Saturday, February 26, 2011

पलक झपकते एयरक्राफ्ट भी हो जाएगा गायब!


लंदन. पहले वैज्ञानिकों ने एक ऐसा लबादा बनाया था, जिससे सबकुछ गायब हो जाए। लेकिन अब एक ऐसा लबादा तैयार किया गया है, जिससे किसी भी चीज का भ्रम पैदा होगा।इसकी मदद से किसी भी चीज की दिखावट में परिवर्तन किया जा सकेगा। यहां तक कि इस तकनीक की मदद से मिलिट्री एयरक्राफ्ट को गायब किया जा सकता है या फिर उसका भ्रम पैदा किया जा सकता है। नानजिंग के वी जिआंग तथा ताई जन कूई ने इसे तैयार किया है।दरअसल यह कुछ ऐसे काम करेगा कि रेडियो तरंगे कॉपर सिलेंडर से मिल कर किसी भी चीज की दिखावट को पूरी तरह से तब्दील कर देगी। हालांकि भ्रम पैदा होने के बाद भी उस चीज को एक खास दिशा से देखा जा सकेगा।

0 comments:

Post a Comment