Monday, February 21, 2011

इस लड़की की दिलचस्प कहानी सुन चौंक जाएंगे आप!


लंदन। ब्रिटेन की 23 वर्षीय क्रिस्टी बचपन में छोटी और एकांत जगह से डरती थीं। उनका ये डर निकालने के लिए उनकी मां ने जो तरीका आजमाया, उसका नतीजा है कि आज क्रिस्टी बोतल में जिन जैसे सर्कस के शो कर रही हैं। उत्तर-पूर्वी इंग्लैंड के स्टॉकटन-ऑन-टीस शहर की रहने वाली क्रिस्टी निकोलसन बचपन से क्लौस्ट्रोफोबिया की शिकार थीं। एकांत और बंद स्थानों के डर को क्लौस्ट्रोफोबिया कहते हैं। क्रिस्टी के दिल से ये डर निकालने के लिए उनकी मां एलिसन उन्हें घर के किसी कोने में एक डिब्बे में बैठा दिया करती थीं। आज इसी का नतीजा है कि क्रिस्टी सर्कस में काम कर रही हैं। अपने शरीर की लचक के कारण वे छोटे से जार में भी खुद को फिट कर लेती हैं। 23 साल की हो चुकी क्रिस्टी 6 साल की उम्र से ही इस फन में माहिर हो गई थीं।अब क्रिस्टी अलमारी के खाने में ये जानवरों के पिंजरे में फिट होकर अपने घरवालों को भी आश्चर्य में डाल देती हैं। क्रिस्टी बताती हैं कि सर्कस वालों ने उनसे कहा था कि उन्हें बोतल में बंद लड़की का शो करना है। पहले उन्हें लगा कि ये काम उनसे नहीं होगा। ऐसे में उनकी मां ने उन्हें आइडिया दिया और उन्होंने घर पर प्रैक्टिस शुरू की और ये आसान होता गया।एलिसन बताती हैं कि उन्होंने अपनी बेटी का डर निकालने के लिए ये काम किया था लेकिन बाद में वे उनके साथ ही आंख-मिचौली खेलने लगीं। क्रिस्टी घर में कहीं भी छिप जाया करती थीं और अचानक घरवालों पर कहीं से भी छलांग लगाकर उन्हें डरा दिया करती थीं। सर्कस ऑफ हॉर्स में वे सिंगर बनने गई थीं। बाद में उनसे ये नया रोल भी अदा करने को कहा गया।

0 comments:

Post a Comment