Wednesday, February 23, 2011

पहले बनाया हमबिस्तर फिर ले उड़ा सारी संपत्ति


थाईलैंड। एक व्यक्ति ने पहले तो चार महिलाओं को अलग-अलग नाम से अपने प्रेम जाल में फांसा और फिर उनकी सारी संपत्ति लेकर चंपत हो गया। बाद में इन महिलाओं को पता चला कि उन चारों को धोखा देने वाला व्यक्ति एक ही था।
पीड़िता में से एक 28 वर्षीया महिला ने कहा कि जिस व्यक्ति के साथ वो डेटिंग कर रही थी उसने अपना नाम केन इजाक बताया था। उसने कहा कि पिछले एक साल से उसका धंधा मंदा चल रहा है इसलिए उसे कुछ पैसों की मदद चाहिए। वो इस झांसे में आ गई और उसने उसे काफी पैसा भी दे दिया। उसने पुलिस में तब रिपोर्ट की जब इजाक के एक दोस्त से उसे पता चला कि वो किसी दूसरी महिला के साथ भी डेटिंग कर रहा है।चारों पीड़ित महिलाओं की मुलाकात एम सी ए पब्लिक सर्विस एण्ड कंपलेंट डिपार्टमेंट में हुई। चारों ने पुलिस अधिकारी से इस व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और अन्य पीड़ितों का पता लगाने का आग्रह किया।

0 comments:

Post a Comment