Friday, February 25, 2011

ये है ब्रेस्ट मिल्क से बनी बेबी गागा आइसक्रीम


ब्रिटेन। पहली बार किसी महिला ने अपने स्तन के दूध को आइसक्रीम बनाने के लिए बेचा है। इस महिला ने अपने स्तन का 850 मिली. दूध बेचा है। इस दूध से एक क्रीम प्रोडक्ट तैयार किया गया है जिसे बेबी गागा नाम दिया गया है। ये उत्पाद ब्रिटेन के कोवेट गार्डन में एक आइसक्रीम पार्लर पर उपलब्ध है, जिसकी कीमत 14 पौंड है।अपने स्तन का दूध देने वाली 35 वर्षीया महिला विक्टोरिया हिली का कहना है कि इससे अच्छा और क्या हो सकता कि मां के दूध से बना नेचुरल प्रोडक्ट कम दाम पर उपलब्घ है। अपने इस तत्व को स्तेमाल कर अगर थोड़ा सा पैसा कमा लिया जाए तो इसमें बुराई नही है। हालांकि, वो ब्रेस्टफिडिंग की प्रबल समर्थक हैं।

0 comments:

Post a Comment