Friday, April 15, 2011

दुनिया की सबसे मोटी महिला बनने की ख्वाहिश!


वाशिंगटन। आज के दौर में जहां महिलाएं जीरो फिगर की दीवानी हैं, वहीं अमेरिका में एक महिला दुनिया की सबसे मोटी महिला होने का खिताब हासिल करने की कोशिश में जुटी है। अपना वजन बढ़ाने के लिए वह दिन-रात खाने में जुटी रहती है।273 किलो वजनी डोना सिंपसन न्यूजर्सी में रहती हैं। पांच फीट चार इंच लंबी डोना अपना वजन 457 किलो तक बढ़ाना चाहती है। इसके लिए वह प्रतिदिन इतना भोजन खाती हैं कि कम से कम 12 हजार कैलोरी की ऊर्जा मिलती रहे। उनका प्रिय व्यंजन जापानी डिश सुशी है। वह एक दिन में सुशी की 70 प्लेट चट कर जाती है। 43 वर्षीया डोना का कहना कि उनके खाने-पीने की आदत उनके पहले पति ने डाली। वह होटल में शेफ थे और वहां से रोज बचा हुआ खाना घर ले आते थे। तब से उनका वजन बढ़ने लगा। बेटे डेविन को जन्म देने के बाद दोनों का तलाक हो गया। तब तक उनका वजन बहुत ज्यादा बढ़ चुका था। उसके कुछ साल बाद उन्होंने वजन घटाने की कोशिश की और छह महीने के अंदर 30 किलो कम भी किए।वजन घटाने के लिए वह गैस्ट्रिक बैंड ऑपरेशन भी कराने वाली थीं। मगर इसी तरह के ऑपरेशन में उनके दोस्त की जान चली गई थी। फिर उन्होंने अपना इरादा बदल दिया और तब से वजन घटाने की बजाय बढ़ाना शुरू कर दिया।उसके बाद वर्ष 2006 में ऑनलाइन चैट के जरिए उनका एक ब्वॉयफ्रेंड फिलिप गुआंबा बना। उसकी लंबाई छह फीट चार इंच और वजन 82 किलो है। डॉक्टरों के लाख मना करने के बावजूद डोना फिलिप से गर्भवती हुई और 2007 में बेटी जैक्लीन को जन्म दिया। तब उन्हें दुनिया की सबसे मोटी मां घोषित किया गया था।

0 comments:

Post a Comment