Thursday, February 15, 2018

रंग बदलती है ये बिल्ली, 55 करोड़ लग चुकी है कीम

बिल्ली अपना रंग बदल लेती है, इसके शरीर पर कभी-कभी हिन्दू, सिख और मुस्लिम धर्म के धार्मिक चिह्नï भी दिखाई देने लगते हैं।...

ये तो हम सभी जानते हैं कि गिरगिट की ये खासियत होती है कि वह अपना रंग बदल सकती है। वह जिस स्थान पर बैठी होती है अपना रंग वैसा ही कर लेती है। लेकिन क्या आपने किसी ऐसी बिल्ली के बारे में भी सुना है जो गिरगिट की तरह रंग बदल लेती है।

गुजरात के अंकलेश्वर की शिवदर्शन कालोनी में स्थित है किशोर गायकवाड का घर। किशोर बताते हैं कि वे 2013 में मुम्बई गए थे और एक मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने देखा कि कुछ बच्चे एक बिल्ली को पत्थर से मार रहे थे। किशोर से देखा न गया और वह बिल्ली को उन बच्चों से बचाकर अपने घर ले आये। घर लाने के बाद उन्हें पता चला कि ये बिल्ली तो अन्य बिल्लियों से कुछ खास है दरअसल ये बिल्ली अपना रंग बदल लेती है, इसके शरीर पर कभी-कभी हिन्दू, सिख और मुस्लिम धर्म के धार्मिक चिह्नï भी दिखाई देने लगते हैं।

इस बिल्ली की खासियत जानने के बाद कई लोगों ने इस बिल्ली को खरीदने की पेशकश भी की लेकिन किशोर ने इस बिल्ली को बेचने से मना कर दिया। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि लोगों ने इस बिल्ली की कीमत 55 करोड़ तक लगा रखी है।

0 comments:

Post a Comment