Sunday, December 19, 2010

इंसान को जिंदा निगल गया मगरमच्छ


मलेशिया में मछली पकड़ने गए एक 66 वर्षीय व्यक्ति को मगरमच्छ जिंदा निगल गया। घटना सारवाक प्रांत के असाजया इलाके की है। कुचिंग से करीब 60 किलोमीटर दूर सिदी समत नाम का यह व्यक्ति नदी में मछलियों का शिकार करने गया था लेकिन मगरमच्छ ने उसे ही शिकार कर लिया।गांव वालों ने नदी में देखा कि सिदी के शरीर का पिछला हिस्सा करीब 20 फिट लंबे मगरमच्छ के मुंह से बाहर लटक रहा है। मगरमच्छ नदी के बीच में आराम कर रहा था।हालांकि बाद में सिदी को खोजने नदी में गए 6 लोगों के दल को उसका कोई सुराग नहीं मिला। इस्माइल नाम के व्यक्ती ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसने बीच नदी में आराम कर रहे मगरमच्छ के मुंह से सिदी की टांगे बाहर निकलती देखी थी। वो काफी दूर था और उसे बचाने में लोग असहाय थे। गांव वालों का यह भी कहना है कि हालांकि नदी में मगरमच्छों का होना आम बात है लेकिन वो किनारे पर कम ही आते हैं।

0 comments:

Post a Comment