अञ्जुको सम्बन्ध बिच्छेद !

अञ्जुले मनोजसँग सम्बन्धबिच्छेदका लागि एक कानुन ब्यबसायीसँग परामर्श गरिरहेकी छन् ।

टीचर के टॉपलेस फोटो ने मचाया तूफान

ब्रिटेन के नामी हैरो स्कूल की एक आर्ट टीचर के टॉपलेस फोटो ने तूफान मचा दिया है। आर्ट टीचर जोएन सैली के ये उत्तेजक फोटो स्कूल के स्टूडेंट्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सेक्स डॉल ने बढ़ा दी सायरस की परेशानी!

किसी की लोकप्रियता और खूबसूरती का इससे भद्दा इस्तेमाल और क्या हो सकता है कि उसके नाम और पहचान पर सेक्स डॉल की बिक्री शुरु कर दी जाए।सिंगर माइले साइरस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

अब नही देख पाएंगे पोर्न साइट्स

चीन में 62 ऐसी वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया गया है

लांच हुआ दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा

ब्रिटेन की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा लांच किया है।

Monday, January 3, 2011

सेलिना ने की दुबई के व्यवसायी से शादी!


मुंबई. अभिनेत्री सेलिना जेटली की दुबई के होटल व्यवसायी पीटर हग से शादी की चर्चा जोरों पर है। दोनों पिछले एक साल से डेटिंग कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दोनों ने छह हफ्ते पहले दुबई में शादी कर ली। तब से अभी तक सेलिना को उनके मुंबई स्थित यारी रोड घर पर नहीं देखा गया है।29 वर्षीया अभिनेत्री पीटर के साथ संबंध स्वीकार चुकी हैं। समलैंगिकों के अधिकारों का समर्थन करने पर कई परंपरावादी लोग उनसे नाराज हो गए थे और सेलिना के समलैंगिक होने की चर्चा तक होने लगी थी। उस समय सेलिना ने कहा था कि समलैंगिकों के साथ खड़े होने पर कुछ लोगों ने दूसरा मतलब निकाल लिया, जबकि पीटर मेरे सबसे अच्छे साथी हैं।हम अपनी निजी जिंदगी को तमाशा नहीं बनाना चाहते। हर किसी को अपनी निजी जिंदगी गोपनीय रखने का अधिकार है। हमारे बीच क्या चल रहा है, यह जानकर किसी को क्या हासिल होगा? हालांकि सेलिना के करीबियों का कहना है कि शादी की खबर उनके लिए चौंकाने वाली नहीं है।अभिनेत्री की एक दोस्त ने कहा, सैनिक परिवार से जुड़ी लड़कियों की तरह सेलिना को भी सत्यनिष्ठ और राजनयिक तरीके के पुरुष पसंद हैं। उसे दुबई बहुत पसंद है। पिछले तीन सालों में दुबई में कई शो करके उसने बहुत पैसा कमाया है। पीटर और सेलिना की मुलाकात दुबई में शो के दौरान हुई थी। उसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी। जांनशीं से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सेलिना का फिल्मी करियर कोई खास उड़ान नहीं भर सका। फिलहाल वो अनीज बज्मी की मल्टी स्टारर फिल्म थैंक यू में काम कर रही हैं।

Sunday, January 2, 2011

गणेश का टैटू गुदवाया


अमेरिका की टॉप सिंगिंग स्टार 31 साल की ब्रैंडी रायना ने अपने हाथ पर गणेश जी का टैटू गुदवाया है। उन्होंने यह टैटू कैलिफोर्निया के मशहूर टैटू आर्टिस्ट पीटर कोसकेला से गुदवाया है। शुरू में उन्हें को इस बात का इल्म नहीं था कि गणेश जी हिन्दुओं के प्रमुख देखता हैं। वह इसे इजिप्सियन गॉड मानती थीं। पर उसे बाद में पता चला कि गणेश जी का हिन्दुओं के लिए क्या महत्व है तो उसे काफी खुशी हुईं। वह कहती हैं मैं हिन्दू धर्म से काफी प्रभावित हूं और गणेश जी को धारण करके मुझे काफी खुशी हो रही है। रायना के इस कदम को अमेरिका में प्रमुख हिन्दू नेता राजन जेड ने काफी अच्छा बताते हुए और हॉलीवुड सिलेब्रिटीज़ से भी इस तरह के काम में आगे आने को कहा है। उन्होंने उससे कहा है कि वह नवादा स्थित पास के ही मंदिर में भी जाकर एक बार पूजा-अर्चना में भाग ले तो उसे हिन्दू धर्म के बारे में और काफी कुछ जानकारी मिलेगी। नोरवुड ने कहा है कि वह जल्द ही मंदिर भी जाएगी।

बढ़ गए सोनाक्षी के भाव!


सलमान खान के अपोजिट बॉलिवुड में एंट्री करने वाली तमाम हीरोइनों में से अब तक किसी ने भी सोनाक्षी सिन्हा वाली पोजिशन हासिल नहीं की। शत्रुघ्न सिन्हा की खूबसूरत बिटिया को तो ' दबंग ' के ब्लॉकबस्टर बनने के बाद इतने ऑफर मिल रहे हैं कि उनकी फीस एक करोड़ रुपये हो गई है। जनवरी में सोनाक्षी अक्षय कुमार के साथ शिरीष कुंदर की 3 डी मूवी ' जोकर ' शुरू करेंगी। इसके बाद अब्बास मस्तान की मल्टी स्टारर ' रेस 2' की बारी है , जिसमें करीना कपूर की जगह पर उन्हें सिलेक्ट किया गया है। इसके बाद सलमान खान के साथ ' किक ' और प्रभु देवा की आने वाली फिल्म भी है। सुनने में यह भी आ रहा है कि सोनाक्षी साजिद खान की ' हाउसफुल 2' में भी एक हीरोइन हो सकती हैं। कुणाल कोहली भी उन्हें अपनी अगली फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कास्ट करना चाहते हैं। अनुराग बसु भी अपनी आने वाली फिल्म ' बर्फी ' के लिए रणबीर कपूर के साथ सोनाक्षी का नाम कंसीडर कर रहे हैं। ' दबंग ' के डायरेक्टर अभिनव कश्यप का कहना है कि सोनाक्षी का कॉन्फिडेंस उन्हें दूसरों से अलग करता है। बकौल अभिनव , ' सलमान जैसे सुपर स्टार के साथ काम करते हुए भी सोनाक्षी में कोई नर्वसनेस नहीं दिखी। ' तभी तो सोनाक्षी ने वह कर दिखाया , जो भाग्यश्री , नगमा और चांदनी नहीं कर सकीं !

यह बोतल नहीं अंडा है


बीजिंग। सर्दियों में अंडे की मांग बढ़ जाती है। मुर्गी पालक भी इस मौसम में काफी सजग हो जाते हैं, लेकिन अंडा अगर असामान्य आकार का मिले तो चौंकना स्वभाविक है।चीन के हेबी प्रांत के जाइज गांव में जब जांग यंगफेंग को पता चला कि उनकी मुर्गी अंडे दे रही है, तो वह उसके पास भागे। वह उस समय हैरत में पड़ गए जब उन्होंने देखा कि मुर्गी ने एक अंडा बोतल के आकार का दिया है। 75 वर्षीय यंगफेंग ने इससे पहले कभी ऐसा अंडा नहीं देखा था। उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक अंडे का आकार बदलने के कई वैज्ञानिक कारण हो सकते हैं। उनके मुताबिक अंडे का यह बिरला आकार हार्मोस के असंतुलन, मुर्गी द्वारा कुछ गलत खा लेने या उसके अंडाशय में किसी समस्या के चलते हो सकता है। स्थानीय लोगों में यह अंडा कौतुहल का विषय बना हुआ है।इससे पहले मार्च 2009 में लंदन में भी एक मुर्गी ने ऐसा ही अंडा दिया था। उसे देखकर उसकी मालकिन नताली विल्टशायर ने दांतों तले अंगुली दबा ली थी। उन्होंने कहा था, यह अंडा देखने के बाद मैंने अंडों के आकार पर बहुत शोध किया था, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली।बहरहाल यंगफेंग अब मुर्गी के बाकी अंडों पर नजर रखे हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी मुर्गी एक बार कोई नया गुल जरूर खिलाएगी।

ब्रिटेन में लव फ्लाइट्स आई जमीन पर!


लंदन। अपने यात्रियों को जमीन से हजारों फीट की ऊंचाई पर 'प्रेम' करने के अनुभव का आनंद प्रदान करने वाली एक हवाई सेवा पर रोक लगा दी गई है। यह विमान सेवा कंपनी प्रेमी जोड़ों से इस रोमांचक अनुभव के बदले 640 पौंड [करीब 45 हजार रुपये] वसूलती थी। लेकिन अब ब्रिटेन के सरकारी अधिकारियों ने इन 'लव फ्लाइट्स' पर यह कहते हुए रोक लगा दी है कि हवाई जहाज में हो रहे 'प्रेम' के कारण पायलटों का ध्यान अक्सर भंग हो जाता है। ग्लूसेस्टरशायर स्थित माइल हाई फ्लाइट्स दो साल से प्रेमी युगलों को यह सेवा प्रदान कर रही थी। डेली एक्सप्रेस के अनुसार इस साल ब्रिटेन के नागरिक उड्डयन विभाग ने कंपनी को 'लव फ्लाइट्स' के लिए लाइसेंस के नवीनीकरण से साफ इंकार कर दिया है। उल्लेखनीय है कि कंपनी ने अपने सैसना ग्रेंड कैरावन प्लेन में सैकड़ो जोड़ों को फ्लाइट में विशेष ढंग से तैयार किए गए 'निजी कक्ष' को प्रदान करके रोमांचक अनुभव से गुजरने का मौका दिया था। कंपनी की शुरुआत करने वाले 36 वर्षीय माइक क्रिप ने अधिकारियों के फैसले के खिलाफ अपील करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का फैसला तार्किक नहीं है। माइल हाई क्लब में शामिल होने वाले युगल हमेशा खुद को बहुत सम्मानित महसूस करते रहे हैं। यह बहुत ही शर्मनाक होगा कि हम अधिकारियों के फैसले को आंख मूंद कर मान लें।

अमेरिका में हजारों मृत पक्षी आसमान से गिरे!


वाशिंगटन। अमेरिका के अरकांसस शहर में अजीबोगरीब घटना सामने आई है। इसमें एक हजार से ज्यादा काले रंग के मृत पक्षी आसमान से गिरे। वन्यजीव अधिकारियों ने इनकी मौत के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। अरकांसस के 'गेम एंड फिश कमीशन' का कहना है कि मृत पक्षी शुक्रवार रात को बीबे इलाके में लगभग दो किलोमीटर क्षेत्र में मिले। पक्षी विज्ञानी करेन रोवे का मानना है कि शायद इनकी मौत ऊंचे 'लाइट पोस्ट' से टकराने से हुई है। एक अन्य कारण बताया जा रहा है कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर की गई आतिशबाजी ने पक्षियों को डरा दिया और वे तनाव से मर गए। इनकी मौत की जांच के लिए 65 पक्षियों को प्रयोगशालाओं में ले जाया गया है।

सामने कोई आया तो खुद ही खड़ी हो जाएगी कार


हमारे यहां कार चलाते वक्त सड़क पर अचानक किसी के आने का हमेशा खतरा बना रहता है। यह अपनी धुन में चल रहा कोई आदमी भी हो सकता है और जुगाली करतीं भैंस भी। ऐसी कोई कार हो जो खुद ही इनका पता लगाकर ब्रेक लगा दे तो कितना अच्छा हो! नया साल कारों के शौकीनों की यह हरसत पूरी कर सकता है। स्वीडिश कंपनी वॉल्वो 2011 वॉल्वो एस 60 सिडान उतार रही है, जिसमें सिटी सेफ्टी व पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन टेक्नोलॉजी है। ऐसी टेक्नोलॉजी वाली यह दुनिया की पहली कार है। सिटी सेफ्टी टेक्नोलॉजी किसी अन्य वाहन से पीछे से होने वाली टक्कर रोकने के लिए ब्रेक लगाती है। लेकिन सड़क पर अचानक कोई व्यक्ति या साइकिल सवार आ जाए तो पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन तकनीक ड्राइवर को चेतावनी देगी। इसके बावजूद ड्राइवर ध्यान न दे तो यह पूरी तरह से ब्रेक लगाकर कार खड़ी कर देगी।

'डेमी का सेक्स टेप मिला तो उसे नष्ट कर देंगे'


हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी लोवाटो के सेक्स टेप की अफवाहें इन दिनों इंटरनेट पर गर्म हैं। लेकिन एक पोर्न एंटरटेनमेंट कंपनी इस टेप को खरीद कर नष्ट करने के लिए बेताब है।एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक विविड एंटरटेनमेंट के संस्थापक स्टीव हिर्श्क का कहना है कि यदि ऐसा कोई सेक्स टेप है तो वो उसे खरीदना चाहते हैं। उनका इरादा इस टेप को या तो डेमी को वापस कर देने या फिर उसे नष्ट कर देने का है।स्टीव ने कहा कि डेमी इस अफवाह के चलते इतना बुरा वक्त देख चुकी हैं कि वो अब इसे डिस्ट्रीब्यूट करने का इरादा नहीं रखते। वो कहते हैं कि विविड का कहना है कि यदि यह टेप मिला तो वो उसे डेमी को वापस कर देंगे।डेमी से जुड़े लोगों का कहना है कि ऐसा कोई सेक्स टेप है ही नहीं जबकि इंटरनेट पर अफवाह है कि एक टूर के दौरान डेमी का यह सेक्स टेप शूट किया गया। इसी महीने एक वेबसाइट ने दावा किया था कि डेमी ने एक बस में सेक्स किया था जबकि उनके चाचा बाहर खड़े होकर देखभाल कर रहे थे।18 वर्षीय गायिका और अभिनेत्री डेमी डिज्नी की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपना एक सोलो म्यूजिक एल्बम भी रिलीज किया था।

ये है प्लेवॉय मालिक की बीबी न. 3


लंदन । दुनिया की सबसे प्रसिद्ध व्यस्क पत्रिका प्लेब्वाय के मालिक हग हेफनर अब अपनी जिंदगी के प्रति संजीदा हो गए हैं। यही वजह है कि हेफनर ने अपनी तीसरी शादी के अवसर पर किसी प्रकार की विशेष पार्टी आयोजित नहीं करने का फैसला किया है।वेबसाइट 'डेली मेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक हेफनर ने साफ शब्दों में कहा है कि वह बीते 50 वर्षो से धमाकेदार पार्टियां आयोजित करते आ रहे हैं और इस कारण वह इन पार्टियों से दूर रहना चाहते हैं। हेफनर ने क्रिसमस के दिन 24 वर्षीया क्रिस्टल हैरिस के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। क्रिस्टल ने उनका यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया।कई प्रेमिकाओं के साथ शानदार महल में रहने वाले हेफनर का कहना है कि क्रिस्टल से विवाह करना उनकी जिंदगी का अब तक का सबसे अच्छा फैसला है। इससे पहले हेफनर की दो शादियां नाकाम रही थीं।

चीन में चमत्कार समंदर पर सबसे बड़ा पुल तैयार


बीजिंग.समुद्र पर दुनिया का सबसे लंबा पुल चीन में बनकर तैयार हो गया है। इसे शनिवार से आवाजाही के लिए खोल दिया गया। चीन का यह किंगडाओ हाइवान सड़क पुल पूर्वी चीन के शैनडांग प्रांत के किंगडाओ शहर को जियाओझू की खाड़ी पर स्थित हुआंगडाओ से जोड़ता है।इस पुल की कुल लंबाई लगभग 42.50 किलोमीटर (26.4 मील) है। इसे बनाने में करीब 381 अरब रुपए (5.5 अरब पौंड) की लागत आई है। यह पुल 27 दिसंबर को बनकर तैयार हुआ है। इसे नए साल पर खोला गया। इस पुल का निर्माण 2006 में शुरू हुआ था। तीन तरफा पुल : यह पुल तीन तरफा है। किंगडाओ शहर और किंगडाओ आइसलैंड एयरपोर्ट से दो अलग-अलग सड़क पुल शुरू होते हैं। दोनों सड़क पुल बीच में आकर मिलते हैं। यहां से दोनों समानांतर हुआंगडाओ शहर तक जाते हैं। लुइसियाना में था सबसे लंबा पुल : चीन के इस पुल से पहले अमेरिका के लुइसियाना प्रांत में बना लेक पोंचारट्रेन कॉजवे दुनिया में सबसे लंबा था। इस पर भी दो समानांतर पुल हैं। इनकी लंबाई लगभग 38.42 किमी है। डॉवर-कैलेस क्रॉसिंग से भी लंबा-चीन का यह पुल ब्रिटेन और फ्रांस को जोड़ने वाली डॉवर-कैलैस क्रॉसिंग से भी लंबा है। इस क्रॉसिंग की लंबाई 34.45 किमी के लगभग है। इंग्लैंड की केंट काउंटी का शहर है, डॉवर। जबकि उत्तरी फ्रांस का शहर है, कैलेस। इंग्लिश चैनल पर इन शहरों को जोड़ने वाला समुद्री हिस्सा कुछ उथला है। यहां से छोटे जहाजों या नौकाओं से डॉवर से कैलेस पहुंचा जाता है।
दुनिया के अन्य लंबे पुल- डैनयांग-कुनशान ग्रांड रेल ब्रिज-चीन (164.22 किमी), तियानजिन ग्रांड रेल ब्रिज-चीन (114.31 किमी) ,वीनन वेही ग्रांड रेल ब्रिज-चीन (80.5 किमी) ,बैंग ना एक्सप्रेस वे (सड़क)-थाईलैंड (54.74 किमी)

युवतीको पसिनामा यौन आकर्षण


मानब शरिरमा पसिना आउनु प्राकृतिक प्रकृया हो । धेरै गर्मी भएमा वा द्रुत गतीमा काम गर्दा प्रायः पसिना आउने गर्दछ । अत्याधिक पसिनाले वास्तबमै समस्या ल्याउछ । तर, सिमित पसिनाले फाइदा पनि गर्ने गरेको छ, विशेष गरी महिलाहरुलाई! आश्चर्यको कुरा के छ भने केहि देशहरुमा विपरित लिङ्गी पुरुष साथीलाई आफूतिर आकषिर्त गर्न युवतीहरुले पसिनाको सहयता लिने गरेको अनुसन्धानले देखाएको छ ।अंकमाल गर्दा वा केहि काम गरेपछि युवतीको शरीरमा देखिने दानेदार पसिना वा पसिनाको धारोले उनिहरुको सुन्दरतालाई अझै बढाउने र पुरुषहरुमा यौन भावना पैदा गर्ने न्यूजविर्डडटकम अनलाइन सस्करणले जनाएको छ ।हाम्रो शरिरमा रहेको मेरोक्राइन ग्ल्याण्डसहरुको कारण नुनिलो तरल पदार्थ पसिनाको रुपमा निष्कासन हुने र यसले शरिरको तामक्रम सन्तुलनमा ठूलो भूमिका खेल्ने अनुसन्धानमा संलग्न अनुसन्धानकर्मीहरुले बताएका छन् । कुनै किसिमको गन्ध नहुने यस्तो पसिनामा प्रोटिन, बोसो, अमिनो एसिडलगायत फेरोमोन्स रहने उनिहरुले जनाए । बैज्ञानिकहरुका अनुसार यसले एक पृथक किसिमको बास्ना पैदा गरी पुरुषहरुलाई आकषिर्त गर्दछ ।पसिनाबिना ब्याक्टेरिया बाच्न नसक्ने हुनाले छालामा जब ब्याक्टेरियाले काम गर्दछ, तब पसिना नराम्रो गन्हाउने गरेको अनुसन्धानले देखाएको छ । हाम्रो शरिरले अत्याधिक गर्मी समयमा दिनको १२ लिटरसम्म पसिना निकाल्ने तर त्यसै अनुरुपमा पानी पिइएन भने डिहाइड्रेसन समस्याले सताउनेछ । ध्यान रहोस, कतै तपाइलाई पनि कोहि युवतीले पसिनामार्फत आकषिर्त गरिरहेकी त छैन?

Saturday, January 1, 2011

पहले मैं बहुत भोली-भाली थी: रानी


मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा रानी मुखर्जी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं और फिल्मोद्योग में पिछले 13 साल से कार्यरत हैं। वह कहती हैं कि पहले वह बहुत भोली-भाली और मासूम थीं लेकिन समय के साथ चालाक बन गई हैं।
रानी ने कहा, जब से मैंने शुरुआत की थी, उस समय से लेकर अब तक मुझमें केवल यही बदलाव आया है कि अब मैं ज्यादा आत्मविश्वासी बन गई हूं। पहले मैं बहुत भोली और नादान थी। अब मैं चालाक हो गई हूं क्योंकि इस उद्योग में रहने के लिए आपको चालाक बनना पड़ता है। बत्तीस वर्षीय रानी कहती हैं, जब मैंने शुरुआत की थी तब मैं अक्सर कुछ बातों को लेकर आहत हो जाती थी लेकिन अब मेरी चमड़ी भी मोटी हो गई है और मुझे फर्क नहीं पड़ता। मुझमें केवल यही बदलाव आया है। रानी की नई फिल्म नो वन किल्ड जेसिका सात जनवरी को प्रदर्शित होगी। इसमें उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है और यह फिल्म मॉडल जेसिका लाल की हत्या पर आधारित

कोई काम मुश्किल नहीं होता


ताइपे। दो सौ नोटों को कई छोटे-छोटे टुकड़े में फाड़कर उन्हें किसी से जोड़ने को कहा जाए, तो हाथ-पैर फूल जाएंगे। मगर ताइवान में एक महिला ने इस बेहद जटिल कार्य को करके दिखाया है।ताइवान जस्टिस मिनिस्ट्री की विशेषज्ञ लियू हुई फेन को एक हजार डॉलर के दो सौ नोटों के सैकड़ों टुकड़े बहुत बुरी हालत में जोड़ने के लिए दिए गए। इनमें कुछ नोट ऐसे भी थे जिन्हें बीस से ज्यादा टुकड़ों में फाड़ा गया था। नोटों की ऐसी हालत देखकर किसी के पसीने छूट जाते, लेकिन फेन तनिक नहीं घबराई। उन्होंने इस काम को चुनौती की तरह लिया। उन्होंने इस असंभव से काम को सात दिन की कड़ी मेहनत के बाद पूरा करके दिखा दिया।इन टुकड़ों को जोड़ने से फेन ने बकायदा योजना बनाई। उन्होंने सबसे पहले सभी दो सौ नोटों पर छपे चाइनीज शब्द गुओ (जो देश की जानकारी देता है) को ढूंढा। उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से नोटों को जोड़ना शुरू किया।
फेन इस काम को करके काफी खुश हैं। उन्होंने माना कि यह उनकी जिंदगी का अब तक सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। वे आम तौर पर हैंड राइटिंग के सैंपल की जांच करती हैं, लेकिन फटे हुए नोटों को जोड़ने का काम पिछले पांच साल से कर रही हैं। उल्लेखनीय है कि ताइवान जस्टिस मिनिस्ट्री की खास जांच इकाई कटे-फटे नोटों को जोड़ने का काम मुफ्त में करती है। इस विभाग के पास हर साल करीब 250 कटे-फटे नोट या बिलों को जोड़ने के मामले आते हैं।

ओबामा की बिना शर्ट तस्वीर लेने पर मनाही


वाशिंगटन। हवाई द्वीप में छुट्टियां मनाने गए ओबामा शुक्रवार को जब तैराकी कर रहे थे, तो कोई भी फोटोग्राफर उनकी तस्वीर नहीं ले सका। ऐसा ह्वाइट हाउस की ओर से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की बिना शर्ट तस्वीर लेने पर पाबंदी लगा देने के कारण हुआ। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, जब ओबामा और उनके परिवार के सदस्य 'हनाउमा बे नेचर रिजर्व' में तैर रहे थे तो फोटोग्राफरों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे ओबामा की शर्ट विहीन तस्वीर लेने की चेष्टा न करें। 2008 में राष्ट्रपति चुनाव में ओबामा के विजयी होने के शीघ्र बाद हवाई द्वीप में तैराकी करते हुए उनकी तस्वीरें ली गई थी, जो अमेरिका की कई पत्रिकाओं में छपी थी। 'द वाशिंगटोनियन' पत्रिका ने इसे कवर पेज पर प्रकाशित किया था और ओबामा को हॉट बताया था। पिछले वर्ष फोटोग्राफरों ने अपनी बेटी के साथ तैरते हुए ओबामा की तस्वीरें ली थी। उस समय ओबामा ने कहा था कि वह भविष्य में अपनी शर्ट विहीन तस्वीर नहीं लेने देंगे।

ओपरा विनफ्रे ने लांच किया अपना चैनल


शिकागो। टॉक शो क्वीन कही जाने वाली ओपरा विनफ्रे शनिवार को अपना टेलीविजन चैनल लांच किया है। ओपरा विनफ्रे नेटवर्क [ओडब्ल्यूएन] अमेरिका के साढ़े आठ करोड़ घरों में पहुंचेगा। 56 वर्षीय विनफ्रे का शो 'द ओपरा विनफ्रे शो' 1986 में शुरू होने के बाद लगातार 35 साल तक सफलतापूर्वक प्रसारित हुआ। 'द सन' के मुताबिक लॉस एंजिलिस आधारित ओडब्ल्यूएन का डिस्कवरी हेल्थ चैनल के साथ अनुबंध है। इस चैनल को 2008 में लांच करने की तैयारी थी। मगर तीन साल की देरी के बाद इसे शनिवार को लांच किया गया। विनफ्रे ने कहा, 'अब मैं सिर्फ चैनल के बारे में सोच रही हूं।'
उल्लेखनीय है कि विनफ्रे हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन का भी साक्षात्कार ले चुकी हैं। हालांकि वह अपना लोकप्रिय शो बंद करने की इच्छुक नहीं थी। उन्होंने कहा कि मुझे महसूस हुआ कि ओपरा शो का समय पूरा हो चुका है। अब कुछ नया करने का समय है।

ओबामा ने जश्न पर खर्च किए 15 लाख डॉलर


वाशिंगटन। राजधानी वाशिंगटन ठंड से जमी जा रही है, तो हवाई द्वीप पर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे राष्ट्रपति बराक ओबामा ने क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां आगामी सोमवार तक के लिए बढ़ा दी हैं। होनोलुलु से 12 मील दूर बीच पर स्थित आलीशान रिसॉर्ट में रुके ओबामा की छुट्टियों पर 15 लाख डॉलर से ज्यादा रकम खर्च हो चुकी है।मंदी से जूझ रहे अमेरिका में यह चर्चा है कि छुट्टियां बिताने के लिए ओबामा ने किसी सस्ते ठिकाने की तलाश क्यों नहीं की? ओबामा की छुट्टियों पर हो रहे खर्च पर व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने इतना ही कहा कि यह पिछले राष्ट्रपतियों की यात्रा की तरह ही है। ओबामा पिछले दस दिन से पत्नी मिशेल व दो बेटियों मालिया और साशा के साथ हवाई द्वीप के कैलुआ बीच पर हैं।

उम्र 4 साल, समय 30 मिनट, 1111 सिटअप

कुआलालम्पुर। मलेशिया के पेनांग राज्य में रहने वाली भारतीय मूल की दो बहनों ने अपने अद्भुत कारनामों से सबका ध्यान आकर्षित किया है। एक बहन ने जहां आधे घंटे में 1111 सिटअप करके मलेशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया वहीं दूसरी ने अंगुलियों पर अनापेक्षित ढंग से 21 किलोग्राम वजन उठाया।चार वर्षीया थुगाश्री थानाबालासिंगम और आठ वर्षीया लोगाश्री ने यह अद्भुत कारनामा किया। थानाबालासिंगम ने 'एक बच्चे द्वारा सबसे अधिक सिटअप' का रिकार्ड अपने नाम किया जबकि लोगाश्री ने 'दो छोटी अंगुलियों पर सर्वाधिक वजन उठाने' सम्बंधी रिकार्ड बनाया। थुगाश्री ने 31 मिनट 21 सेकेंड में कुल 1111 सिटअप किए जबकि लोगाश्री ने अपनी सबसे छोटी अंगुलियों की मदद से 10 सेकेंड तक 21 किलोग्राम वजन उठाए रखा।थुगाश्री बुकित मेर्टाजाम के एक किन्डरगार्टन में पढ़ती हैं जबकि लोगाश्री उसी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा हैं। दोनों के पिता एम. थानाबालासिंगम ने कहा कि दोनों बच्चियों ने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रति दिन चार घंटे अथक मेहनत की है।

शराब पिलाकर महिला पुलिसकर्मी से गैंगरेप


बैंकाक. थाईलैंड में एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रचने के आरोप में एक पुलिसकर्मी और उसके दो महिला सहयोगियों पर मामला दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पीड़ित अधिकारी ने आरोप लगाया है कि बैंकाक से 700 किलोमीटर दूर याला शहर में 14 नवंबर को उन्होंने उसे शराब पिला दिया। बाद में उन्होंने महिला को एक अपार्टमेंट में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।लेफ्टीनेंट कर्नल सिवापोंग निगरनेइम पर शनिवार को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया जबकि दो महिला अधिकारियों लेफ्टीनेंट कर्नल शिवारत साए सोंग और नतराता चुकाओ पर साजिश रचने का मामला दर्ज किया गया है।याला पुलिस सामूहिक दुष्कर्म में शामिल कई लोगों की तलाश कर रही है। राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख ने कहा, "इन पुलिस अधिकारियों ने अपनी सहयोगी के साथ इस तरह का अपराध किया है जो कि घृणित है।"

'स्पाइस गर्ल' करेगी फैशन डिजाइनिंग


लंदन। 'स्पाइस गर्ल' बैंड की पूर्व गायिका गेरी हैलीवेल ने फैशन डिजाइनिंग शुरू कर दी है। उन्होंने तैराकी के परिधानों की श्रृंखला जारी की है। वेबसाइट 'डेली स्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 38 वर्षीय गेरी ने अपने संग्रह को 'गेरी बाई नेक्स्ट' नाम दिया है। अगले महीने से खुदरा विक्रेता स्टोरों और 'नेक्स्ट डॉट को डॉट यूके' वेबसाइट से इन्हें खरीदा जा सकेगा।गेरी कहती हैं कि उनके डिजाइन किए वस्त्रों में महिलाएं खुबसूरत दिखेंगी और शानदार महसूस करेंगी।

तलाक दो...नहीं तो सेक्स टेप रिलीज कर दूंगा


अमेरिका के एक पति ने खुद से दूर रह रही पत्नी को तलाक ने देने की स्थिति में उसका सेक्स टेप रिलीज कर देने की धमकी दी है। द न्यू यॉर्क डेली की एक रिपोर्ट के मुताबिक 26 वर्षीय ग्लैन रकर ने अपनी पत्नी 24 वर्षीय लिली शांग को तलाक के बदले ज्यादा पैसे मांगने पर सेक्स टेप रिलीज करने की धमकी दी है।लिली ने मैनहेट्टन कोर्ट को बताया कि उसके पति ने उसे धमकी दी है कि अगर वो तलाक के लिए कम पैसे लेने पर राजी नहीं हुई तो वो उसका सेक्स वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट कर देगा। ग्लैन ने यह भी साफ कहा है कि वो वहीं वीडियो सार्वजनिक करेगा जिसमें वो दिखाई नहीं दे रहा है।लिली ने कोर्ट में आवेदन दे मांग की है कि उसके सेक्स टेप को रिलीज न करने देने का आदेश जारी किया जाए। लिली ने का यह भी कहना है कि सेक्स टेप पर उसका भी कॉपीराइट है। दूसरी ओर ग्लैन ने धमकी के आरोप को झूठा करार दिया है। उसका कहना है कि यदि ऐसा कुछ होता है तो इससे उसका ही करियर खराब होगा।गौरतलब है कि ग्लैन ने अप्रैल 2009 में लिली से कनाडा में शादी की थी। उसने अक्टूबर में तलाक के लिए अर्जी दाखिल कर दी थी।