Thursday, December 23, 2010

अरबपति लड़की से शादी से पहले मजदूर दूल्हा हुआ फरार


आमतौर पर देखा जाता है कि लड़के अमीर लड़कियों से ज्यादा उनकी दौलत से प्यार करने लगते हैं। लेकिन एक चीनी युवक की प्रेम कहानी जरा थोड़ा हटके है...अक्टूबर में एक चीनी युवती ने शादी से कुछ घंटे पहले फरार हुए अपने प्रेमी को खोजने पर 8 लाख युआन (लगभग 54 लाख रुपए) ईनाम की घोषणा की थी।एक उद्यमी की यह 25 वर्षीय बेटी जानना चाहती थी कि क्या वजह रही जो उसका प्रेमी शादी से चंद घंटे पहले ही उसे छोड़कर फरार हो गया। उसकी शादी इसी साल एक मई को होनी थी।अपनी एक दोस्त की मदद से इस युवती ने इंटरनेट के जरिए शादी से पहले भागे दुल्हे की तलाश के लिए ईनाम की घोषणा कर दी थी। उसके बाद यह खबर चीनी मीडिया में सुर्खियों में रही थी।नेटिजंस और स्थानीय चीनी लोगों ने टियान नाम की इस दूल्हे को खोजने में महिला की हरसंभव मदद की लेकिन वो मिल नहीं सका था। कई महीनों तक छिपने के बाद आखिरकार टियान ने अपना पक्ष रखने के लिए मीडिया से संपर्क किया। हालांकि वो अभी भी अपनी हो सकने वाली पत्नी से मिलना नहीं चाहता है।टियान का कहना है कि उसे अपनी प्रेमिका को इस तरह छोड़क भाग जाने का बहुत दुख है। टियान ने कहा, जब से खबर फैली हजारों लोगों ने मुझे खोजने की कोशिश की। मुझे खोजने की उनकी अलग-अलग वजहें हो सकती हैं, लेकिन मैं शांति से अकेले रहना चाहता हूं। उसने युवती से भी आग्रह किया कि उसे न खोजा जाए।जब टियान से पूछा गया कि लड़की से उसकी जान पहचान कैसे हुई तो उसने कहा कि एक दिन वो उस कंस्ट्रक्शन साइट की जांच करने आई थी जहां मैं मजदूरी करता था। मुझसे गलती से उसके ऊपर सीमेंट गिर गया। इसके बाद हमारी जान-पहचान हो गई और जल्द ही हम प्रेम करने लगे। टियान कहता है कि ये अलग बात थी कि वो दोनों एक दूसरे को बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन उन दोनों क दुनिया अलग थी। हमारी जिंदगी में जमीन और आसमान का फर्क था।हम खाना खाते थे तो बिल हजार युआन के आसपास आ जाता था। मैं इतना महंगा बिल चुका भी नहीं सकता था और हमेशा उसे पैसे देते हुए नहीं देख सकता था।टियान ने बताया कि शादी वाले दिन उसने परिवार से कहा था कि वो टॉयलेट जा रहा है। बहाना बनाकर वो चर्च में शादी समारोह पूरा होने से एक घंटा पहले ही फरार हो गया था।
टियान आजकल एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा है। टियान ने कहा कि वो अभी भी अपने फैसले को लेकर असमंजस में है और जब उसे ठीक लगेगा वो युवती के परिवार वालों से बात करेगा।

0 comments:

Post a Comment