसके मालिक करोड़ों रुपये फूंक देते हैं। मगर स्पेन में एक होटल की दीवारों को यूरोप से इकट्ठा किए गए कचरे से सजाया गया है। यही नहीं यहां आने वाले मेहमानों को पर्यावरण के बारे में सचेत भी किया जा रहा है। इस होटल का नाम सी गारबेज (समुद्री कचरा) है। होटल के मालिक अपने इस प्रयास के लिए खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।दरअसल, लकड़ी के बने इस होटल की दीवारों को समुद्री तूफान में बह कर आए उस कचरे से सजाया गया है, जिसे तूफान का उफान खत्म होने के बाद जमा किया गया था। स्पेन की राजधानी मैड्रिड स्थित प्लाजा दे केलाओ में बने इस होटल की साजसज्जा जर्मनी के कलाकार हा सीहल्ट ने की है। यह होटल यहां पर आयोजित होने वाले वार्षिक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन व्यापार मेले को ध्यान में रखकर डिजायन किया है। मैड्रिड मेले की मेजबानी करने वाला है। होटल की दीवारों को कचरे के साथ प्लास्टिक ड्रम, लकड़ी के फ्रेम, वाद्य यंत्रों, मोजों, टायर और बच्चों की किताबों से सजाया गया है। ग्राहकों के लिए विशेष योजनाएं की गई हैं, इसकेविजेता को मुफ्त में यहां रहने का इनाम मिलेगा। होटल के बाहर बालू बिखरी है और ताड़ का पेड़ लगा है। सीहल्ट ने कहा, मैंने सी गारबेज होटल इसलिए बनाया क्योंकि सबसे ज्यादा कचरा समुद्र में फेंका जाता है। इसके अलावा पर्यटन विभाग द्वारा दर्शाए जाने वाले स्थलों से इसे अलग दिखाने की भी योजना थी। उन्होंने बताया कि होटल की दीवारों पर लगाया गया कचरा फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली और स्पेन के समुद्र के किनारों से जमा किया गया।

बच्चों ने क्लास में किया मुख मैथुन


कैलिफ़ोर्निया। यहां के एक स्कूल में तब हड़कंप मच गया, जब ये ख़बर दूसरी कक्षा के कुछ बच्चों ने एक दूसरे के कपड़े उतारे और कुछ ने वयस्कों की तरह मुख मैथुन किया। सबसे ज्यादा हैरत वाली बात यह है कि वहां एक शिक्षक भी था। उसकी मौजूदगी में ही यह सब होता रहा। शिक्षक को अवकाश पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।स्कूल की प्रिंसिपल पैम बुकर ने अभिभावकों को पत्र लिखकर कहा है कि मैं इसके लिए माफ़ी मांगती हूं और आश्वासन देती हूं कि इसकी बेहद कड़ी जांच हो रही है। हम वो हर कदम उठाएंगे जिससे ऐसी घटना दोबारा नहीं हो।जांच अधिकारियों का कहना है कि बच्चों पर कुछ ग़लत करने का आरोप नहीं लगाया जा रहा है। उनका कहना था कि, ये एक ऐसा मामला है जिसमें बच्चे अपनी स्वाभाविक उत्सुकता दिखा रहे थे। लेकिन बात हद से आगे बढ़ गई क्योंकि वहां मौजूद एक वयस्क ने इसमें दखल नहीं दिया।

'हां! बर्लुस्कोनी ने किया है मेरे साथ सेक्स'


लंदन। इटली के प्रधानमंत्री सिल्विया बर्लुस्कोनी के सेक्स स्कैंडल का मामला दिन-प्रतिदिन दिलचस्प होता जा रहा है। कभी इनके साथ कोई लड़की शारीरिक संबंध की बात मानती है, तो कोई नहीं। पर नई खबर ये है कि एक इटैलियन मॉडल ने कहा है कि उसने बर्लुस्कोनी के साथ सेक्स किया था।25 साल की मारीया इस्टर का कहना है कि, उसे पैसों की तत्काल जरूरत थी, इसलिए उसने ऐसा किया। उसकी पांच साल छोटी लड़की गंभीर बीमार थी। उसके इलाज के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत थी। इसलिए उसे ऐसा करना पड़ा। बर्लुस्कोनी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद इस मॉडल ने उससे टेलीविजन में काम दिलाने के लिए मदद भी मांगी थी।

फेसबुक के जरिए तलाक.


लंदन। 'फेसबुक' को अब तलाक के लिए जिम्मेदार ठहराया जाने लगा है। लोगों का कहना है कि इस साइट के जरिए कई दंपती आसानी से एक-दूसरे से तलाक बोल कर संबंध समाप्त कर लेते हैं। इस तरह धोखाधड़ी के जरिये ऑनलाइन बात करते हुए पकड़े जाने के कारण तलाक के मामले बढ़ गए हैं।प्रतिष्ठित अखबार 'द सन' के मुताबिक, उन्होंने पिछले नौ महीने के दौरान तलाक के जितने मामले हुए हैं, उसमें सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट्स एक बड़ी वजह रही है। देखा यह जा रहा है कि रिश्ते टूटने के बाद पूर्व प्रेमी संदेशों और तस्वीरों का तलाक की सुनवाई के दौरान इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वजह से वकीलों ने दंपतियों को फेसबुक जैसी सोशल नेटकवर्किंग वेबसाइट्स का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी है।

बेटी को वर्जिन बनाया और पति को परोस दिया


एक मां नो वो काम किया जिससे अपराधी जगत के लोग भी लज्जित हो जाए। इसने अपनी 17 वर्षीय किशोरी को हाइमन रिपेयर आपरेशन (किशोरियों का कौमार्य लौटाने वाला आपरेशन) के लिए भेजा और इसी बीच अपने पति द्वारा बेटी का बलात्कार कराने की तैयारी भी पूरी कर ली।यही नहीं इस महिला ने पर यह भी आरोप है कि उसने अपनी बेटी को अपने 37 वर्षीय पति के सामने न्यूड होने के लिए भी कहा। यह खुलासा मां की ज्यादती का शिकार हुई इस किशोरी ने हांगकांग की एक अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान किया। इस किशोरी के सौतेले पिता के खिलाफ भी बलात्कार के आरोप लगे हैं। किशोरी ने कोर्ट को बताया कि जब वो सात साल की थी तो उसके माता-पिता के बीच तलाक हो गया था और वो मां के साथ ही रहने लगी थी। तलाक के बाद उसकी मां ने आरोपी से शादी कर ली थी।किशोरी ने अदालत को बताया कि जब वो 16 साल की थी तो उसकी मां ने उससे अपने पति के साथ सेक्स करने के लिए कहा। किशोरी का कहना है कि उसके सौतेले बाप की यह ख्वाहिश थी की वो किसी वर्जिन लड़की के साथ सेक्स करे। अपने पति की ख्वाहिश पूरी करने के लिए इस किशोरी की 39 वर्षीय मां ने उसे ही परोस दिया।किशोरी ने बताया कि उसकी मां ने उससे अपने सौतेला बाप के साथ सेक्स करने के लिए कहा। लेकिन मैं उस दौरान वर्जिन नहीं थी। मैं उससे पहले ही सेक्स कर चुकी थी। इस पर उसकी मां ने जबरदस्ती उसका कौमार्य आपरेशन कराया। किशोरी ने अदालत को बताया कि ऐसा न करने पर मां ने उसकी अंगुलिया काटने की भी धमकी दी थी। मां के दवाब के बाद लड़की ने पिछले साल मई में सर्जरी कराई। इसके बाद उसकी मां ने परिवार के छुट्टियों पर जाने की व्यवस्था की ताकि उसका पति उसकी बेटी के साथ सेक्स कर सके। हालांकि आरोपी पिता इंतेजार नहीं कर सका और उसने किशोरी का घर में ही रेप कर दिया। किशोरी ने कोर्ट को बताया कि उसने अपने रेप के बारे में मां को बताया था लेकिन उसने कोई मदद नहीं की। बाद में अपने बॉयफ्रैंड और एक सामाजिक कार्यकर्ता की सलाह पर उसने अपनी मां और सौतेले बाप के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज करा दिया। हालांकि बाचव पक्ष के वकीलों का कहना है कि पिता द्वारा उसके लिए लैपटॉप खरीदने से मना कर देने के बाद किशोरी ने झूठी कहानी गढ़ी है। कोर्ट में फिलहाल मामले की सुनवाई जारी है।