अञ्जुको सम्बन्ध बिच्छेद !

अञ्जुले मनोजसँग सम्बन्धबिच्छेदका लागि एक कानुन ब्यबसायीसँग परामर्श गरिरहेकी छन् ।

टीचर के टॉपलेस फोटो ने मचाया तूफान

ब्रिटेन के नामी हैरो स्कूल की एक आर्ट टीचर के टॉपलेस फोटो ने तूफान मचा दिया है। आर्ट टीचर जोएन सैली के ये उत्तेजक फोटो स्कूल के स्टूडेंट्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

सेक्स डॉल ने बढ़ा दी सायरस की परेशानी!

किसी की लोकप्रियता और खूबसूरती का इससे भद्दा इस्तेमाल और क्या हो सकता है कि उसके नाम और पहचान पर सेक्स डॉल की बिक्री शुरु कर दी जाए।सिंगर माइले साइरस के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

अब नही देख पाएंगे पोर्न साइट्स

चीन में 62 ऐसी वेबसाइटों को प्रतिबंधित कर दिया गया है

लांच हुआ दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा

ब्रिटेन की एक कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी साइज का ब्रा लांच किया है।

Friday, March 18, 2011

स्विमिङ खेल्दा केटी गर्भवती


एक जवान युवती गर्भवती हुन के हुनु वा गर्नुपर्छ भन्ने तपाईहामी अधिकांशलाई थाहा भएकै कुरा हो । प्राकृतिक यौनसम्पर्कबाट गर्भवती नभएकाहरु आजभोली टेष्टट्युव बेवी पनि जन्माउन थालेका छन् ।तर पोल्याण्डकी एक युवती भने तारे होटलमा स्वीमिङ खेल्दा गर्भवती भएकी छन, कुनै पुरुषसंगको संसर्गबिनै ।फुर्सदको समयमा इजिप्ट घुम्न आएकी पोल्याण्डकी माग्डालेना क्विटकोस्का नाम गरेकी १३ वषिर्य युवती एक स्विमिङ पुलमा पौडी खेलेपछि गर्भवती भएको उनकी आमाले दावी गरेकी छन् ।आफ्नी आमासँग इजिप्ट घुम्न आएकी क्विटकोस्का स्विमिङ पुलमा तैरिएर रहेको पुरुषको विर्यका कारण गर्भबती भएको बुझिएको छ । कुनचाहिं पुरुषले पाँच तारे होटलको पौडी पोखरीमा बिर्य छाडे भन्ने खुलेको छैन् । होटेलको नाम पनि खुलाइएको छैन । केहि दिनको घुमघामपछि घर फर्किएकी क्विटकोस्का अब चाँडै आमा बन्ने भएकी छिन् ।भ्रमणका क्रममा आफ्नी छोरीले कुनै पुरुष नभेटेको बताउँदै आमाले उक्त होटेलविरुद्व क्षतिपूर्तिको माग गर्दै अदालतमा मुद्दा हालेकी छिन् । छोरीले क्षतिपूर्ती त पाउलिन, तर नबशिशुको पिता कसलाई बनाउने हो यो भने अन्यौल भएको छ । आमाको रिटलाई वार्साको पर्यटक अधिकारीहरुले कानुनी कारबाहिको लागि अगाडि बढाइएको बताइएको छ ।

क्रेडिट कार्ड करेगा बातें, बताएगा बैलेंस


लंदन।। आपने कभी कल्पना की होगी कि आपका क्रेडिट कार्ड आपसे बातचीत करके आपको आपका बैलेंस बताए। आपकी यह ख्वाहिश जल्द ही हकीकत में बदलने वाली है।अखबार डेली मेल के मुताबिक डायनामिक्स इंक ऐसे कार्ड डिवेलप कर रही है। इस साल के आखिर में ये अमेरिकी मार्केट में उतारे जाएंगे। इनमें दरअसल वेफर जितने पतले माइक्रोप्रोसेसर लगे होंगे। इनमें बहुत छोटी बैटरियां लगी होंगी जो कम से कम तीन साल तक चलेंगी।हालांकि ये क्रेडिट कार्ड आपकी पर्सनल जानकारी तभी दिखाएंगे जब आप एक सिक्युरिटी कोड डालेंगे। सिटी बैंक ने एक नया 2जी कार्ड भी रिलीज किया है जिसमें एक प्रोग्राम की हुई मैगनेटिक चिप लगी हुई और सामने की तरफ बटन लगे हैं। इसका भी ट्रायल चल रहा है अगर कामयाब रहा तो इसे चलन में लाया जाएगा।

36 फीट की ऊंचाई से कूदकर बनाया व‌र्ल्ड रिकॉर्ड!


लंदन। नार्वे के एक व्यक्ति ने 36 फीट की ऊंचाई से केवल एक फुट गहरे पानी में कूदकर अनोखा कीर्तिमान बनाया है। इतनी ऊंचाई से केवल एक फुट गहरे पानी में कूदने पर किसी को भी गंभीर चोट आने की पूरी आशंका रहती है। मगर डेरेन टेलर का बाल भी बांका नहीं हुआ। उन्होंने गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉडर््स में दर्ज अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
नार्वे के ट्रोंडहेम में डेरेन बच्चों के एक फीट गहरे स्पलैश पूल में जैसे ही कूदे, पानी चारों तरफ फैल गया। पूल के नीचे फोम के कई गद्दे रखे गए थे। वरना उनका सिर फूट सकता था। पेशे से ड्राइवर डेरेन के करतब को देखकर वहां मौजूद लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली थी। उन्होंने बाकायदा शैलो वाटर डाइविंग का प्रशिक्षण लिया है। उनके इस कारनामे को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमा थी।कोलोराडो के डेनेवर में रहने वाले डेरेन पिछले 25 साल से डाइविंग कर रहे हैं। नार्वे में वह इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर एक्सचेंज स्टूडेंट के लिए कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए हुए हैं।

जापान: 16 हजार मौतें, रेडिएशन रोक रहे 200 इंजीनियरों की जान को खतरा


टोक्‍यो. जापान समेत पूरी दुनिया के लिए बड़ा संकट बने फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से होने वाले विकिरण पर काबू पाने में दिन-रात जुटे कर्मचारियों ने माना है कि वो एक ‘सुसाइड मिशन’ पर हैं। इन जांबाज तकनीशियनों ने अपने परिजनों को दिल दहला देने वाले संदेश भेजे हैं जिसमें कहा गया है कि उनकी किस्‍मत सजा-ए-मौत की तरह है। घातक विकिरण की चपेट में आए एक बचावकर्मी ने अपनी पत्‍नी को भेजे संदेश में लिखा है, ‘तुम जीती रहो लेकिन मैं अब घर नहीं लौट सकता।’परमाणु संयंत्र से हो रहे रेडिएशन का स्‍तर खतरनाक ढंग से बढ़ जाने के बाद वहां से 700 कर्मचारी जान बचा कर भाग निकले हैं और अब वहां महज 200 कर्मी ही बचे हैं जो 50-50 के समूहों में बारी-बारी से तकनीकी गड़बड़ी दुरुस्‍त करने में जुटे हैं। फुकुशिमा संयंत्र से होने वाले रेडिएशन का स्‍तर इस कदर बढ़ गया है कि इसकी चपेट में आने पर मौत या गंभीर बीमारी हो सकती है।फुकुशिमा संयंत्र से विनाशकारी रेडिएशन का रिसाव रोकने के लिए इंजीनियरों ने आखिरी विकल्‍प के तौर पर बालू और कंक्रीट से रिएक्‍टर को पाटने का काम शुरू कर दिया है। 1986 में यूक्रेन के चेर्नोबिल में हुए भीषण हादसे के दौरान विकिरण फैलने से रोकने के लिए यह तरीका अपनाया गया था। इंजीनियरों को उम्‍मीद है कि वो कम से कम दो रिएक्‍टरों में बिजली की सप्‍लाई बहाल करने में कामयाब होंगे जिससे परमाणु ईंधन की छड़ों को गर्म होने से बचाने के लिए पानी के पंप चालू किए जा सकें। इससे पहले दमकलकर्मियों ने रिएक्‍टर को ठंडा रखने के लिए हेलीकॉप्‍टर के जरिये पानी का छिड़काव किया।

जानकारों का कहना है कि प्‍लांट को बेहतर ढंग से जानने वाले तकनीशियनों और राहत कार्य में जुटे दमकलकर्मियों ने जो पोशाक पहन रखी है वह विकिरण से खतरे से पूरी तरह महफूज रखने के लिए काफी नहीं है। ऐसे ही कर्मचारियों के एक परिजन ने कहा, ‘मेरे पिता अब भी उस प्‍लांट में काम कर रहे हैं। उन्‍होंने अब यह मान लिया है कि वह जिंदा नहीं बच सकेंगे।’ फुकुशिमा रिएक्‍टर में काम कर रहे एक अन्‍य कर्मचारी की बेटी ने कहा कि उसके पिता छह महीने में रिटायर होने वाले हैं लेकिन वो अपनी मर्जी से प्‍लांट में काम कर रहे हैं। इस प्‍लांट में काम करने वाले एक अन्‍य कर्मचारी की बेटी ने ट्विटर पर लिखा है, ‘मैंने अभी तक अपनी मां को इस तरह बिलखते हुए नहीं देखा।’‘द डेली मेल’ के मुताबिक रिएक्‍टर में डटे कर्मचारियों में पांच की मौत हो चुकी है जबकि दो लापता बताए जाते हैं। करीब 21 लोगों के घायल होने की भी खबर है। पिछले शुक्रवार को यहां आए भूकंप और सुनामी की चपेट में आकर मरने और लापता होने वालों की संख्‍या 16 हजार के करीब पहुंच गई है।इस भूकंप से फुकुशिमा शहर स्थित परमाणु संयंत्रों के न्यूक्लियर रिएक्टरों की बिजली आपूर्ति बाधित होने से कूलिंग सिस्‍टम ने काम करना बंद कर दिया था। आपात काल के लिए रखे गए जेनरेटर्स को भी मौके पर किसी तकनीकी दिक्कत की वजह से चालू ना कर पाने की वजह से न्यूक्लियर रिएक्टरों में दबाव बढ़ता गया और धमाके व आग लगने के हालात पैदा हो गए। तब से इस परमाणु संयंत्र में एक के बाद एक धमाके हो रहे हैं और परमाणु संयंत्र पिघलने की कगार पर आ गया है।

लाखों मछलियों का ये जमघट कहीं सुनामी का असर तो नही!



पिछले दिनों मैक्सिको के तटीय शहर एकापुल्को में अचानक समुद्र किनारे पर लाखों मछलियां पहुंच गईं। पानी में पूरा काला रंग छा गया था। ऐसा लग रहा था जैसे पानी में तेल फैल गया है। ये देखकर मछलियां पकड़ने के शौकीन और मछुआरे नाव एवं जाल लेकर समुद्र की तरफ दौड़ पड़े। इस मौके का फायदा उठाने के लिए करीब 20 से 30 मछुआरे और बहुत से लोग अपने बच्चों के साथ यहां आ गए थे। लोगों को मजा आ गया, एक हाथ मारो और जाल भरकर मछलियां पकड़ लो। आम आदमी को लगता है कि जापान की सुनामी इसकी वजह हो सकती है। फिर भी विशेषज्ञ इसके बारे में आश्वस्त नहीं हैं।यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के जियोलॉजिस्ट रिच ब्रिग्स कहते हैं कि बेशक ये मामला ऐसा है, लोग जिसके तार कहीं न कहीं सुनामी से जोड़ेंगे। सुनामी की वजह से बहाव भी बदल जाता है, फिर भी दावे से कुछ कह नहीं सकते।

ऐसे मांगी माफी कि देखती रह गई दुनिया



प्यार में कितनी ताकत होती है, इसे एक प्रेमी ने एक बार फिर साबित कर दिया है। असल में इनकी प्रेमिका इनसे नाराज हो गई थी और उसे मनाने के लिए उन्होने जो तरीका चुना उसे पढ़कर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।
प्रेमिका को जब पता चला कि उसका प्रेमी किसी और के साथ डेट पर है तो उसने बात करनी बंद कर दी। प्रेमी को अपनी गलती का एहसास हुआ। और उसने उसने माफी मांगने का एक नया ही तरीका इजाद किया।26 वर्षीय जो, की गर्लफ्रैं ड को फेसबुक के माध्यम से पता चला कि वो किसी और के साथ डेट कर रहा है। अपनी गलती का एहसास होते ही उसने सैंडविच बोर्ड पर लिखा कि मैंने अपनी प्रेमिका को धोखा दिया है और इस अपराध के लिए मैंने खुद को सजा देने का फैसला किया है।जबकि दूसरे बोर्ड पर उसने लिखा कि मैं उससे बेहद प्यार करता हूं, उसे पाने के लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं, मुझे अपने किए पर बेहद पछतावा है। इन दोनों बोडरें को अपने कंधो पर टांग वो शहर का चक्कर लगाने लगा। मुझे पता था कि यह देख लोग मुझे इडियट समझेंगे लेकिन शायद किसी को मुझ पर दया आ जाए।जो के इस ढंग को देखकर एक महिला ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उफ् , ये अंदाज कितना रोमांटिक है। जबकि ज्यादातर महिलाओं को ये देख हंसी आ गई। अंतत: उनका ये तरीका काम आ गया और अंतत: एक आर्टिस्ट ने उन दोनों के बीच समझौता कराने का फैसला किया। इसके बाद वो दोनों बीच पर गए और आपस में बात भी की। जो का कहना है कि उसने मुझे एक और मौका दिया है।

दर्द से नही मिला छुटकारा तो खुद ही काट डाला अपना पांव


दर्द से छुटकारा पाने के लिए इच्छा मृत्यु की मांग कई बार की जा चुकी है। लेकिन दर्द का इलाज करते हुए मौत को गले लगाने की ये अनोखी घटना है।ब्रिटेन में बैरी हेपबर्न नामक एक 65 वर्षीय व्यक्ति अपने पैरों की बीमारी से इतना तंग आ गया कि उसने खुद से ही अपना पैर काटने का फैसला कर लिया। ऐसा करते हुए उसकी मौत हो गई। मामले के बारे में टिप्पणी करते हुए चिकित्सीय दल के गैरी ऑलसॉप का कहना है कि उसके शरीर के आस-पास ढेर सारा अखबार फैला हुआ था जिसपर बहुत सारा खून फैला था। उसने अस्पताल जाने की भी पूरी तैयारी कर रखी थी। क्योंकि पास में ही अखबार,मैगजीन और फल-फूल पैक कर रखा हुआ थाइस बारे में बैरी की पत्नि का कहना है कि एक पड़ोसी ने लड़ाई के दौरान उनके पैरों पर घातक हमला किया था जिसने उनका पैर हमेशा के लिए खराब हो गया। पैरों में होने वाले दर्द की वजह से उन्होने कई बार आत्महत्या की भी कोशिश की थी। मुझे ऐसे वीडियो भी दिखाए जिनमें व्यक्ति अपने अंगों को खुद ही काट रहा है। पत्नि का कहना है कि उसने कई बार ये इशारा भी किया था कि वो अपने पैर काटना चाहता है।

किराए के डर से गायब हो गया पूरा का पूरा मकान!


क्वालालंपुर. मलेशिया में किराएदारों से किराया वसूलने गया जूरिया अली तब भौंचक्का रह गया, जब उसने मकान को उसकी जगह से गायब पाया। वहां सिर्फ कंक्रीट के 24 खंभे, टूटा टीवी और लकड़ी के टुकड़े पड़े थे।मकान का मुख्य हिस्सा, दीवारें और घर में रखे सभी सामान गायब थे। पड़ोसी ने बताया कि मकान में रहने वाले पिछले एक माह से लापता हैं। उसके मुताबिक, उसने सोचा कि मकान मालिक के कहने पर ही मकान को तोड़ा गया है। उसे तब तक कोई शंका नहीं हुई, जब तक मकान मालिक ने उससे मकान के बारे में नहीं पूछा।

अब रिटायरमेंट के बाद भी मिलेगा काम,दाम और पूरा आराम


जर्मनी में हुनरमंद लोगों की कमी नहीं है, फिर भी ऐसे लोगों की वहां हर क्षेत्र में जरूरत पड़ रही है। इस खाई को भरने का जिम्मा लक्ज़री कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने उठाया है। कंपनी ने डिंगॉल्फिंग में नया प्लांट लगाया है, जहां सभी कर्मचारी 50 से ज्यादा उम्र वाले हैं। उन्हें हर सुविधा दी गई है, जिससे उनका दिन आराम से गुजरे और कंपनी को इनके तजुर्बे का फायदा मिले।कंपनी के इस 130 करोड़ के प्लांट में कारों की चेसिस और ड्राइव कंपोनेंट्स जोड़े जाते हैं। यहां उन लोगों को रखा गया है, जिन्होंने समय से पहले रिटायरमेंट ले लिया था। यहां पर उम्रदराज लोगों की जरूरत के मुताबिक सारे साधन रखे गए हैं। यहां तक की काम करने के साधन भी ऐसे हैं, जिससे उन्हें शारीरिक तकलीफ न पहुंचे। जिन लोगों को कम दिखाई देता है, वे भी यहां काम कर सकते हैं। इसके लिए रोशनी का भी भरपूर इंतजाम है। इस तरह कंपनी में 50 से ऊपर उम्र वाले कर्मचारियों की संख्या 25 प्रतिशत बढ़ गई है और 2020 तक 45 प्रतिशत बढ़ जाएगी।

21 लाख की अपनी ही कार पर सरेआम चलवा दिया हथौड़ा


जापान। गत 15 मार्च को एक डीलर की सेवाओं से नाराज कार मालिक ने अपनी लगभग 21 लाख रुपए की लिंबोरनी कार को नौ मजदूर लगा कर बीच सड़क पर तोड़वा डाला।कार मालिक का कहना है कि उसने 15 मार्च का दिन इसलिए चुना क्योंकि ये दिन विश्व उपभोक्ता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस घटना के मार्फत मैं चीन के लोगों को उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जागरुक करना चाहता था।कार के मालिक हैन नान का कहना है कि दो महीने पहले कार के इंजन में परेशानी आने पर मरम्मत के लिए गैराज भेजा। सही करने की बजाए बंपर और बॉडी पर खरोंच के साथ कार वापस भेज दी गई। कई बार शिकायत के बाद भी जब कुछ नही हुआ तो मजदूरों को बुला कर ऑफिस के सामने ही मैंन इस तोड़वा डाला।
इस घटना के बारे में कंपनी का कहना है कि जब कार हमारे पास आई तो उस पर पहले से ही निशान पड़े हुए थे। लेकिन जो कुछ भी हुआ उसके लिए हमने माफी मांगी और बंपर, बॉडी को मुफ्त में बदलने का ऑफर भी किया लेकिन कोई भी समझौता नही हो पाया।

सरेराह करता रहा बलात्कार, किसी ने नही की मदद


बलात्कार की ये घटना अपने आप में इस बात को सबूत है कि जब किसी इंसान पर हैवानियत का भूत सवार हो जाता है तो वह कितना गिर सकता है। घटना को अंजाम देने वाला ये शख्स अभी कुछ दिन पहले ही रेप की सजा काट कर जेल से बाहर आया था।30 वर्षीय गैरी गंस्टन ने एक लड़की की आबरु सरेराह लोगों के सामने लूट ली। लड़की अपने बचाव के लिए चीखी,चिल्लाई और लात-घूसे भी चलाए , लेकिन वो इतना भारी और शक्तिशाली था कि वो कुछ कर न सकी।
पीड़ित लड़की, नार्थ डेवन इलाके से अपने प्रेमी के घर से वापस जा रही थी तभी बलात्कारी ने चाकू दिखा कर उसे डराया और उस पर टूट पड़ा और सबके सामने फुटपाथ पर ही उसका रेप कर दिया। इतना ही नही इसके बाद वो सीना चौड़ा कर पुलिस स्टेशन गया और बताया कि लड़की चाहती थी कि वह वहीं और उसी वक्त उसके साथ सेक्स करे। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।मामले की सुनवाई कर रहे जज जर्मी ग्रिग का कहना है कि पीड़िता की उम्र 30 वर्ष है और वह वर्जिन है। पिछले आठ साल से उसका एक प्रेमी है और उसकी ईच्छा थी कि शादी की रात तक वह खुद को वर्जिन ही रखे। आरोपी को फिलहाल चार साल तीन महीने के लिए जेल भेज दिया गया है और आगे भी उसकी रिहाई पेरोल बोर्ड के निर्णय पर निर्भर होगी।

83 साल की महिला ने साइकिल से दे दी सुनामी को टक्कर


टोकियो। जापान में आई सुनामी ने पांच हजार लोगों को मौत की नींद सुला दिया और दस हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं, लेकिन इसी इलाके में रहने वाली 83 वर्षीय महिला का एक साइकिल के सहारे जिंदा बच जाना किसी चमत्कार से कम नही है।सूमा किमोरा जिनकी उम्र 83 साल है जापान के इशीनोमकी शहर में रहती थीं। सुनामी के दिन भागने का उनके पास कोई जरिया नही था। ऐसे में उनके काम आई एक साइकिल जिसके सहारे वो बच निकलने में कामयाब रहीं।उनका कहना है कि सुनामी की खबर सुनते मुझे लगा कि सारा जापान अब पानी में समा जाएगा। सब कुछ खत्म हो जाएगा। मुझे समझ नही आ रहा था कि क्या करुं। तब मैं बिना कुछ सोचे-समझे अपनी साइकिल की ओर भागी।सूमा वैसे तो वो अपने दो बच्चों के साथ रहती थी लेकिन सूनामी वाले दिन वो घर पर अकेली थीं। जलजले में उनका घर बर्बाद हो गया, लेकिन उनकी किस्मत अच्छी थी कि इस मौके पर एक साइकिल उनके काम आ गई।

Wednesday, March 16, 2011

बिश्वकै होचा खगेन्द्रको उपाधि खोसिदै


विश्वका सबैभन्दा हाचो व्यक्ति खगेन्द्र थापाको उपाधि खोसिने भएको छ । खगेन्द्र भन्दा पनि होजो ब्यक्ती आएपछी उनको उपाधी खोसिन लागेको हो ।अब विश्वका सबैभन्दा हाचो व्यक्तिको उपाधी फिलिपिन्सका १७ वर्षीय जुनरे वालागिन्गले लाने भएका छन् । उनि खगेन्द्र भन्दा पाँच इन्च होचो छन् । उनि जूनमा १८ वर्ष पुग्ने र त्यसपछि उनलाई विश्वका सबैभन्दा हाचो व्यक्ति घोषणा गरिने समाचारमा जनाइएको छ । गिनिज बुक अफ वल्र्ड रेकड्सका प्रवक्ताले जुनेर १८ वर्षको भएपनि उनको उचाई नापिने र रेकर्डबारे पुष्टि गर्ने बताएको भारतीय समाचारपत्र जागरण न्युजले जनाएको छ ।जुनरेको शारीरिक बृद्धि एक वर्षको उमेरबाटै रोकिएको थियो । उनी निकै कमजोर छन् । जसका कारण उनी धेरैवेरसम्म उभिन समेत सक्दैनन भने हिडडुल गर्न आमाको साहारा लिन्छन् । विश्वका सबैभन्दा हाचो व्यक्तिको रेकर्ड आफ्नो नाममा हुने भएपछि जुनरे निकै खुसी छन् ।
खगेन्द्रको उचाई २७ इन्च छ । जुनरे खगेन्द्र भन्दा पाँच इन्च होचो छन् ।

विश्वकै धनी स्लिमले के-के गर्न सक्छन् ?


मेक्सिकन टाइकुन कार्लोस स्लिमले यो वर्ष पनि विश्वकै सर्वाधिक धनी व्यक्तिमा आफ्नो पकड पुनः बनाएका छन् । निकटतम प्रतिद्वन्द्वी बिल गेट्स र वारेन बफेटभन्दा आफूलाई माथि उभ्याई उनले दोस्रो पटक आफूलाई सर्वाधिक धनीको सूचीमा उभ्याएका हुन् । गत वर्ष ७१ वर्षीय स्लिमले आफ्नो सम्पत्तिमा २० अर्ब डलर थप गरी कुल सम्पत्ति ७४ अर्ब डलर पुर्‍याएको प्रसिद्ध आर्थिक पत्रिका फोब्र्सले उल्लेख गरेको छ । मेक्सिकोको वाषिर्क आर्थिक उत्पादनको ६.६ प्रतिशतबराबर उनको सम्पत्ति छ । सैद्धान्तिक रूपमा स्लिमले यो सम्पत्तिबाट लाखौं मानिसको जीवनस्तर परिवर्तन गर्न सक्छन्, सरकारी खर्च कटौती गर्न सक्छन् तथा असीमित रूपमा आरामदायी जीवन बिताउन सक्छन् ।
उनको सम्पत्तिले के-के गर्न सक्छ भन्ने विषयमा तल केही दृष्टान्त उल्लेख गरिएको छ:
१. आगामी दशकसम्म उनको सम्पत्तिले समग्र शिक्षा बजेट समेट्न सक्छ तथा प्रत्येक १० मेक्सिकनमध्ये झन्डै चार जनालाई पूरै वर्षभरि प्रमाणित न्यूनतम ज्याला दिन सक्छन् ।
२. उनको सम्पत्तिले ११ करोड २० लाख मानिसलाई आगामी ११ वर्षको अवधिसम्म ८० किलोको केक खुवाउन सक्छ ।
३. ७४ अर्ब डलर विश्वकै सातौं ठूलो तेल निर्यातकले गत वर्षको निर्यातबाट गरेको आम्दानीको दोब्बरभन्दा पनि बढी हो । यो रकमले राज्य सञ्चालित र्फम पेमेक्सको वाषिर्क कर बिल सञ्चालन गर्न सक्छ । यो कम्पनीको बजेट मेक्सिको सरकारको कुल बजेटको एकतिहाइ हुन आउाछ ।
४. बिदुर स्लिमको जोर्डनकी महारानी नुर र स्पेनिस सिलभिया गोमेज कुएटारासाग आश्चर्यजनक रूपमा सम्बन्ध गाँसिएको छ । यो पैसाले १ हजार ६ सय १७ गुलाबी हीरा किन्न सक्छन् । यसमा गत वर्ष सुथबेले ४ करोड ५७ लाख ५० हजार डलरमा बिक्री गरेको २४.७८ क्यारेटको ढुंगा पनि छ ।
५. उनको यो सम्पत्तिले अमेरिकी अन्तरिक्ष संस्था नासाको चार वर्षको सञ्चालन खर्च धान्न सक्छ ।
६. यो सम्पत्ति एचआईभी/एड्सका लागि संयुक्त राष्ट्रसंघीय कार्यक्रमले अनुमान गरेको विश्वव्यापी एचआईभीको वाषिर्क उपचार खर्च ९ अर्ब डलरभन्दा ८ गुणा बढी छ ।

सन '2012' में क्या सचमुच खत्म हो जाएगी दुनिया


प्रलय शब्द का जिक्र लगभग हर धर्म के ग्रंथों में मिलता है। करीब 250 साल पहले महान भविष्यवक्ता नास्त्रेस्देमस ने भी प्रलय को लेकर घोषणा की है हालांकि इसमें उसके समय को लेकर कोई घोषणा नहीं है।
महाभारत -महाभारत में कलियुग के अंत में प्रलय होने का जिक्र है, लेकिन यह किसी जल प्रलय से नहीं बल्कि धरती पर लगातार बढ़ रही गर्मी से होगा। महाभारत के वनपर्व में उल्लेख मिलता है कि सूर्य का तेज इतना बढ़ जाएगा कि सातों समुद्र और नदियां सूख जाएंगी। संवर्तक नाम की अग्रि धरती को पाताल तक भस्म कर देगी। वर्षा पूरी तरह बंद हो जाएगी। सबकुछ जल जाएगा, इसके बाद फिर बारह वर्षों तक लगातार बारिश होगी। जिससे सारी धरती जलमग्र हो जाएगी।
बाइबिल -इस ग्रंथ में भी प्रलय का उल्लेख है जब ईश्वर, नोहा से कहते हैं कि महाप्रलय आने वाला है। तुम एक बड़ी नौका तैयार करो, इसमें अपने परिवार, सभी जाति के दो-दो जीवों को लेकर बैठ जाओ, सारी धरती जलमग्र होने वाली है।
इस्लाम -इस्लाम में भी कयामत के दिन का जिक्र है। पवित्र कुरआन में लिखा है कि कयामत का दिन कौन सा होगा इसकी जानकारी केवल अल्लाह को है। इसमें भी जल प्रलय का ही उल्लेख है। नूह को अल्लाह का आदेश मिलता है कि जल प्रलय होने वाला है, एक नौका तैयार कर सभी जाती के दो-दो नर-मादाओं को लेकर बैठ जाओ।
पुराण -हिदू धर्म के लगभग सभी पुराणों में काल को चार युगों में बाँटा गया है। हिंदू मान्ताओं के अनुसार जब चार युग पूरे होते हैं तो प्रलय होती है। इस समय ब्रह्मा सो जाते हैं और जब जागते हैं तो संसार का पुन: निर्माण करते हैं और युग का आरम्भ होता है।
नास्त्रेस्देमस की भविष्यवाणी -नास्त्रेस्देमस ने प्रलय के बारे में बहुत स्पष्ट लिखा है कि मै देख रहा हूँ,कि एक आग का गला पृथ्वी कि ओर बाद रहा है,जो धरती से मानव के काल का कारण बनेगा। एक अन्य जगह नास्त्रेस्देमस लिखते हैं, कि एक आग का गोला समुन्द्र में गिरेगा और पुरानी सभ्यता के समस्त देश तबाह हो जाएंगे।
प्रलय को लेकर वैज्ञानिकों के बयान -केवल धर्म ग्रंथों में ही नहीं, बल्कि कई देशों में वैज्ञानिकों ने भी प्रलय की अवधारणा को सही माना है। कुछ महीनों पहले अमेरिका के कुछ वैज्ञानिकों ने घोषणा कि है कि 13 अप्रैल 2036 को पृथ्वी पर प्रलय हो सकता है। खगोलविदों के अनुसार अंतरिक्ष में घूमने वाला एक ग्रह एपोफिस 37014.91 किमी/ प्रति घंटा) की रफ्तार से पृथ्वी से टकरा सकता है। इस प्रलयंकारी भिडंत में हजारों लोगों की जान भी जा सकती है। हालांकि नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि इसे लेकर घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
माया कैलेंडर की भविष्‍यवाणी-माया कैलेंडर भी कुछ ऐसी ही भविष्‍यवाणी कर रहा है। साउथ ईस्ट मेक्सिको के माया कैलेंडर में 21 दिसंबर 2012 के बाद की तिथि का वर्णन नहीं है। कैलेंडर उसके बाद पृथ्वी का अंत बता रहा है।माया कैलेंडर के मुताबिक 21 दिसंबर 2012 में एक ग्रह पृथ्वी से टकराएगा, जिससे सारी धरती खत्‍म हो जाएगी। करीब 250 से 900 ईसा पूर्व माया नामक एक प्राचीन सभ्यता स्थापित थी। ग्वाटेमाला, मैक्सिको, होंडुरास तथा यूकाटन प्रायद्वीप में इस सभ्यता के अवशेष खोजकर्ताओं को मिले हैं।ऐसी मान्यता है कि माया सभ्यता के काल में गणित और खगोल के क्षेत्र उल्लेखनीय विकास हुआ था। अपने ज्ञान के आधार पर माया लोगों ने एक कैलेंडर बनाया था। कहा जाता है कि उनके द्वारा बनाया गया कैलेंडर इतना सटीक निकला है कि आज के सुपर कम्प्यूटर भी उसकी गणनाओं में 0.06 तक का ही फर्क निकाल सके और माया कैलेंडर के अनेक आकलन, जिनकी गणना हजारों सालों पहले की गई थी, सही साबित हुए हैं।
चीन के धार्मिक ग्रंथ ‘आई चिंग’ व ‘द नेशनल फिल्म बोर्ड ऑफ कनाडा’ ने भी इन मतों को बल दिया है। लेकिन विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता व हिंदू मान्यताओं के प्रतीक 5123 वर्ष पुराने टांकरी कलेंडर ने इस बात को पूरी तरह से नकार दिया है।

मेलबोर्न शहर में तेजी से बढ़ रहा है देह व्यापार


मेलबॉर्न। आर्थिक मंदी की मार से वैसे तो पूरा पश्चिमी जगत प्रभावित हुआ है लेकिन आस्ट्रेलिया पर इसका असर कुछ ज्यादा ही दिख रहा है क्योंकि बेरोजगारी से उबरने के लिए यहां देह व्यापार तेजी से फैल रहा है। इस संभावना का आधार विक्टोरियन सरकार द्वारा जारी ये आंकड़े हैं जिनमें दिखाया गया है कि इस एक शहर में कुल 2530 चकला घर हैं जो छोटी दुकानों या प्राइवेट घरों में चलाए जा रहे हैं।आस्ट्रेलियन एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के प्रमुख विलियम एलबॉम का कहना है कि छोटे पैमाने पर चलाए जाने वाले ये चकलाघर दरअसल अपराधी तत्वों द्वारा चलाए जाते हैं और ये ग्राहको के लिए घातक साबित हो सकते हैं।ए ए ई का मानना है कि वास्विक चकला घरों की संख्या 2500 से कहीं ज्यादा है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि इनकी वास्तविक संख्या 7000 से भी अधिक हो सकती है। सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि इन्हे चलाने वाले ड्रग डीलर हैं और ये लोग मानव तस्करी में भी शामिल हो सकते हैं।

नासा में मिला कोकीन


नासा अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैनेडी स्पेस सेंटर में ये कोकीन आया कहां से। नासा के प्रवक्ता एलेर्ड ब्यूटेल ने मंगलवार को बताया कि नासा के एक फेसीलिटी सेंटर में 4.2 किलोग्राम सफेद पाउडर पाया गया है। जांच करने पर पता चला कि ये कोकीन है।ऐसा पहली बार नही हुआ है कि नासा में कोकीन पाया गया है। इससे पहले जनवरी 2010 में भी ऐसी ही एक घटना हो चुकी है। नासा के इंसपेक्टर जनरल ऑफिस ने इस खबर पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

लेडी बॉस के साथ नही किया सेक्स तो गंवा दी जॉब


ब्रिटेन में एक शादीशुदा करोड़पति प्रोपर्टी डेवलपर महिला के साथ काम कर रहे एक बिल्डर ने उसके साथ सेक्स करने से मना किया तो महिला ने उसका काम ही छीन लिया। लेकिन अब महिला ने इस बिल्डर को 30 हजार पाउंड बतौर हर्जाना दिया है।डेली मेल के मुताबिक पेशे से बिल्डर इवान व्हाइट प्रोपर्टी डेवलपर जैनिफर हार्वी के साथ काम कर रहे थे। लेकिन जैनिफर इस रिश्ते को काम से आगे ले जाकर सेक्स तक पहुंचाना चाहती थी। उसे जब भी मौका मिलता वो इवान को सेक्स का आमंत्रण दे देती।जैनिफर ने सेक्स की मांग करते हुए इवान को ईमेल किए, मैसेज किए यही नहीं फोन और आमने-सामने बातचीत के दौरान भी सेक्स करने के आग्रह किया। लेकिन बिल्डर इवान हर बार जैनिफर के आग्रह को ठुकराता रहा। जब एक दिन जैनिफर को पता चला कि इवान की एक गर्लफ्रैंड भी है तो उसने इवान से काम वापस ले लिया।इसके बाद इवान ने जैनिफर की फर्म पर नुकसान पहुंचाने का मुकदमा कर दिया। इवान ने आरोप लगाया कि उससे इस लिए काम छीन लिया गया क्योंकि उसने सेक्स के लिए मना कर दिया था।

क्लास में कराया ओरल सेक्स


स्कूल को ज्ञान का मंदिर माना जाता है और शिक्षक को यहां का भगवान और इसी भगवान के भरोसे मां-बाप अपने बच्चों को छोड़ देते हैं। लेकिन यहां पर एक शिक्षक ने अपने मासूम छात्रों के साथ जो कुछ भी किया उसे सुनकर शायद आपका भरोसा इस भगवान से भजो कुछ उस उठ जाए।अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत में एक अध्यापक पर दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों से ओरल सेक्स कराने का आरोप लगा है। टीचर को इस संगीन आरोप के बाद स्कूल से लंबे समय तक के लिए छुट्टी दे दी गई है। क्लास के सात साल के बच्चों ने शिकायत की थी कि उनसे पढ़ाई के दौरान ही ओरल सेक्स करवाया गया और कुछ के तो कपड़ तक उतरवाए गए।
ओकलैंड के इस स्कूल के मामले की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने तक शिक्षक को छुट्टी पर भेज दिया गया है। स्कूल अधीक्षक का कहना है कि यदि ऐसा हुआ है तो यह स्कूल प्रशासन की बड़ी भूल है। एक अधिकारी का इस मामले में कहना है कि यह सोच से बाहर की बात है कि स्कूल में ऐसी हरकत हो जाए लेकिन फिर भी हम इसकी जांच कर रहे हैं।हालांकि आरोपी शिक्षक का कहना है कि उसके सामने ऐसा कुछ नहीं हुआ जैसा कि बताया जा रहा है। कानूनी कारणों की वजह से शिक्षक का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।

जापान में भूकंप से पृथ्वी 4 इंच खिसकी


वॉशिंगटन।। जापान में आए भयावह भूकंप ने पृथ्वी को अपनी धुरी पर 4 इंच खिसका दिया है। भूकंप के चलते जापान का एक द्वीप भी मूल स्थान से खिसक गया।सीएनएन के मुताबिक , अमेरिका के भूगर्भ सर्वेक्षण के एक भूभौतिकी विशेषज्ञ केनेथ हडनट ने कहा कि एक जीपीएस स्टेशन अपने स्थान से 8 फुट खिसक गया है। उन्होंने जब एक आधिकारिक नक्शे से उसे भूभाग की ताजा स्थिति का मिलान किया तो पाया कि बड़ा भूभाग अपनी पूर्व जगह से इतने ही अंतर के साथ खिसक गया हैउधर इटली की एक संस्था ने कहा कि इस भूकंप के कारण पृथ्वी अपनी धुरी पर 4 इंच खिसक गई है। जापान में शुक्रवार को 8.9 रिक्टर पैमाने पर आए भूकंप ने तबाही मचा दी है। भूभौतिकी विशेषज्ञ शेंगजाओ चेन ने कहा कि टेक्टोनिक प्लेट के 18 मीटर खिसक जाने के कारण पृथ्वी की सतह पर 400 किलोमीटर लंबे और 160 किलोमीटर चौड़े हिस्से में टूट - फूट हुई , जिसके कारण यह भूकंप पैदा हुआ।