Saturday, February 26, 2011

22 लाख में खरीद लिया 'गॉड ऑफ डॉग' को


मलेशिया। मलेशिया के एक उद्योगपति ने 10 मिलियन यानि लगभग22 लाख रूपए देकर पांच कुत्तों को चीन से आयात किया है। ये कोई मामूली नही बल्कि, तिब्बतन मैस्टीफ्स नस्ल के कुत्ते हैं। गौरतलब है चीन सरकार द्वारा राज्य संरक्षित जानवरों की श्रेणी में इस नस्ल के कुत्तों को दूसरा स्थान प्राप्त हैं। इसके साथ ही साथ ये नस्ल दुनिया के सबसे पुराने और दुर्लभतम श्रेणी के कुत्तों में से एक है।इस प्रजाति को गॉड ऑफ डॉग भी कहा जाता है। राजाओं की संपत्ति, गांव के प्रमुखों और प्रतिष्ठित व्यक्तियांे की सुरक्षा के लिए इस नस्ल का उपयोग किया जाता रहा है। कुत्तों को पालने के शौकीन डच्यूक सेरी ल्यू यू-लिन ने चीन और आठ देशों के खिलाफ लड़ाई के दौरान इस नस्ल के कुत्तों की बहादुरीपूर्ण कहानियां सुनी थी। इसके बाद ही उन्होंने इस खरीददारी का फैसला किया था।

0 comments:

Post a Comment