Wednesday, December 21, 2016

यहां मृत महिलाओं से कर दी जाती है लड़कों की शादी


बीजिंग। देश हो या विदेश यहां रहने वाले लोग आज भी ऐसी परंपराये निभा रहे हैं जिनको सुनकर कोई भी चौंक सकता है। एक ऐसी ही परंपरा चीन के एक गांव में पिछले कई वर्षो से निभायी जा रही हैं। यहां भूतिया शादी का प्रचलन हैं जिसमें अविवाहित लड़कों की शादी मृत महिलाओं के साथ कर दी जाती है। पिछले 3000 वर्र्षों से चली आ रही इस परंपरा के अनुसार यहां मृत महिलाओं के साथ अविवाहित लड़कों की शादी करवा दी जाती है। वनइंडिया के अनुसार इसके पीछे मान्यता है कि लड़के की मौत के बाद अगर उसकी कब्र के बगल में किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो वह लड़का अपने अगले जन्म में कुंवारा नहीं रहता। इस खौफनाक प्रथा के कारण चीन के इन इलाकों में महिलाओं के शवों की बोली लगा दी जाती है। यहां एक गिरोह भी इसके लिये काम करता है और महिलाओं का शव चोरी कर उसे ऊंचे दामों पर बेच देता है। लड़के वाले भी इसे ऊंची से ऊंची कीमत दे खरीदना चाहते हैं। यहां एक महिला का शव 20000 डॉलर की कीमत तक बिक चुका है। पिछले दिनों एक मृत महिला के परिजनों ने शादी के लिए लड़के वालों से करीब 1 लाख 80 हजार युआन उसके शव के लिए लिए थे। हालांकि चीन की सरकार इस प्रथा को पूरी तरह से गैरकानूनी घोषित कर चुकी है, लेकिन फिर भी लोग इस प्रथा को छोडऩे को तैयार नही हैं।

0 comments:

Post a Comment