Monday, April 4, 2011

आगे की दो टांगों पर दौड़ता है बकरा


बीजिंग। क्या आपने कभी किसी बकरे को आगे की दो टांगों पर दौड़ते हुए देखा है? चीन में एक बकरा ऐसे ही दौड़ता है। जन्म से ही इसकी पिछली दो टांगें नहीं हैं। इस खूबी के कारण वह स्थानीय स्तर पर काफी चर्चित हो चुका है।
लियोनिंग प्रांत के यानजी स्थित हेक्जिंग गांव निवासी 61 वर्षीय लव शानलु इस बकरे के मालिक हैं। उन्होंने कहा कि यांग यांग [बकरा] पूरे मैदान में बिना रुके कई बार दौड़ सकता है। हालांकि शुरुआत में ऐसा नहीं था।शानलु ने बताया कि यांग ने जब जन्म लिया था उस समय पीछे की उसकी दोनों टांगें नहीं थीं। सिर्फ आगे ही दो छोटी-छोटी टांगे दिखाई दीं। मुझे संदेह था कि वह चल पाएगा। उसने कई बार कोशिश की लेकिन असफल रहा। वह जमीन पर पड़ा रहता था। हम [शानलु और उनकी पत्नी कावो युलान] दूध पिलाने के लिए उसे उसकी मां के पास ले जाते थे। हमें आशा थी कि वह चल सकता है।कावो युलान ने बताया, वास्तव में यह काफी निराशाजनक था। वह खड़ा होता था और गिर जाता था लेकिन फिर कोशिश करता था। यह देखना मेरे लिए काफी कठिन था। लव ने यांग यांग को उसकी अगली टांगों पर चलाने की कोशिश की। हर दिन वह खड़ा होने में उसकी सहायता करते थे। मैदान में ले जाते थे। एक माह के अंदर यांग यांग खुद पैरों पर खड़ा होने में सक्षम हो गया। अब वह अपनी मां के साथ हर दिन दौड़ लगाता है।

0 comments:

Post a Comment