Friday, April 15, 2011

घोड़े की तरह दौड़ती है गाय!


बर्लिन। हौसले बुलंद हों तो मंजिल को पाना कोई मुश्किल काम नहीं। इसे साबित कर दिखाया है जर्मनी की एक किशोरी ने। घुड़सवारी का शौक रखने वाली इस किशोरी को उसके अभिभावकों ने घोड़ा खरीदकर देने से इंकार कर दिया, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने गाय को ही घोड़े की तरह दौड़ाना और कूदना सिखा दिया रेगिना मेयर नाम की इस नटखट किशोरी ने प्रतिदिन घंटों की कड़ी मशक्कत करके अपनी गाय ल्यूना को घोड़े की तरह उछलना-कूदना सिखाया। अब रेगिना गाय की सवारी करके कहीं भी पहुंच जाती है। उसने ल्यूना को घोड़े की तरह बाधा दौड़ भी सिखाई है।दक्षिणी जर्मनी के लॉफेन इलाके में रहने वाली 15 वर्षीय रेगिना ने बताया, मुझे लगता ही नहीं कि यह गाय है। मैं तो इसे घोड़ा ही मानती हूं। ल्यूना का जन्म दो साल पहले रेगिना के फार्म में ही हुआ था। दोनों की दोस्ती तभी हो गई थी। ल्यूना घोड़े की तरह ही सवारी के लिए पूरी तरह तैयार रहती है।वह घोड़े की ही तरह गो, स्टैंड और गैलप [दौड़ने] जैसे शब्दों की भाषा भी समझने लगी है। रेगिना ने ल्यूना के साथ की अपनी पहली सवारी के बारे में बताया कि उस दौरान उसने एकदम प्रशिक्षित घोडे़ की तरह व्यवहार किया। लेकिन कुछ मीटर ही दौड़ने के बाद वो थक गई। उसने मुझे उतरने के लिए इशारा किया। मगर तब वह काफी छोटी भी थी।

0 comments:

Post a Comment