Monday, February 21, 2011

39 बीवियां और 94 बच्चे : अभी भी है शादी की ख्वाहिश


आईजोल(मिजोरम। आज के समय में एक पत्नि के नखरे झेलना बहुत मुश्किल है लेकिन मिजोरम में रहने वाले जियोन चाना की 39 बीवियां हैं। मिजोरम में 66 वर्षीय जियोना चाना का परिवार दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली है।इस परिवार में चाना की 39 पत्नियां, 94 बच्चे और 33 पोते-पोतियां शामिल है। वे बक्तवांग से 100 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव में166 लोगों के परिवार के साथ चार मंजिला इमारत में रहते हैं। वे सभी एक साथ खाना बनाते हैं।जियोना का कहना है कि वे भगवान के स्पेशल चाइल्ड हैं। इसीलिए उन्हें देखने के लिए उनका इतने लोगों का परिवार है। वे अपने आप को 39 पत्नियों का भाग्यशाली पति मानते हैं।जियोना चाना संप्रदाय से संबंध रखते हैं और इस संप्रदाय के लोगों को एक से ज्यादा शादियां करने की इजाजत है। हालांकि जियोना के परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में रहते हैं लेकिन वे एक ही किचन में खाना बनाते हैं। जियोना ने कहा कि, मैं खुद को भगवान का एक खास बच्च महसूस करता हूं। गौरतलब है कि इस परिवार के रात खाने में 30 अंडे, 60 किलो आलू और 100 किलो चावल बनते हैं।

0 comments:

Post a Comment