Friday, December 23, 2016

Relax करने के लिए ये अजीबोगरीब तरीका अपनाते हैं जापानी


शरीर को रिलैक्स करने के लिए आप ताजी हवा में सैर करते हैं, योगा करते हैं या कभी-कभी खूबसूरत वादियों में घूमने भी निकल जाते हैं। लेकिन जापान में रिलैक्स करने का ये तरीका एक दम अलग है। जापान में रिलैक्स होने के लिए इंसान को यहां बड़े से कपड़े में कसकर बांध दिया जाता है। इसे ओटाना माकी कहते हैं जिसका मतलब है एडल्ट रैपिंग। इस प्रक्रिया के दौरान किसी को सांस लेने में दिक्कत ना हो इसलिए कपड़ा ही ऐसा चुना जाता है जिससे हवा पास हो सके। इसे हाल ही में जापानी टीवी पर दिखाया गया है।
जापानियों का मानना है कि इस तरीके से बॉडी को रिलैक्स होने में मदद मिलती है। इस प्रक्रिया के दौरान इंसान को ऐसा महसूस होता है जैसे वह अपनी मां की कोख में हो। जापान में समय-समय पर ऐसे तरीके ढूंढे जाते हैं जिससे अपनी जिंदगी से परेशान इंसान रिलैक्स हो सके। इसके पीछे कारण ये है कि जापान में सुसाइड रेट अन्य देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है।

0 comments:

Post a Comment