Tuesday, December 21, 2010

गूगल पर अंडरगारमेंट दिखाए, जुर्माना दो!


जापान की एक महिला ने सर्च वेबसाइट गूगल पर केस कर दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि गूगल पर चोरी से उसके अंडरगारमेंट दिखाए गए हैं। महिला ने अपने मकान के पीछे गली में अंडरगारमेंट को सुखाने के लिए तार पर टांगे थे। गूगल के लिए फोटो खींचने वाले किसी शख्स ने यह फोटो खींच गूगल को भेज दिया और बाद में यह गूगल पर दिखाई गई।
महिला ने गूगल पर करीब 3.5 लाख का दावा किया है। उसका कहना है कि गूगल पर दिखाई गई उसके सूखते अंडरगारमेंट की तस्वीर से उसे मानसिक आघात लगा है। महिला ने अदालत को बताया कि इस तस्वीर के कारण में अनजाने में ही सेक्स क्राइम की शिकार हो गई हूं। इस कारण मुझे अपना घर बदलना पड़ा और एक लोकल अस्पताल की नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। फुकुओका के दक्षिणी शहर में इस मामले में पहली सुनवाई की गई। गूगल के अधिकारी इस मामले और तस्वीर की सच्चाई की खोज कर रहे हैं। महिला का दावा है अक्टूबर में उसने गूगल पर इस तस्वीर के खिलाफ अदालत में दावा किया था तब इस तस्वीर को वहां से फौरन हटा दिया गया।

0 comments:

Post a Comment