Wednesday, February 23, 2011

हाथ मिलाते ही जानें, सामने वाले का स्वभाव


हम जब भी किसी से परिचय लेते हैं तो उस समय हाथ मिलाते हैं। लगभग सभी लोग एक-दूसरे से हाथ मिलाकर ही बात शुरू करते हैं। आज हाथ मिलाना भी एक फैशन बन गया है। हर उम्र के लोग मिलते समय हाथ जरूर मिलाते हैं। सभी लोगों का अपना अलग स्टाइल होता है, अलग स्वभाव होता है, उसकी अनुरूप वे हाथ भी मिलाते हैं। यदि किसी भी व्यक्ति के हाथ मिलाने के अंदाज पर ध्यान दिया जाए तो उसका स्वभाव मालुम किया जा सकता है।कसकर हाथ मिलाने वाले व्यक्ति अच्छे होते हैं। सामने वाले को आदर देते हैं। बराबरी का दर्जा देते हैं। भरोसेमंद होते हैं और दूसरों पर भरोसा करते हैं। पूर्ण परिपक्व एवं सभ्य होते हैं।जो व्यक्ति हाथ मिलाते समय लंबे समय पर हाथ पकड़कर कर रखते हैं वे दूसरों पर अपना अधिकार जताने वाले हैं।जिस व्यक्ति को खुद पर विश्वास होता है तो वह हाथ मिलाते समय एक हाथ पीछे की ओर खुला रखेगा और दूसरे हाथ से शेक हैंड करेगा। ऐसा व्यक्ति सभी के साथ आसानी से घुलता मिलता नहीं है।

जो व्यक्ति दोनों हाथों से हाथ मिलाता है वह ईमानदार और भरोसेमंद होता है।

जो दिखावे पर विश्वास रखते हैं वे हाथ मिलाते समय हथेली के आगे वाले भाग पर अधिक जोर देते हैं। इस तरह हाथ मिलाने वाले लोग किसी से भी अपना काम निकालने में सक्षम होते हैं।

सीधा और तना हुआ हाथ रखकर जो व्यक्ति हाथ मिलाता है वह व्यवहारिक और मिलनसार होता है।

कोई व्यक्ति हाथ मिलाते समय आपकी हथेली थाम लें तो वे लोग विश्वासपात्र नहीं होते हैं।

यदि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति के कंधे पर अपना बायां हाथ रखकर, दायां हाथ मिलाते नजर आए तो ऐसा व्यक्ति अच्छा मित्र होता है। अपने मित्र का मुश्किल में साथ देने का हर संभव प्रयास करता है।

वे व्यक्ति लापरवाह होते हैं जो हाथ मिलाकर लगातार हाथ हिलाते हैं। वे वह बहुत सुस्त होते हैं लेकिन कपटी बिलकुल नहीं होता है।

अनुशासन प्रिय व्यक्ति एक हाथ नीचे रखकर दूसरे हाथ से शेक हैंड करते हैं। वे दिल के साफ और अच्छे मित्र होते हैं।

आप ज्योतिष या स्वभाव से संबंधित अन्य जिज्ञासा के संबंध में यहां कमेंट्स कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment